Explainer why Karan Johar sue YouTuber CarryMinati who won the defamation suit करण जौहर ने कैरीमिनाटी पर केस क्यों किया, कोर्ट ने क्या फैसला सुनाया, कौन जीता? जानें सबकुछ, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

करण जौहर ने कैरीमिनाटी पर केस क्यों किया, कोर्ट ने क्या फैसला सुनाया, कौन जीता? जानें सबकुछ

Explainer: फिल्म प्रोड्यूसर और डायरेक्टर करण जौहर ने फेमस यूट्यूबर कैरीमिनाटी पर केस किया है। इस मानहानि केस पर सुनवाई हुई और कोर्ट ने अपना फैसला सुनाया है।

Wed, 11 Feb 2026 03:25 PMVartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share
करण जौहर ने कैरीमिनाटी पर केस क्यों किया, कोर्ट ने क्या फैसला सुनाया, कौन जीता? जानें सबकुछ

फिल्म प्रोड्यूसर करण जौहर और मशहूर यूट्यूबर कैरीमिनाटी (अजय नागर) के बीच चल रहा कानूनी विवाद खत्म हो गया है। मुंबई सिटी सिविल कोर्ट ने इस पर अपना अंतरिम फैसला सुनाया दिया है। हालांकि, बहुत लोगों को पता ही नहीं है कि दोनों के बीच विवाद किस बात की वजह से था। आइए आपको आसान शब्दों में पूरा मामला समझाते हैं।

विवाद की शुरुआत क्यों हुई?

कैरीमिनाटी ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक 'रोस्ट' वीडियो अपलोड किया था, जिसका नाम था 'कॉफी विद जलन (Coffee With Jalan) था। ये रोस्ट वीडिया करण जौहर के मशहूर शो 'कॉफी विद करण' का मजाक उड़ाने के लिए बनाया गया था।

करण जौहर ने क्या आरोप लगाए?

करण जौहर की लीगल टीम (DSK Legal) ने दावा किया कि इस वीडियो में उनके खिलाफ अश्लील, अपमानजनक और गाली-गलौज वाली भाषा का इस्तेमाल किया गया। उनका कहना था कि यह वीडियो जानबूझकर उनकी छवि को ठेस पहुंचाने और उनका मजाक उड़ाने के लिए बनाया गया था।

कैरीमिनाटी

कोर्ट में क्या हुआ?

कैरीमिनाटी: कैरीमिनाटी के वकील ने कोर्ट में दलील दी कि उन्होंने पहले ही यह वीडियो डिलीट कर दिया है इसलिए अब इस केस का कोई मतलब नहीं रह जाता। उन्होंने यह भी कहा कि करण जौहर ने उन्हें अपनी बात रखने का मौका दिए बिना जल्दबाजी में केस फाइल किया।

करण जौहर का तर्क: करण के वकीलों ने तर्क दिया कि भले ही वीडियो डिलीट हो गया हो, लेकिन इसे करोड़ों लोग देख चुके हैं और अब भी इसके क्लिप्स (Reels/Shorts) सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जो उनकी प्रतिष्ठा को लगातार नुकसान पहुंचा रहे हैं।

करण जौहर

कोर्ट में किसकी हुई जीत?

जज पी.जी. भोसले ने करण जौहर के पक्ष में अंतरिम आदेश दिया। कोर्ट ने कैरीमिनाटी, उनके मैनेजर और सहयोगियों को करण जौहर के खिलाफ कोई भी मानहानिकारक या अपमानजनक कंटेंट बनाने, पोस्ट करने या सर्कुलेट करने से रोक दिया। इतना ही नहीं, कोर्ट ने मेटा (Facebook/Instagram) और गूगज (YouTube) को आदेश दिया कि वे करण जौहर को निशाना बनाने वाले कैरीमिनाटी के मौजूदा वीडियो और उनके URL को तुरंत प्लेटफॉर्म से हटा दें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भगवान मुझे शक्ति दे…करण जौहर ने सोशल मीडिया से लिया ब्रेक, बोले-स्क्रॉलिंग नहीं

जज ने क्या कहा?

जज ने कहा कि प्रथम दृष्टया (Prima facie) से ऐसा लगता है कि वीडियो में वाकई अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया गया है।

कौन है कैरीमिनाटी?

कैरीमिनाटी का असली नाम अजय नागर है। अजय नागर के यूट्यूब चैनल का नाम ‘कैरीमिनाटी’ है और इस पर रोस्ट वीडियो और गेमिंग कंटेंट अपलोड करते हैं। खबर लिखने तक कैरीमिनाटी के चैनल पर 42 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर्स थे।मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कैरीमिनाटी हर महीने यूट्यूब से 25 से 35 लाख कमाते हैं।

करण जौहर के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स

करण जौहर की प्रोडक्शन कंपनी धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले बन रही फिल्म ‘अक्यूज्ड’ 27 फरवरी को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है। इस साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म को अनुभूति कश्यप ने डायरेक्ट किया है। इसमें कोंकणा सेन शर्मा और प्रतिभा रांटा हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राजपाल यादव को कितने करोड़ की मदद मिली, कौन-कौन आगे आया, कब तक रिहाई हो सकती है?
ये भी पढ़ें:राजपाल यादव 7 दिनाें से जेल में हैं; सलमान खान और संजय दत्त कितने दिन रहे थे?

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।