'नरक हो गई थी जिंदगी', ऋतिक संग हुई लीगल बैटल को याद कर बोलीं कंगना- शुक्र है ये 2016 नहीं है
कंगना रनौत ने वो वायरल इंस्टा ट्रेंड फॉलो किया जहां लोग साल 2016 के लिए शुक्रिया कर रहे हैं। हालांकि, उन्होंने इस ट्रेंड में एक ट्विस्ट डाला है। उन्होंने बताया कि 2016 उनके लिए कितना बुरा था।

इंसटाग्राम पर इन दिनों एक ट्रेंड चल रहा है। इस ट्रेंड के तहत लोग साल 2016 की तस्वीरें और पलों को शेयर कर रहे हैं और साल 2016 के अपने अच्छे अनुभवों को साझा कर रहे हैं। अब बीजेपी एमपी और बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने भी इस ट्रेंड को फॉलो किया है। हालांकि, कंगना ने साल 2016 को याद करते हुए बताया कि वो साल उनके लिए कितना बुरा था। उन्होंने 2016 में ऋतिक रोशन द्वारा भेजे गए लीगल नोटिस का भी जिक्र किया है।
कंगना ने साल 2016 की अपनी कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों के साथ कंगना रनौत ने पोस्ट लिखा। उन्होंने लिखा भगवान का शुक्रिया कि ये साल 2016 नहीं है और हम साल 2026 में हैं।
कंगना ने बोला नरक बन गई थी जिंदगी
कंगना रनौत ने अपने पोस्ट में लिखा- अचानक सब 2016 को इतना याद क्यों कर रहे हैं? मेरे करियर की तरक्की अपरिहार्य थी, क्वीन और तनु वेड्स मनु रिटर्न्स के बैक टू बैक हिट होने के बाद मैं सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस बन गई थी, लेकिन फिर जनवरी 2016 में मेरे सह-कलाकार ने मुझे विवादित लीगल नोटिस भेजा जिसने इंडस्ट्री को हिलाकर रख दिया और इंडस्ट्री को इनसाइडर्स और आउटसाइडर्स में बांट दिया। सफलता मेरे लिए जहर बन गई और जिंदगी नरक हो गई। लोगों ने अपने-अपने साइड चुन लिए और इसके बाद और लीगल बैटल्स आईं।
2026 में होने के लिए कंगना ने कहा शुक्रिया
कंगना ने आगे लिखा- अगर 10 साल पहले मुझे मालूम होता कि 2026 में मैं अपनी हर डाइट में कार्ब्स खा रही होंगी, खूब हंसूंगी और 2016 के सारे ड्रामे कुछ सालों बाद किसी के लिए मायने नहीं रखेंगे, तो सच में मैं तब इतनी दुखी नहीं होती। भगवान का शुक्र है ये 2016 नहीं है, और हम 2026 में हैं।
क्या है 2016 वाली लीगल बैटल?
कंगना रनौत ने अपने पोस्ट में जिस लीगल बैटल की बात की है वो एक्टर ऋतिक रोशन से जुड़ी है। साल 2016 की शुरुआत में उस वक्त इंडस्ट्री में हलचल मच गई जब कंगना रनौत ने इंटरव्यूज में ऋतिक को अपना एक्स बताया और अपनी पर्सनल रिलेशनशिप के बारे में बात की। ऋतिक ने सारे दावों के गलत बताया और कंगना को एक लीगल नोटिस भेज दिया। ऋतिक की मांग थी कि कंगना उनसे माफी मांगें। कंगना ने ऐसा करने से मना कर दिया और कहा कि उन्हें शांत कराने की कोशिश की जा रही है। इसके बाद आरोपों-प्रत्यारोपों की झड़ी लग गई। इसके बाद एक लंबी लीगल और मीडिया बैटल भी चली।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन