Karuppu Box office Collection Day 21 Suriya Trisha Krishnan Movie Earning Slow After Peddi Release Karuppu Box office Day 21: राम चरण ने बिगाड़ा सूर्या का खेल, 'पेड्डी' रिलीज होते लाखों में सिमटी 'करुप्पू' की कमाई, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

Karuppu Box office Day 21: राम चरण ने बिगाड़ा सूर्या का खेल, 'पेड्डी' रिलीज होते लाखों में सिमटी 'करुप्पू' की कमाई

'करुप्पू' को दर्शकों और क्रिटिक्स के शानदार रिव्यू मिले हैं। अब सूर्या की 'करुप्पू' के सामने राम चरण की 'पेड्डी' खड़ी है। ऐसे में इसके लिए कमाई को लेकर तगड़ा कॉम्पिटिशन हो गया है। वहीं, अब इसके गुरुवार के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सामने आ चुके हैं।

Fri, 5 June 2026 07:07 AMPriti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तान
share
Karuppu Box office Day 21: राम चरण ने बिगाड़ा सूर्या का खेल, 'पेड्डी' रिलीज होते लाखों में सिमटी 'करुप्पू' की कमाई

Karuppu Box office Collection Day 21: साउथ एक्टर सूर्या की फिल्म 'करुप्पू' को लेकर दर्शकों के बीच एक अलग ही क्रेज देखने के मिला। ये फिल्म 14 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। ऐसे में आज 'करुप्पू' को रिलीज हुए 21 दिन हो गए हैं। फिल्म में सूर्या ने अपनी दमदार एक्टिंग से हर किसी का दिल जीता है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी जमकर कमाई की। 'करुप्पू' को दर्शकों और क्रिटिक्स के शानदार रिव्यू मिले हैं। वहीं, अब सूर्या की 'करुप्पू' के सामने राम चरण की 'पेड्डी' खड़ी है। ऐसे में इसके लिए कमाई को लेकर तगड़ा कॉम्पिटिशन हो गया है। ऐसे में अब इसके गुरुवार के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सामने आ चुके हैं। तो चलिए जानते हैं इसने अब तक कितना कलेक्शन कर लिया है।

'पेड्डी' ने बिगाड़ा 'करुप्पू' का खेल

सूर्या साउथ फिल्म इंडस्ट्री के टॉप एक्टर्स में गिने जाते हैं। अपने करियर में कई ब्लॉकबस्टर फिल्में देने वाले सूर्या इन दिनों 'करुप्पू' को लेकर काफी खबरों में हैं। ये फिल्म सूर्या की हिट फिल्मों की लिस्ट में शामिल होने के लिए तैयार है। यही नहीं, ये फिल्म सूर्या के लिए भी काफी शानदार साबित हुई है। लेकिन 'पेड्डी' रिलीज के बाद अब इसकी कमाई लाखों में सिमट गई है। 'करुप्पू' ने ओपनिंग डे यानी 14 मई को 15.50 करोड़ रुपये की कमाई की थी। ऐसे में अब इसके 21वें दिन के कलेक्शन आ चुके हैं। Sacnilk के मुताबिक, 'करुप्पू' ने गुरुवार को 0.90 लाख रुपये का कलेक्शन कर लिया। ऐसे में 'करुप्पू' का अबतक का कलेक्शन भारत में 189.35 करोड़ (नेट कलेक्शन) हो गया है। उम्मीद है फाइनल आंकड़े और भी बेहतर होंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ओपनिंग डे पर ही 'पेड्डी' ने लगाई दहाड़, 'धुरंधर' और 'गदर 2' को छोड़ा पीछे

डे वाइज देखें 'करुप्पू' का कलेक्शन

वीक 1113.85 करोड़ रुपये
वीक 254.30 करोड़ रुपये
वीक 321.20 करोड़ रुपये
डे 210.90 लाख रुपये
टोटल कलेक्शन189.35 करोड़ रुपये
,
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:'पेड्डी' रिलीज के बाद क्या रहा 'दृश्यम 3' का हाल, जानें- गुरुवार की कमाई

इन फिल्मों से बॉक्स ऑफिस पर टक्कर

'करुप्पू' का रिलीज के साथ ही अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' और रितेश देशमुख की 'राजा शिवाजी' से सामना हुआ। वहीं, अब इसके सामने मोहनलाल की 'दृश्यम' भी रिलीज हो गई है। लेकिन अब इसके सामने राम चरण और जाह्नवी कपूर की 'पेड्डी' आ गाई है। ये मूवी 4 जून को रिलीज हुई है। ऐसे में इसके लिए कॉम्पिटिशन काफी तगड़ा हो गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:'अनुपमा' और 'क्योंकि…' का हाल बुरा, 'नागिन 7' ने उठाया अपना फन, नंबर-1 पर ये शो

क्या है 'करुप्पू' की कहानी?

सूर्या की फिल्म 'करुप्पू' की कहानी की बात करें तो ये एक तमिल फेन्टेसी एक्शन ड्रामा फिल्म है। सूर्य की 'करुप्पू' का निर्देशन आरजे बालाजी ने किया है। फिल्म में मुख्य भूमिका में सूर्या और तृषा कृष्णन हैं। इसकी कहानी पुलिस सिस्टम पर आधारित है, जिसमें भ्रष्ट न्याय प्रणाली और रसूखदार लोगों द्वारा गरीबों का शोषण दिखाया गया है।

(डिसक्लेमर: इस लेख में दिए गए बॉक्स ऑफिस आंकड़े विवरण विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स, ट्रेड एनालिस्ट्स और सूत्रों पर आधारित हैं। वास्तविक आंकड़े ऊपर दिए गए अनुमानों से भिन्न हो सकते हैं। लाइव हिंदुस्तान इनके ऑफिशियल होने की पुष्टि नहीं करता है।)

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।