In Dhurandhar Akshaye Khanna Would Carry Oxygen Cylinder During FA9LA for this Reason अक्षय खन्ना पूरे वक्त साथ रखते थे छोटा सा सिलेंडर, हर शॉट के बाद लगाना पड़ता था ऑक्सीजन मास्क, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

अक्षय खन्ना पूरे वक्त साथ रखते थे छोटा सा सिलेंडर, हर शॉट के बाद लगाना पड़ता था ऑक्सीजन मास्क

फिल्म धुरंधर में बाकी सब कुछ एक तरफ और अक्षय खन्ना का किरदार एक तरफ। डांस से लेकर एक्टिंग तक और डायलॉग डिलीवरी से लेकर एक्शन तक, अक्षय खन्ना ने सब कुछ कमाल किया है।

Tue, 9 Dec 2025 12:58 PMPuneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
share
अक्षय खन्ना पूरे वक्त साथ रखते थे छोटा सा सिलेंडर, हर शॉट के बाद लगाना पड़ता था ऑक्सीजन मास्क

फिल्म धुरंधर में अक्षय खन्ना का काम लोगों को इतना पसंद आया है कि वो सोशल मीडिया पर तारीफें करते नहीं थक रहे। एक्टिंग से लेकर FA9LA में उनके इंप्रोवाइज्ड डांस स्टेप्स तक लोगों को सभी कुछ पसंद आया। लेकिन क्या आपको पता है कि यह FA9LA के एंट्री सीन को करने के दौरान अक्षय खन्ना पूरे वक्त अपने साथ एक छोटा सा ऑक्सीजन सिलेंडर रखते थे। शूटिंग लद्दाख में चल रही थी, जहां ऑक्सीजन लेवल कम होता है। चुनौतियां कम नहीं थीं, लेकिन सभी का सामना करते हुए अक्षय खन्ना ने गजब की परफॉर्मेंस दी, जिसने लोगों का दिल जीत लिया।

साथ में ऑक्सीजन सिलेंडर लेकर चलते थे अक्षय

धुरंधर में रहमान डकैत का किरदार निभाने से पहले अक्षय खन्ना इसी साल विक्की कौशल की फिल्म छावा में औरंगजेब का किरदार निभाते नजर आए थे। उस फिल्म के लिए भी अक्षय खन्ना को काफी तारीफें मिली थीं। बात धुरंधर में उनके काम की करें तो कोरियोग्राफर विजय गांगुली ने BTS पलों के बारे में जानकारी साझा करते हुए बताया, “अक्षय अपने साथ एक छोटा सा ऑक्सीजन सिलेंडर रखते थे। जब हम इस गाने की शूटिंग कर रहे थे, तो उनका ऑक्सीजन लेवल गिर गया था। इसलिए हर शॉट के बाद वो ऑक्सीजन मास्क लगाया करते थे।”

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:धुरंधर नहीं तोड़ सकी सलमान का यह रिकॉर्ड, टाइगर को छू भी नहीं पाए रणवीर सिंह

पहले दूसरी तरह सोचा गया था यह सीन लेकिन..

विजय गांगुली ने बताया कि अक्षय खन्ना ने बिना किसी हिचकिचाहट के अपना सीक्वेंस किया और उसे पूरा करने के बाद घर चले गए। कोरियोग्राफर ने बताया कि फिल्म में यह गाना अक्षय खन्ना के किरदार 'रहमान डकैत' को शेर-ए-बलूच का ताज पहनाए जाने के जश्न को लेकर है। शुरू में सोचा गया था कि अक्षय खन्ना स्टेज पर आएंगे, डांसर्स के बीच से गुजरेंगे और सिंहासन पर बैठेंगे। फिर उन्होंने कहा कि वो इस माहौल और डांसर्स की परफॉर्मेंस देखने के बाद थोड़ा नाचेंगे। किसी को भी नहीं पता था कि वो क्या करने वाले हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इन 7 धांसू एक्शन फिल्मों का है इंतजार, लिस्ट में 2 हॉलीवुड फिल्मों के भी नाम

महज 2 घंटे में पूरी हो गई थी इस गाने की शूटिंग

कोरियोग्राफर ने बताया कि अक्षय खन्ना ने जब स्टेज पर कदम रखा तो वहीं से अपनी परफॉर्मेंस की शुरुआत की और बड़ी सादगी से परफॉर्मेंस शुरू कर दी। लद्दाख में ऑक्सीजन का लेवल कम होता है, इसलिए चुनौतियां काफी ज्यादा थीं, लेकिन टीम महज 2 घंटे में पूरा गाना शूट करने में कामयाब रही। विजय ने इतनी रफ्तार के काम पूरा होने का क्रेडिट अक्षय खन्ना की डेडिकेशन और उनके प्रोफेशनलिज्म को दिया। विजय ने बताया, “उस दिन हमने जो पहला शॉट लिया, वह एकदम सही था। फिर हमने क्लोज-अप लिया और काम पूरा हो गया।”

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।