Kangana Ranaut javed Akhtar resolved defamation case through mediation actress convinced lyricist to write song for her कंगना रनौत और जावेद अख्तर ने कानूनी जंग खत्म कर की दोस्ती, अब 'क्वीन' के लिए लिखेंगे गाने, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

कंगना रनौत और जावेद अख्तर ने कानूनी जंग खत्म कर की दोस्ती, अब 'क्वीन' के लिए लिखेंगे गाने

  • कंगना रनौत और जावेद अख्तर के बीच पुरानी दुश्मनी अब खत्म हो चुकी है। दोनों ने बातचीत के बाद मामला सुलझा लिया। इतना ही नहीं कंगना ने जावेद अख्तर को मना लिया है कि वह उनकी अगली फिल्म में गाना भी लिखेंगे।

Fri, 28 Feb 2025 02:12 PMKajal Sharma लाइव हिन्दुस्तान
share
कंगना रनौत और जावेद अख्तर ने कानूनी जंग खत्म कर की दोस्ती, अब 'क्वीन' के लिए लिखेंगे गाने

कंगना रनौत और जावेद अख्तर के बीच लंबे समय से चली आ रही कानूनी लड़ाई खत्म हो चुकी है। दोनों ने आपसी सहमति से समझौता कर लिया है। कंगना ने यह अपडेट अपने इंस्टाग्राम पर मजेदार तरीके से दिया है। उन्होंने जावेद अख्तर के साथ हंसते हुए फोटो साझा करके लिखा है कि अब जावेद उनकी अगली फिल्म के लिए गाना लिखेंगे।

कंगना ने किया पोस्ट

कंगना ने इंस्टाग्राम पर जावेद अख्तर के साथ एक तस्वीर लगाई है। इसमें लिखा है, 'जावेदजी और मैंने मध्यस्थता से कानूनी मसला (मानहानि का) सुलझा लिया है। मध्यस्थता में जावेदजी काफी दयालु रहे, वह मेरे अगले डायरेक्टोरियल के लिए गाने लिखने के लिए भी राजी हो गए।'

ये था मामला

कंगना और जावेद विवाद लंबे समय से चल रहा था। मामला तब का है जब कंगना और रितिक रोशन की कॉन्ट्रोवर्सी शुरू हुई थी। साल 2016 में कंगना रितिक पर कई सारे आरोप पब्लिकली लगा रही थीं। जावेद अख्तर रितिक के परिवार के काफी करीबी हैं। कंगना का आरोप था कि जावेद अख्तर ने उन्हें अपने घर बुलाकर मीटिंग की। साथ ही कड़े शब्दों में समझाया कि कि ये सब बंद कर दें और रितिक से माफी मांग लें। तब कंगना जावेद की बातें सुनकर आ गई थीं लेकिन सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद कंगना ने एक शो में जावेद अख्तर के खिलाफ बयान दिया। इसके बाद जावेद अख्तर ने उनके खिलाफ मानहानि का मुकदमा कर दिया था।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।