junaid khan sai pallavi film ek din storyline will make you emotional, close to aamir khan heart read जानिए क्या है जुनैद-साई पल्लवी की फिल्म ‘एक दिन’ की कहानी, इसलिए आमिर खान के दिल के करीब है ये मूवी, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

जानिए क्या है जुनैद-साई पल्लवी की फिल्म ‘एक दिन’ की कहानी, इसलिए आमिर खान के दिल के करीब है ये मूवी

आमिर खान के बेटे जुनैद और साई पल्लवी की फिल्म ‘एक दिन’ की ये कहानी आपको इमोशनल कर देगी। इसलिए आमिर के दिल के करीब है ये फिल्म। कहानी है बेहद खास। जानिए-

Sun, 26 April 2026 03:46 PMUsha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share
जानिए क्या है जुनैद-साई पल्लवी की फिल्म ‘एक दिन’ की कहानी, इसलिए आमिर खान के दिल के करीब है ये मूवी

आमिर खान अपने बेटे जुनैद खान और साउथ एक्ट्रेस साई पल्लवी के साथ एक फिल्म ला रहे हैं ‘एक दिन’। कुछ समय पहले इस फिल्म का ट्रेलर सामने आया था जिसे पसंद किया गया। आमिर ने फिल्म रिलीज के 39 दिन पहले ही इसकी एडवांस बुकिंग शुरू कर दी। हाल में एक्टर ने ये भी बताया कि इस फिल्म की कहानी उनके लिए बेहद खास है। लेकिन क्या अप जानते हैं ये कहानी आमिर के लिए क्यों खास है? जानिए ‘एक दिन’ फिल्म की कहानी क्या होने वाली है। ये एक बेहद ही इमोशनल और भावों के बोझ के तले दबे एक इंसान की कहानी है जो अपनी खुशी के लिए एक बड़ा झूठ बोलता है।

एक दिन की इमोशनल कर देने वाली कहानी

फिल्म एक दिन की कहानी बेहद इमोशनल कर देने वाली है। फिल्म में जुनैद ने रोहन का किरदार निभाया है जो सोशल दुनिया से बहुत दूर है। उसे लोग उनसके नाम से नहीं बल्कि उसके काम आईटी वाला कहकर बुलाते हैं। रोहन अपने ही ऑफिस की मार्केटिंग टीम की मीरा यानी साई पल्लवी को पसंद करने लगता है जो पहले से ही एक रिलेशनशिप में होती है। रोहन उसे सोशल मीडिया अपर स्टॉक करता है और मन ही मन अपनी फीलिंग्स का इजहार करता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पुष्पा 2- बाहुबली 2 इसलिए नहीं तोड़ पाई आमिर खान की दंगल का रिकॉर्ड
एक दिन

एक एक्सीडेंट बदल देता है सब कुछ

इस कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब कंपनी अपने एम्प्लाइज को एक जापान ट्रिप पर लेकर जाती है। इस ट्रिप के दौरान रोहन कई मन्नते करता है कि वो मीरा के करीब रह सके। फिर चाहे वो ख्वाहिश सिर्फ एक दिन के लिए क्यों न हो। यूनिवर्स रोहन की ये ख्वाहिश एक अलग तरह से पूरी करती है। जापान में ट्रिप के दौरान मीरा का एक्सीडेंट हो जाता है और उसकी कम समय के लिए याददाश्त चली जाती है। खास बात ये है कि जब मीरा की याददाश्त वापस आएगी तो उसे ये एक दिन कभी याद ही नहीं आएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:प्राइम वीडियो की फिल्म सेकंड केस ऑफ सीताराम की कहानी उड़ा देगी होश

मीरा के साथ का वो एक दिन

अपने मन की फीलिंग्स के तले दबा रोहन मीरा की याददाश्त जाने पर खुद को उसका बॉयफ्रेंड बता देता है। वो बस ये एक दिन मीरा के साथ जीना चाहता है। मीरा भी बिना सवाल किए उसकी बातों पर यकीन कर लेती है। दोनों जापान में क्वालिटी टाइम बिताते हैं, साथ घूमते हैं। रोहन चाहता है कि ये एक दिन कभी खत्म नहीं हो। लेकिन फिर वो मीरा को सब सच बता देता है। मीरा नाराज होती है लेकिन उस एक दिन में वो उसे माफ भी कर देती है। लेकिन इस कहानी का असली दुख तब होता है जब मीरा को सब कुछ याद आ जाता है और वो रोहन के साथ बिताए इस एक दिन को भूल जाती है। दोनों वापस अपने काम पर लौटते हैं। एक ही जगह काम करते हैं। मीरा वापस अपने रिलेशनशिप में चली जाती है। रोहन उस एक दिन के सहारे खुशियां मनाता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:48 सालों से रशिया में इसलिए बैन था धुरंधर 2 का गाना ‘रास्पुतिन’, अनोखी है कहानी

आमिर के दिल के बेहद करीब

वैसे बता दें, आमिर खान जिस फिल्म ‘एक दिन’ को प्रोड्यूस कर रहे हैं वो असल में एक थाई फिल्म वन डे की हिंदी रीमेक है। इस फिल्म को IMDb पर 7.7 की रेटिंग मिली हुई है। वहीं अब इंडियन ऑडियंस जुनैद खान और साई पल्लवी को स्क्रीन पर देखने का इंतजार कर रही है। फिल्म 1 मई 2026 को रिलीज हो रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।