टीम इंडिया को सेलेब्स ने दी बधाई, अजय ने लिखा- चीख चीखकर गला बैठ गया, सनी बोले- हिंदुस्तान जिंदाबाद
T20 World Cup 2026: टीम इंडिया ने तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप जीत लिया है। ऐसे में सेलेब्स टीम इंडिया को बधाई दे रहे हैं। सनी देओल से लेकर अजय देवगन तक ने पोस्ट शेयर की है।

इंडिया ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फिनाले में न्यूजीलैंड को हरा दिया है। इंडिया ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 अपने नाम कर लिया है। इंडिया पहली ऐसी टीम है जिसने तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप जीता है। ऐसे में पूरा देश इस जीत का जश्न मना रहा है। सेलेब्स भी सोशल मीडिया पर रिएक्ट कर रहे हैं। अक्षय कुमार से लेकर सनी देओल तक, कई सारे सेलेब्स ने पोस्ट शेयर कर टीम इंडिया को बधाई दी है। पढ़िए किसने क्या लिखा।
अक्षय कुमार
अक्षय कुमार ने अपनी आने वाली फिल्म 'भूत बांग्ला' से अपने डांस का एक GIF शेयर किया और लिखा, ‘इस वक्त हर घर में ऐसा ही माहौल है। वर्ल्ड कप घर लाने पर बधाई, टीम इंडिया।’
अनुष्का शर्मा
अनुष्का शर्मा ने लिखा, ‘इस शानदार जीत के लिए इस शानदार टीम को दिल से बधाई। बैक टू बैक वर्ल्ड चैम्पियन।’

सनी देओल
सनी देओल ने हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाते हुए लिखा, ‘टीम इंडिया के GABRUS!!! आपने जीत लिया!!! #Champions आपने हिंदुस्तान को गर्व महसूस कराया है!! तीसरी वर्ल्ड कप जीतने के लिए टीम इंडिया को बधाई, आप सच में GABRUS की तरह खेले- बिना डरे, पूरे दिल से! जसप्रीत बुमराह, संजू सैमसन, ईशान किशन, अक्षर पटेल, अभिषेक शर्मा और शिवम दुबे ने जबरदस्त परफॉर्मेंस दी। हिंदुस्तान जिंदाबाद!!!’
अजय देवगन
अजय देवगन ने लिखा, ‘चीख-चीखकर मेरा गला बैठ गया है, लेकिन मेरे चेहरे से ये मुस्कान पूरे हफ्ते कहीं नहीं जाने वाली है! टीम इंडिया आपने आज रात अरबों दिलों को गर्व महसूस कराया है! एक बार फिर चैंपियंस!’
महेश बाबू
महेश बाबू ने टीम के लिए चीयर किया और लिखा, ‘क्या मैच था!!!सैमसन, अभिषेक, ईशान, दुबे, बुमराह, अक्षर सबने शानदार प्रदर्शन दिया है और इसे यादगार बना दिया है... बधाई हो टीम इंडिया। इतिहास देश के लिए गौरव के साथ अपने पन्ने पलटता रहता है। जय हिंद!’
विकी कौशल
विकी कौशल ने चार स्टोरीज पोस्ट कीं। एक में उन्होंने टीम इंडिया को बधाई दी। दूसरे में जसप्रीत बुमराह, तीसरे में संजू सैमसन और चौथे में सूर्य कुमार यादव की तारीफ की।

लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन