Priyanka Chopra Had this Condition before saying Yes to SS Rajamouli Film Varanasi वाराणसी के लिए इस शर्त पर मानी थीं प्रियंका चोपड़ा, बाद में लगा- कुछ ज्यादा तो नहीं मांग लिया?, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

वाराणसी के लिए इस शर्त पर मानी थीं प्रियंका चोपड़ा, बाद में लगा- कुछ ज्यादा तो नहीं मांग लिया?

Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा ने एक इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने एक शर्त पर राजामौली की फिल्म वाराणसी करने की बात मानी थी। हालांकि राजामौली मान गए, लेकिन बाद में उन्हें लगा कि कहीं कुछ ज्यादा तो नहीं मांग लिया।

Wed, 4 Feb 2026 12:24 PMPuneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
share
वाराणसी के लिए इस शर्त पर मानी थीं प्रियंका चोपड़ा, बाद में लगा- कुछ ज्यादा तो नहीं मांग लिया?

हॉलीवुड स्टार प्रियंका चोपड़ा पूरे 7 साल के बाद बॉलीवुड में वापसी करती नजर आएंगी। फिल्म वाराणसी में वह फीमेल लीड रोल प्ले करती नजर आएंगी जिसे डायरेक्ट करने वाले हैं डायरेक्टर एस एस राजामौली। हिंदी सिनेमा को 'बाजीराव मस्तानी' और 'अग्नीपथ' जैसी फिल्में दे चुकीं प्रियंका चोपड़ा ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि जब राजामौली ने उन्हें यह फिल्म ऑफर की तो उन्होंने सिर्फ एक ही शर्त रखी थी। प्रियंका चोपड़ा ने बताया कि उन्होंने राजामौली से कहा था कि वह फिल्म में डांस करने का मौका चाहती हैं।

प्रियंका चोपड़ा ने रखी थी यह शर्त

फिल्म 'वाराणसी' में लीड रोल प्ले कर रहे डायरेक्टर महेश बाबू ने भी इस बात को कन्फर्म किया है कि फिल्म में यह डांस नंबर काफी सेंसेशनल होने वाला है। सिनेमाब्लेंड के साथ बातचीत में प्रियंका चोपड़ा ने बताया कि वह बीते 7 सालों से किसी भारतीय फिल्म में काम नहीं किया है और जब राजामौली ने उन्हें कॉल किया और किरदार समझाया तो एक्ट्रेस ने मजाकिया लहजे में कहा कि उनकी राजामौली से सिर्फ एक विनती थी। 'क्या आप मुझे डांस करने देंगे?' एक्ट्रेस ने कहा कि उन्हें लंबे वक्त से किसी प्रोजेक्ट में डांस करने का मौका नहीं मिला है।

बाद में लगा ज्यादा तो नहीं मांग लिया

यही वजह थी कि वह इस प्रोजेक्ट को लेकर सुपर एक्साइटेड थीं। हालांकि बाद में एक्ट्रेस को इस बात का अहसास हुआ कि शायद उन्होंने कुछ ज्यादा ही मांग लिया, क्योंकि फिल्म में पहले ही काफी ज्यादा डांस था। बता दें कि राजामौली ने फिल्म का अनाउंसमेंट बहुत ग्रैंड लेवल पर किया था और इसका पहला ही टीजर देखकर लोगों के होश उड़ गए थे। बाहुबली, बाहुबली-2 और RRR जैसी ब्लॉकबस्टर हिट फिल्में दे चुके राजामौली की अपकमिंग फिल्म का दर्शकों को बड़ी बेसब्री से इंतजार है। फिल्म से जुड़ी कई परतें अभी वक्त के साथ खुलनी बाकी हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।