रणबीर कपूर के नए लुक ने बढ़ाई जिज्ञासा, परशुराम लुक की तैयारी या 'एनिमल पार्क' की शूटिंग शुरू?
रणबीर कपूर का नया लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फैंस कयास लगा रहे हैं कि उन्होंने यह लुक यूं ही रखा होगा या फिर उनकी किसी अगली फिल्म की तैयारी है।

Ranbir Kapoor New Look: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'रामायण' को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म का पहला पार्ट अगले साल दिवाली पर रिलीज होने जा रहा है। मेकर्स फिल्म के प्रमोशन में जुट गए हैं और अब धीरे-धीरे एक्टर्स के लुक भी रिवील होने शुरू हो जाएंगे। इसी बीच रणबीर कपूर हाल ही में एक नए लुक में नजर आए जिसकी वजह से सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हो गई है। लोग अंदाजा लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि रणबीर कपूर का यह नया लुक उनकी किस फिल्म के लिए हो सकता है।
चर्चा में रणबीर कपूर का नया लुक
मालूम हो कि रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्मों की लिस्ट में संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बन रही 'लव एंड वॉर', नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही 'रामायण पार्ट-2' और संदीप रेड्डी वांगा की 'एनिमल पार्क' जैसे नाम शामिल हैं। रणबीर कपूर के वायरल वीडियो में आप उन्हें बिल्डिंग से निकलकर गाड़ी में बैठते देख सकते हैं। इसी दौरान वह ट्रिम किए हुए बालों और हल्की मूछों के साथ कुछ पल के लिए नजर आते हैं। कमेंट सेक्शन में ढेरों लोगों ने अपना रिएक्शन दिया है। एक फॉलोअर ने लिखा, “मुझे लगता है एनिमल पार्क की शूटिंग शुरू हो गई है।”
परशुराम लुक के लिए बढ़ाई मूछें?
वहीं दूसरे ने कमेंट किया, "परशुराम वाला लुक लग रहा है।" किसी ने इसी ने संजय लीला भंसाली की फिल्म 'लव एंड वॉर' से रिलेट किया है तो किसी का मानना है कि शायद रणबीर कपूर के कुछ वक्त के लिए बस यूं ही यह लुक लिया है। असल मामला क्या है यह तो फिल्मों की रिलीज के बाद ही पता चलेगा। बता दें कि रणबीर कपूर फिल्म रामायण में राम के साथ-साथ परशुराम का किरदार भी निभाते नजर आएंगे। 'रामायण' का टीजर वीडियो पहले ही रिलीज किया जा चुका है जिसमें रणबीर कपूर और यश की एक झलक दिखाई गई है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन