1/8बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीती चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी ने खूब सुर्खियां बटोरी थी। इस शादी में एंटरटेनमेंट जगत के सितारों के साथ राघव चड्ढा की तरफ से कई पॉलिटिशियन भी शामिल हुए थे।

लेकिन क्या आप जानते हैं इस शादी की रस्मों के दौरान दिल्ली के पूर्व सीएम और आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल ने राघव को अपने कंधे पर बैठा लिया था। दोनों की शादी में मंत्र पढ़ने वाले पंडित अंकित बत्रा ने इस बारे में बात की।

अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए अंकित ने बताया कि परिणीती और राघव की शादी बहुत ही प्राइवेट रखी गई थी। उन्होंने कहा, 'दोनों की शादी उदयपुर के लीला पैलेस में हुई थी। इस शादी में हैरान करने वाली सिक्यूरिटी थी।

पंडित अंकित बत्रा ने बताया कि परिणीती और राघव की शादी में सिक्यूरिटी इतनी टाइट थी कि प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा को भी फोन से फोटोज डिलीट करने के लिए कहा गया था।

पंडित अंकित बत्रा ने कहा कि परिणीती चोपड़ा और राघव चड्ढा ने 1.20 मिनट में अपने फेरे पूरे किए। दोनों परिवार के अलावा बहुत खास लोग इस शादी का हिस्सा बने थे।

पंडित अंकित बत्रा ने आगे अरविंद केजरीवाल और राघव चड्ढा के बीच के रिश्ते के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान शादी में मेहमानों की तरह नहीं बल्कि परिवार की तरह शामिल हुए थे। और दूल्हे राघव को अपने कंधों पर उठा लिया था।

पंडित अंकित बत्रा ने कहा कि परिणीती ने शादी में राघव चड्ढा को सरप्राइज देते हुए उनके लिए अपनी आवाज में एक गाना रिकॉर्ड किया था।

बता दें, परिणीती और राघव की मुलाकात सबसे पहले लंदन में हुई थी। लेकिन इन्हें नहीं पता था कि वो मुलाकात जीवन भर का साथ बनने वाली है। अपनी फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों दोबारा मिले और साल 2023 में दोनों ने शादी कर ली। अब कपल एक बेटे के पेरेंट्स हैं।
