इक्कीस की स्क्रीनिंग में इमोशनल सनी देओल को हग करती दिखीं अमीषा, बताया कैसी है मूवी
अमीषा पटेल ने इक्कीस के स्पेशल प्रीमियर का एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह इमोशनल सनी देओल को हग करते हुए दिख रही हैं। हालांकि इसके साथ अमीषा ने फिल्म को लेकर अपना रिव्यू भी दिया है।

धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म है इक्कीस जो 1 जनवरी को रिलीज होने वाली है। हालांकि सोमवार को फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई जिसमें कई स्टार्स पहुंचे थे जिसमें से एक थी अमीषा पटेल। अमीशा ने स्क्रीनिंग का एक वीडियो शेयर कर इमोशनल मैसेज लिखा है। उन्होंने सनी और बॉबी देओल को भी थैंक्यू कहा।
क्या है वीडियो में
वीडियो में आप देखेंगे कि अमीषा पहले सनी देओल से मिलती हैं, उन्हें हग करती हैं। इसके बाद वह बॉबी देओल से मिलती हैं। टाइगर श्रॉफ से भी मिलकर उन्हें हग करती हैं और लास्ट में विजुअल आता है जब वह पैपराजी के सामने पोज दे रही होती हैं।
अमीषा ने बताया कैसी है फिल्म
इस वीडियो को शेयर करने के बाद अमीषा ने लिखा, ‘थैंक्यू सनी देओल और बॉबी देओल इतनी खूबसूरत स्क्रीनिंग के लिए हमारे लीजेंड धर्मेंद्र जी की लास्ट फिल्म इक्कीस। यह उनके लिए अच्छा ट्रिब्यूट है। धर्म जी के चार्म और मासूमियत ने फिल्म को काफी इमोशनल किया। फिल्म की पूरी टीम को गुड लक। भगवान करे इक्कीस को अच्छा रिस्पॉन्स मिले।’
फिल्म इक्कीस में दिखेंगे ये न्यूकमर्स भी
इक्कीस के बारे में बता दें कि इसे श्रीराम राघवन डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म में धर्मेंद्र के अलावा अगस्त्य नदा और सिमर भाटिया हैं। इस फिल्म के जरिए बिग बी के नाती और अक्षय कुमार की भांजी दोनों ही थिएटर डेब्यू कर रहे हैं। फिल्म की स्टोरी सेकेंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल पर आधारित है।
धर्मेंद्र की आखिरी कविता
बता दें कि धर्मेंद्र के निधन के बाद उनका एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वह इक्कीस को लेकर एक कविता भी बोलते हैं, 'आज भी जी करदा है, पिंड अपने नु जावा।' धर्मेंद्र इस फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड थे और इसे देखना चाहते थे। डायरेक्टर श्रीराम ने बताया था कि कैसे उन्होंने हाफ पार्ट को एक्टर को दिखा दिया था, लेकिन हाफ नहीं दिखा पाए थे। श्रीराम ने कहा था कि उन्हें इस बात का अफसोस रहेगा।
फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान सनी और बॉबी काफी इमोशनल दिखे। बॉबी ने तो पिता को ट्रिब्यूट देने के लिए उनकी ही टी शर्ट पहनी थी। उनका यह लुक काफी वायरल हुआ और सबको धर्मेंद्र की बहुत याद आई।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन