Top 10 Hindi TV Serial TRP report Week 21 vasudha On Top Know Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Anupamaa Naagin 7Rank TRP Week 21: 'अनुपमा' और 'क्योंकि…' का हाल बुरा, 'नागिन 7' ने उठाया अपना फन, नंबर-1 की कुर्सी से नहीं हिला ये शो
More
Hindi NewsफोटोमनोरंजनTRP Week 21: 'अनुपमा' और 'क्योंकि…' का हाल बुरा, 'नागिन 7' ने उठाया अपना फन, नंबर-1 की कुर्सी से नहीं हिला ये शो

TRP Week 21: 'अनुपमा' और 'क्योंकि…' का हाल बुरा, 'नागिन 7' ने उठाया अपना फन, नंबर-1 की कुर्सी से नहीं हिला ये शो

इस हफ्ते भी 'अनुपमा' और 'क्योंकि…' का हाल काफी बुरा है। ऐसे में बार्क इंडिया ने साल 2026 के 21वें सप्ताह की टीआरपी लिस्ट जारी कर दी है।  

Priti KushwahaThu, 4 June 2026 02:44 PM
1/11

'अनुपमा' और 'क्योंकि…' का हाल बुरा, 'नागिन' ने उठाया अपना फन

TV TRP Week 21, 2026: टीवी टीआरपी को लेकर हमेशा ही फैंस के बीच काफी क्रेज देखने को मिलता है। हर हफ्ते यूजर्स टीआरपी लिस्ट का बेसब्री से इंतजार करते हैं। हर कोई ये जानना चाहता है कि उनका फेवरेट शो टीआरपी लिस्ट में किस पायदान पर है। इस हफ्ते भी 'अनुपमा' और 'क्योंकि…' का हाल काफी बुरा है। ऐसे में बार्क इंडिया ने साल 2026 के 21वें सप्ताह की टीआरपी लिस्ट जारी कर दी है। तो चलिए एक नजर डालते हैं इस सप्ताह की टीआरपी लिस्ट पर-

2/11

वसुधा

जी टीवी के 'वसुधा' ने 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' का झटका दे दिया है। ये शो गांव की एक चुलबुली और साधारण लड़की की एक लाइफ पर बनी है, जिसे एक रईस बिजनेस मैन से प्यार हो जाता है। वह अपने व्यवहार और अच्छाई से सभी का दिल जीत लेती है और अपनी पहचान बनाने की कोशिश करती है। ये सीरियल लिस्ट में इस वीक भी नंबर 1 पर है। इसे इस सप्ताह 1.9 रेटिंग मिली है।

3/11

तुम से तुम तक

टीवी सीरियल 'तुम से तुम तक' ने 'अनुपमा' जैसे शोज को भी मात दे दी है। सीरियल को इस सप्ताह 1.8 रेटिंग हासिल हुई है। ये शो इस वीक दूसरे नंबर पर आ गया है।

4/11

गंगा माई की बेटियां

सरगुन मेहता द्वारा प्रोड्यूस किया जाने वाला सीरियल 'गंगा माई की बेटियां' इस हफ्ते तीसरे नंबर पर आ गया है। सीरियल ने 1.8 रेटिंग हासिल की है।

5/11

क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2

टीआरपी लिस्ट में 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' पहले नंबर से खिसक कर पहले दूसरे और फिर तीसरे और इस हफ्ते चौथे नंबर पर आ गया है। स्मृति ईरानी स्टार इस शो को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है, लेकिन टीआरपी बिगड़ रही है। ऐसे में ये सीरियल 1.6 रेटिंग के साथ तीसरे पर है।

6/11

अनुपमा

टीवी का फेमस शो 'अनुपमा' का टीआरपी लिस्ट में बुरा हाल रहा। इस वीक ये शो पांचवें नंबर पर आ गया है। दर्शकों के फेवरेट इस शो से रुपाली गांगुली को घर-घर में खास पहचान मिली है। वीक 20 में 'अनुपमा' को 1.5 टीआरपी रेटिंग हासिल हुई।

7/11

नागिन 7

एकता कपूर का शो 'नागिन 7' की टीआरपी में सुधार आ रहा है। शो में प्रियंका चाहर चौधरी और ईशा सिंह लीड रोल में नजर आ रही हैं। 'नागिन 7' इस सप्ताह 1.5 टीआरपी के साथ 10वें से ये शो छठे नंबर पर आ गया।

8/11

लाफ्टर शेफ 3

कॉमेडियन भारती सिंह और शेफ हरपाल सिंह का फेमस कुकिंग शो 'लाफ्टर शेफ 3' इन दिनों काफी चर्चा में बना हुआ है। ये शो पिछले कई वीक से लिस्ट से गायब था। वहीं, अब इस शो ने वापसी कर फिर से वापसी कर ली है। इस शो में टीवी के कई जाने माने स्टार बतौर कंटेस्टेंट नजर आ रहे हैं। इस वीक इस शो ने अच्छी छलांग मारी है। ये शो सीधा सातवें नंबर पर आ गया है। सीरियल को इस सप्ताह 1.4 रेटिंग हासिल हुई है।

9/11

तारक मेहता का उल्टा चश्मा

टीवी का फेमस सिटकाम 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' इस सप्ताह 1.4 टीआरपी के साथ 8वें नंबर पर है। ये शो लंबे समय से दर्शकों को हंसाने में कामयाब रहा है।

10/11

ये रिश्ता क्या कहलाता है

टीवी का फेमस शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' इस लिस्ट में 9वें नंबर पर है। सीरियल ने 1.3 रेटिंग हासिल की है।

11/11

क्योंकि रिश्तों के भी रूप बदलते हैं

एकता कपूर का शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' का  स्पिन ऑफ आने इस वक्त काफी सुर्खियों में बना है। सीरियल 'क्योंकि रिश्तों के भी रूप बदलते हैं' में वृंदा और अंगद की कहानी को दिखाया जा रहा है। यही नहीं अब ये शो टीआरपी लिस्ट में भी आ गया है। ये शो इस वीक 1.3 रेटिंग के साथ 10वें नंबर पर है।