salman khan sang these 6 songs from this film alka yagnik, shreya ghoshal sang together सलमान खान ने गाए हैं ये 6 गाने, अल्का याग्निक, श्रेया घोषाल ने दिया साथ, आपका कौनसा फेवरेट है?, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

सलमान खान ने गाए हैं ये 6 गाने, अल्का याग्निक, श्रेया घोषाल ने दिया साथ, आपका कौनसा फेवरेट है?

सलमान खान ने अपनी इन फिल्मों में एक्टिंग के साथ गाने भी गाए हैं। कुछ गाने हिट हुए तो कुछ कब आए अब चले गए पता भी नहीं चला। सलमान खान की आवाज में थे फिल्मों के ये गाने। 

Sun, 3 May 2026 05:16 PMUsha Shrivas एएनआई
share
सलमान खान ने गाए हैं ये 6 गाने, अल्का याग्निक, श्रेया घोषाल ने दिया साथ, आपका कौनसा फेवरेट है?

बॉलीवुड के दबंग सलमान खान एक्टिंग के म्यूजिक में भी खास दिलचस्पी रखते हैं। कई अवॉर्ड फंक्शन, रियलिटी शो और इवेंट में एक्टर को गाना गाते हुए देखा गया है। लेकिन कम ही लोग जानते हैं कि सलमान खान ने फिल्मों में भी गाने गाए हैं। सलमान के इन गानों को खास पॉपुलैरिटी तो नहीं मिली, लेकिन एक ऐसा गाना था जो खूब हिट हुआ।

सलमान खान ने अपनी फिल्मों में गाए ये गाने-

हेलो ब्रदर

1999 में सलमान खान की फिल्म आई थी हेलो ब्रदर। इस फिल्म को सलमान के छोटे भाई सोहेल खान ने डायरेक्ट और प्रोड्यूस किया था। अरबाज खान फिल्म के हीरो थे। इस फिल्म में एक होली का गाना है जिसमें सलमान मटकी फोड़ते हैं। गाने के बोल हैं ‘सोने की डाल पर चांदी का मोर’। इस गाने को सलमान ने खुद गाया था। उनके साथ फीमेल सिंगर थीं अल्का याग्निक। गाना जबरदस्त हिट हुआ था। हिमेश रेशमिया ने म्यूजिक तैयार किया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इस शख्स के कहने पर गोविंदा के लिए गाने को माने थे किशोर कुमार

किसी का भाई किसी की जान

सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान में भी उन्होंने एक गाना गया था। ये गाना था 'जी रहे हैं थे हम'। म्यूजिक कंपोजर अमाल मलिक थी जिन्हें आपने बिग बॉस में देखा था। हालांकि, ये गाना खास पसंद नहीं किया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सलमान खान का ये हिट गाना गोविंदा के लिए गाया गया था, सिंगर ने बताया किस्सा

हीरो

सलमान खान ने अथिया शेट्टी और सूरज पंचोली को लेकर फिल्म हीरो बनाई थी। इस फिल्म पर सलमान ने ही पैसा लगाया था।लेकिन ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप हो गई। इस फिल्म में सलमान खान का एक गाना था 'मैं हूं हीरो हेरा'। ये गाना भी खास हिट नहीं हुआ। इस गाने के भी म्यूजिक कंपोजर अमाल मलिक ही थे।

चल मेरे भाई

सलमान खान और संजय दत्त ने अपनी फिल्म चल मेरे भाई का टाइटल सॉन्ग खुद गाया था। इस गाने में आनंद मिलिंद ने म्यूजिक दिया था और गाने के बोल समीर ने लिखे। रिपोर्ट के मुताबिक सलमान ने इस गाने के लिए सच में शराब पी थी जिससे वो शराब में लग सके।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गोविंदा ने गाए हैं अपनी फिल्मों के ये 6 गाने, किशोर कुमार के बेटे के साथ गाया था

किक

सलमान खान ने अपनी फिल्म किक के लिए भी गाना गया है जो खूब हिट हुआ था। इस फिल्म में सलमान और जैकलीन फर्नांडिस फिल्माया एक गाना है ‘हैंगओवर’ ये सलमान खान की आवाज में ही रिकॉर्ड किया गया था। इस गाने में मीत ब्रदर्स अनजान ने भी आवाज दी है। फीमेल सिंगर श्रेया घोषाल थीं।

दबंग 3

सलमान खान ने अपनी फिल्म दबंग 3 में भी एक गाना गया था। इस गाने के बोल हैं ‘यूं करके’। सलमान खान के साथ फीमेल सिंगर पायल देव थीं। म्यूजिक दिया था साजिद वाजिद ने। हालांकि, गाना खास पसंद नहीं किया गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।