शाहरुख खान की किंग कब देगी दस्तक? धमाकेदार वीडियो के साथ हुआ रिलीज डेट का ऐलान
King Release Date Announced: शाहरुख खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म किंग की रिलीज डेट का ऐलान हो गया है। इस ऐलान के साथ किंग की कुछ नई झलकियां भी देखने को मिलेंगी। इस साल क्रिसमस के मौके पर शाहरुख की किंग बॉक्स ऑफिस पर दहाड़ेगी।

शाहरुख खान की किंग का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। फिल्म में शाहरुख खान के साथ उनकी बेटी सुहाना खान भी नजर आनेवाली हैं। अब किंग की रिलीज तारीख का भी ऐलान हो गया है। शाहरुख खान की किंग इस साल क्रिसमस के मौके पर दहाड़ेगी। फिल्म 24 दिसंबर, 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। रिलीज के साथ फिल्म के नए विजुअल्स भी सामने आए हैं। इस अनाउंसमेंट वीडियो ने फैंस की उत्सुकता को और बढ़ा दिया है।
खास मौके पर हुआ है किंग की रिलीज डेट का ऐलान
शाहरुख खान और डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद ने फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान पठान की 3 साल की सालगिरह से ठीक पहले किया, जिससे इस ब्लॉकबस्टर जोड़ी के फिर से साथ आने को लेकर एक्साइटमेंट और बढ़ गई है।
रिलीज डेट के साथ आया नया वीडियो
रिलीज डेट के ऐलान के साथ ही फिल्म के मेकर्स ने किंग की नई झलकियां भी दिखाई हैं। शाहरुख खान को खतरनाक अवतार में देख फैंस फिल्म को लेकर और भी ज्यादा उत्साहित हो गए हैं। जो वीडियो रिलीज की गई है उसमें शाहरुख खान एक नए, बोल्ड और दमदार अंदाज में नजर आ रहे हैं।
क्रिसमस पर सुनाई देगी किंग की दहाड़
अब बस 11 महीने का इंतजार है जब शाहरुख खान बॉक्स ऑफिस पर दहाड़ेंगे। क्रिसमस इस बार शाहरुख खान के फैंस के लिए और भी ज्यादा खास होने वाला है। 2 नवंबर को शाहरुख़ खान के बर्थ डे पर जबरदस्त टाइटल रिवील, उनके सिल्वर हेयर, एक्शन से भरपूर लुक, SRK-स्पेशल थीम सॉन्ग और दमदार डायलॉग 'डर नहीं, दहशत हूं' से सोशल मीडिया पर तहलका मच गया था।
शाहरुख खान की किंग की बात करें तो इस फिल्म में इंडस्ट्री के कई बड़े चेहरे नजर आनेवाले हैं। फिल्म में अरशद वारसी, अभिषेक बच्चन, रानी मुखर्जी, जैकी श्रॉफ, जयदीप अहलावत, सौरभ शुक्ला और अभय वर्मा जैसे कलाकार नजर आनेवाले हैं। हालांकि, फिल्म से अभी तक सिर्फ शाहरुख खान के लुक को रिवील किया गया है। खबरें ये भी हैं कि फिल्म में दीपिका पादुकोण का कैमियो भी हो सकता है। हालांकि, इसपर अभी तक कोई भी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन