IMDb India's most popular star kartavya Actor yudhvir ahlawat beat Vijay Aishwarya Rai Jr NTR Shah Rukh Khan ऐश्वर्या राय-विजय को पछाड़ ये चाइल्ड एक्टर बना इंडिया का मोस्ट पॉप्युलर स्टार, IMDb के टॉप पर किया कब्जा, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

ऐश्वर्या राय-विजय को पछाड़ ये चाइल्ड एक्टर बना इंडिया का मोस्ट पॉप्युलर स्टार, IMDb के टॉप पर किया कब्जा

IMDb इंडिया ने लेटेस्ट टॉप 30 जारी किए, तो एक सरप्राइज नाम टॉप पर था। लिस्ट में टॉप पर एक चाइल्ड एक्टर है, जिसने ऐश्वर्या राय, CM थलपति विजय और मोहनलाल जैसे सुपरस्टार्स को पीछे छोड़ दिया।

Thu, 28 May 2026 06:11 PMPriti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तान
share
ऐश्वर्या राय-विजय को पछाड़ ये चाइल्ड एक्टर बना इंडिया का मोस्ट पॉप्युलर स्टार, IMDb के टॉप पर किया कब्जा

इंटरनेट मूवी डेटाबेस (IMDb) हर हफ्ते सबसे पॉपुलर भारतीय सेलिब्रिटीज की एक लिस्ट जारी करता है। ये लिस्ट इस आधार पर बनाई जाती है कि इंटरनेट यूजर्स कितनी बार उनकी प्रोफाइल देखते हैं। जाहिर है, जिन एक्टर्स की फिल्में किसी भी समय थिएटर या स्ट्रीमिंग पर होती हैं, वे इन लिस्ट में सबसे ऊपर होते हैं। लेकिन इस हफ्ते, जब IMDb इंडिया ने लेटेस्ट टॉप 30 जारी किए, तो एक सरप्राइज नाम टॉप पर था। लिस्ट में टॉप पर एक चाइल्ड एक्टर है, जिसने ऐश्वर्या राय, CM थलपति विजय और मोहनलाल जैसे सुपरस्टार्स को पीछे छोड़ दिया। आइए जानते हैं कौन वो चाइल्ड एक्टर?

भारत में सबसे लोकप्रिय फिल्म स्टार कौन है?

इस हफ्ते IMDb पर सबसे लोकप्रिय भारतीय सेलेब्स की लिस्ट में टॉप पर एक्टर युद्धवीर अहलावत हैं। युद्धवीर इन दिनों Netflix कह फिल्म 'कर्तव्य' में अपने सपोर्टिंग रोल के लिए खूब तारीफें बटोर रहा है, जिसमें सैफ अली खान मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में, युद्धवीर एक 14 साल के लड़के का किरदार निभा रहे हैं, जिसे बहला-फुसलाकर एक 'हिट जॉब' (किसी की हत्या) करने के लिए राजी किया जाता है, और सैफ का किरदार (एक पुलिसवाला) उसे बचाने का जिम्मा उठाता है। हर किसी ने युद्धवीर की परफॉर्मेंस की जमकर तारीफ की है। 15 मई को Netflix पर फिल्म रिलीज होने के बाद से युद्धवीर के IMDb प्रोफाइल पर आने वाले लोगों की संख्या में भी काफी बढ़ोतरी हुई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:'अनुपमा'-'क्योंकि…' का खेल खत्म, नंबर-1 की गद्दी पर बैठा ये शो, पलट दी TRP लिस्ट

कौन हैं युद्धवीर अहलावत ?

बता दें कि युद्धवीर अहलावत हरियाणा के रहने वाले हैं। साल 2019 में फिल्म 'सांड की आंख' से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा। इसके बाद से वे 'लव हॉस्टल' और वेब सीरीज 'को-एड' के अलावा हाल में 'कर्तव्य' में भी नजर आए। उन्होंने कुछ समय पहले अपने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि भले ही वह छोटे दिखते हों, लेकिन असल में वे नाबालिग नहीं हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:करण जौहर की 7 सबसे जयादा कमाई करने वाली फिल्में, ये मूवी है नंबर-1 पर

लिस्ट में ये स्टार्स भी हैं शामिल

युद्धवीर अहलावत के अलावा टॉप 30 IMDb की लिस्ट में ऐश्वर्या राय (कान फिल्म फेस्टिवल के बाद नंबर 3 पर), विजय (तमिलनाडु CM का पद संभालने के बाद नंबर 4 पर), साथ ही जूनियर NTR (नंबर 24 पर) और शाहरुख खान (टॉप 30 से बाहर) जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शाहरुख और अक्षय ने हनी सिंह को ड्रग्स को लेकर दे चुके थे चातावनी, कही थी ये बात

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।