इक्कीस में धर्मेंद्र को लेने में कुछ लोगों को था संकोच, राइटर्स बोले- उन्हें लगा कि उनका…
धर्मेंद्र की फिल्म इक्कीस को भले ही अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिला, लेकिन उनकी परफॉर्मेंस को काफी पसंद किया गया। अब राइटर्स ने बताया कि कैसे पहले फिल्म की टीम के कुछ लोग धर्मेंद्र को लेने में संकोच कर रहे थे।

धर्मेंद्र आज इस दुनिया में नहीं रहे हैं। उनकी लास्ट फिल्म इक्कीस थी जो इसी साल जनवरी के पहले दिन यानी नए साल पर रिलीज हुई है। फिल्म में धर्मेंद्र की परफॉर्मेंस सबको बहुत पसंद आई। अब फिल्म के राइटर्स ने बताया कि कैसे कुछ लोग धर्मेंद्र को फिल्म में लेने के लिए संकोच कर रहे थे।
धर्मेंद्र ने सीन में किए बदलाव
स्क्रीन को दिए इंटरव्यू में फिल्म के राइटर पूजा लधा सूर्ति और अरिजीत बिस्वास ने कहा कि सीन के डिस्कशन के दौरान धर्मेंद्र ने काफी इमप्रोवाइज किया था। एक सीन में धर्मेंद्र का किरदार मदन लाल अपने पिता को याग करता है। राइटर्स ने बताया कि ये धर्मेंद्र का आइडिया था।
सुर्ति ने कहा, ‘ये पूरा धर्मेंद्र जी की तरफ से आया। जब हमने उन्हें स्क्रिप्ट नरेट की तो उन्होंने बताया कि जब वह पंजाब गए थे, उनके पिता, स्कूल मास्टर का नीम का पेड़ था। उन्होंने बताया कि वह उस पेड़ से अपने पिता की आवाज सुन सकते हैं। जब हमने वैसी ही जगह ढूंढी तो हमने उन्हें बताया और वह काफी खुश हुए थे ये जानकर।’
कई सीन में अपने आइडिया दिए
एक और सीन है फिल्म का जिसमें पाकिस्तानी ऑफिसर मदन लाल को गाली देता है और मदल लाल उसे गले लगाता है। बिस्वास ने बताया कि ये भी पूरा धर्म जी का आइडिया है। श्रीराम ने मुझे कॉल किया और बताया कि धर्म जी का एक आइडिया है। वह पाकिस्तानी जवान को गले लगाएगा। मैंने कहा ये ठीक है।
धर्मेंद्र को फिल्म में लेने के लिए कुछ लोगों को था संकोच
सुर्ति ने फिर कहा, ‘शुरुआत में धर्मेंद्र को फिल्म में लेने को लेकर काफी डिस्कशन हुआ। कुछ को लगा कि अब उनका कोई महत्व नहीं रह गया है। लेकिन श्रीराम श्योर थे कि वही कर सकते हैं। हम तीन उनको लेकर श्योर थे। हम उनके फैन रहे हैं और काफी दुख की बात है कि वह अब हमारे बीच नहीं रहे।’
बता दें कि धर्मेंद्र इस फिल्म को देखने के लिए काफी एक्साइटेड थे। डायरेक्टर श्रीराम ने उन्हें आधी फिल्म तक दिखा दी थी, लेकिन वह बाकी फिल्म नहीं देख पाए थे। श्रीराम ने कहा था कि उन्हें इस बात का अफसोस है कि वह धर्मेंद्र को पूरी फिल्म नहीं दिखा पाए थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन