Jananayakan Film Case Vijay Movie Leak Case 3 People Charged With Gangster Law जन नायकन फिल्म केस : विजय की मूवी लीक मामले में असिस्टेंट एडिटर समेत 3 लोगों को गैंगस्टर कानून तहत किया गिरफ्तार, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

जन नायकन फिल्म केस : विजय की मूवी लीक मामले में असिस्टेंट एडिटर समेत 3 लोगों को गैंगस्टर कानून तहत किया गिरफ्तार

विजय की फिल्म जन नायकन, उनके करियर की आखिरी फिल्म है। मुख्यमंत्री बनने से पहले उन्होंने इस फिल्म की शूटिंग खत्म कर दी थी। हालांकि अभी मूवी की रिलीज डेट सामने नहीं आई है।

Sat, 16 May 2026 07:54 AMSushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान
share
जन नायकन फिल्म केस : विजय की मूवी लीक मामले में असिस्टेंट एडिटर समेत 3 लोगों को गैंगस्टर कानून तहत किया गिरफ्तार

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की फिल्म जन नायकन काफी समय से चर्चा में है। फिल्म की शूटिंग काफी पहले हो चुकी है, लेकिन इसके बावजूद अभी तक मूवी रिलीज नहीं है। फिल्म का सेंसर बोर्ड रिव्यू कमिटि रिव्यू कर रही है। वहीं अवैध तरीके से फिल्म को 3 अप्रैल को लीक कर दिया गया था। इस पर साइबरक्राइम ने केस भी दर्ज किया था और 9 लोगों को अब तक गिरफ्तार भी कर लिया है।

जानें किन 3 लोगों को किया गिरफ्तार

इस मामले में अब 3 और गिरफ्तारी हुई है। पुलिस ने असिस्टेंट एडिटर प्रशांत, सेलवम और बालाकृष्णन को इस केस में मेन अपराधी बताते हुए गिरफ्तार किया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:विजय थलापति की फिल्म जन नायकन दिसंबर 2025 से क्यों अटकी हुई है? जानें विवाद

फिल्म की रिलीज में हो रही देरी

फिल्म को एच विनोथ डायरेक्ट कर रहे हैं। यह फिल्म पहले पोंगल 2026 पर रिलीज होने वाली थी, लेकिन फिर फिल्म के पॉलिटिकल स्टोरीलाइन और मैसेज की वजह से ऐसा कहा गया कि कहीं इसका इलेक्शन पर असर ना हो, इसलिए पोस्टपोन कर दिया गया। लेकिन तबसे अब तक रिलीज को लेकर अपडेट नहीं आया है। वहीं मार्च में होने वाली एक अहम स्क्रीनिंग को मार्च के लिए शेड्यूल किया था, लेकिन उसे लास्ट मोमेंट पर कैंसल कर दिया गया तब कमिटी का एक मेंबर बीमार पड़ गया। इसके बाद फिल्म और बढ़ती गई।

विजय की आखिरी फिल्म

जन नायकन विजय की आखिरी फिल्म थी इलेक्शन से पहले। विजय ने पॉलिटिक्स में पूरा फोकस करने के लिए फिल्मी करियर को अलविदा कह दिया है। अब मुख्यमंत्री बनने के बाद तो वह एक्टिंग से दूर हो गए हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मुख्यमंत्री विजय के परमिशन के बाद भी तृषा कृष्णन के सुबह के शोज हुए कैंसल

फिल्म में विजय के अलावा बॉबी देओल, पूजा हेगड़े, प्रकाश राज, गौतम वासुदेव मेनन भी हैं।

प्रोड्यूसर ने बताया कब रिलीज होगी फिल्म

फिल्म की रिलीज डेट को लेकर कुछ दिनों पहले जब प्रोड्यूसर के वेंकट नारायण से पूछा गया था तो उन्होंने कहा था, हम सीबीएफसी के सर्टिफिकेट का इंतजार कर रहे हैं। जैसे ही हमें सर्टिफिकेट मिलेगा हम रिलीज कर देंगे। हम काफी खुश हैं। विजय सर को बधाई तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बनने के लिए। एक नए चैप्टर की शुरुआत हुई है। वहीं जन नायकन की बात करें तो इसे रिलीज कर दिया जाएगा जैसे ही सर्टिफिकेट मिलता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रिलीज के इंतजार के बीच ऑनलाइन लीक हो गई थलपति विजय की ‘जन नायकन’?

पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में विजय

एक तरफ विजय जहां पॉलिटिक्स और फिल्म को लेकर काफी चर्चा में हैं। वहीं पर्सनल लाइफ को लेकर भी वह सुर्खियों में हैं। विजय का तृषा कृष्णन के साथ नाम जुड़ रहा है।विजय के शपथ समारोह में तृषा अपनी मां के साथ मौजूद थीं। वह ट्रेडिशनल लुक में नजर आई थीं। विजय की ओथ सेरेमनी की फोटो शेयर कर उन्होंने लिखा था कि प्यार की आवाज हमेशा ऊंची रहती है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।