Kis kisko pyaar karoon 2 Release date cast sholay actor asrani bigg boss 17 Ayesha khan know what to expect from movie कब रिलीज होगी किस किसको प्यार करूं 2? बिग बॉस वाली आयशा समेत ये सितारे आएंगे नजर, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

कब रिलीज होगी किस किसको प्यार करूं 2? बिग बॉस वाली आयशा समेत ये सितारे आएंगे नजर

Kis Kisko Pyaar Karoon 2: कॉमेडियन कपिल शर्मा की फिल्म किस किसको प्यार करूं के सीक्वल किस किसको प्यार करूं 2 का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर से साफ है कि फिल्म में दर्शकों को बहुत सारी धमाल और मस्ती देखने को मिलने वाली है। 

Thu, 27 Nov 2025 12:54 PMHarshita Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
कब रिलीज होगी किस किसको प्यार करूं 2? बिग बॉस वाली आयशा समेत ये सितारे आएंगे नजर

देश के सबसे बेहतरीन कॉमेडियन में से एक कपिल शर्मा की फिल्म किस किसको प्यार करूं के सीक्वल किस किसको प्यार करूं 2 का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर दर्शकों को खूब पसंद आया है। ट्रेलर से साफ है कि किस किसको प्यार करूं 2 में दर्शकों को बहुत सारी मस्ती और धमाल देखने को मिलेगा। किस किसको प्यार करूं 2 में इंडस्ट्री के बेहतरीन कलाकार नजर आनेवाले हैं। दिवंगत एक्टर असरानी भी कपिल शर्मा की इस फिल्म का हिस्सा होंगे।

कब रिलीज होगी किस किसको प्यार करूं 2?

कपिल शर्मा की किस किसको प्यार करूं 12 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म का ट्रेलर कपिल शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया है। ट्रेलर शेयर करते हुए कैप्शन लिखा गया है- 4 वाइव्स…घर पर ये ट्राई मत कीजिएगा, ये स्टंट हमारे एक्सपर्ट द्वारा किया गया है।

अलग-अलग धर्म की लड़कियों से शादी करेगा कपिल का किरदार

ट्रेलर से साफ है कपिल शर्मा इस कहानी में तीन अलग-अलग धर्मों की पत्नियों के चक्कर में फंसेंगे। वहीं, अपनी प्रेमिका के पास जाने के लिए वो चौथी शादी की तैयारी करेंगे। फिल्म की स्टोरीलाइन कपिल शर्मा की पहली फिल्म से ही मिलती-जुलती लग रही है, लेकिन इस सीक्वल में धर्म का एंगल भी जोड़ा गया है।

फिल्म में हंसाते नजर आएंगे ये एक्टर्स

फिल्म की कास्ट की बात करें तो इस फिल्म में पारुल गुलाटी, आयशा खान, अखिलेन्द्र मिश्रा, कपिल शर्मा, हीरा वरीना, त्रिधा चौधरी, मनजोत सिंह, विपिन शर्मा और असरानी नजर आएंगे। पिछले महीने असरानी का निधन हो गया। ये असरानी के करियर की सेकेंड लास्ट फिल्म होगी। इसके अलावा, असरानी अक्षय कुमार की भूत बंगला में भी नजर आएंगे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।