Aditya Dhar Pens Heartfelt Note For Fans Ahead Of Dhurandhar The Revenge Release Says Never Lose Belief In Your Dreams धुरंधर द रिवेंज की रिलीज से पहले आदित्य धर ने फैंस से कही दिल की बात, कहा- कभी अपना विश्वास कम मत करना, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

धुरंधर द रिवेंज की रिलीज से पहले आदित्य धर ने फैंस से कही दिल की बात, कहा- कभी अपना विश्वास कम मत करना

आदित्य धर बॉलीवुड के टैलेंटेड डायरेक्टर्स में से एक हैं। आदित्य ने अब धुरंधर 2 की रिलीज से पहले फैंस के साथ अपने दिल की बात कही है और एक खास मैसेज भी दिया है।

Fri, 13 March 2026 09:42 AMSushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान
share
धुरंधर द रिवेंज की रिलीज से पहले आदित्य धर ने फैंस से कही दिल की बात, कहा- कभी अपना विश्वास कम मत करना

आदित्य धर की धुरंधर पिछले साल दिसंबर में रिलीज हुई थी और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल मचाया था। धुरंधर के बाद अब धुरंधर 2 आने वाली है जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब गुरुवार को अपने बर्थडे के दिन आदित्य ने सोशल मीडिया पर फैंस के लिए एक खास मैसेज शेयर किया।

क्या बोले आदित्य

उन्होंने लिखा, 'आज अपना बर्थडे मैंने धुरंधर द रिवेंज के फाइल टच में लगाए। मैंने खुद को थोड़ा पॉज किया और देखा कि मेरे लिए ये साल कितना शानदार गया। आज यहां बैठकर मैं काफी शुक्रगुजार फील कर रहा हूं इस जर्नी के लिए, इस टीम के लिए जो मेरे साथ है और उस विश्वास के लिए जो मेरे साथ इतने साल से काम कर रहे हैं उनके लिए। आपके इतने सारे मैसेज, ट्वीट्स और स्टोरीज को पढ़कर मेरा दिल भर आया है। काश मैं आप सबको पर्सनली जवाब दे पाता। लेकिन प्लीज आप लोग समझें कि मैं आपके प्यार का हमेशा शुक्रगुजार रहूंगा।'

इंडस्ट्री में किसी चीज की गारंटी नहीं

आदित्य ने आगे लिखा कि वह किसी भी चीज को हल्के में नहीं लेते हैं। इंडस्ट्री में किसी भी चीज की गारंटी नहीं है। उन्होंने कहा कि उनके लिए ऑडियंस का भरोसा ही सब कुछ है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यामी गौतम ने रिलीज से पहले देख ली धुरंधर 2, कहा- आदित्य धर ने अपनी पूरी लाइफ...

सपना कितना भी बड़ा हो उसे पूरा करो

आखिर में आदित्य ने लिखा, इस साल ने मुझे कुछ सिखाया है तो वो ये अपने सपने पर विश्वास करना बंद मत करना चाहे वो कितने भी बड़े ना हो। आप अपने काम को सब दे दो और यूनिवर्स उस पर जवाब देगी। हर छोटे स्टेप और स्ट्रगल पर विश्वास करो। वो धी-धीरे आपको वहीं पहुंचाएगी जहां आपको पहुंचना है। जल्द आपसे मूवी में मिलता हूं।

धुरंधर 2

धुरंधर द रिवेंज की बात करें तो आदित्य धर द्वारा डायरेक्ट इस फिल्म में रणवीर सिंह, आर माधवन, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन हैं। फिल्म में आदित्य की पत्नी यामी गौतम के कैमियो की भी खबर आ रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:धुरंधर-2 में आदित्य धर के परिवार के 4 सदस्य, तीन धुरंधर-1 में भी कर चुके हैं काम

टॉक्सिक से धुरंधर 2 की टक्कर टली

बता दें कि पहले धुरंधर 2 की यश की फिल्म टॉक्सिक से टक्कर होनी थी, लेकिन फिर टॉक्सिक के मेकर्स ने अनाउंस किया कुछ दिन पहले कि वे फिल्म को पोस्टपोन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे चाहते थे कि उनकी मूवी वर्ल्डवाइड रिलीज हो, लेकिन मिडल ईस्ट में चल रही दिक्कतों की वजह से ऐसा नहीं हो पाएगा। हम इसलिए अब फिल्म को 4 जून को रिलीज करेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:'धुरंधर' देख सुनील को हुआ अफसोस, आदित्य धर की वजह से हाथ से निकली ये बड़ी फिल्म

अब धुरंधर 2 की उस्ताद भगत सिंह से टक्कर है जो पवन कल्याण की फिल्म है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।