Ikkis First Movie Review Out Jaideep Ahlawat Surprises Dharmendra Adds Depth Agastya Shines इक्कीस का पहला रिव्यू आउट, जयदीप अहलावत ने किया हैरान; धर्मेंद्र की गहराई जीत लेगी दिल, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

इक्कीस का पहला रिव्यू आउट, जयदीप अहलावत ने किया हैरान; धर्मेंद्र की गहराई जीत लेगी दिल

अगस्त्य नंदा और सिमर भाटिया की फिल्म इक्कीस का पहला रिव्यू आउट हो गया है। फिल्म अभी 1 जनवरी को रिलीज होगी, लेकिन उससे पहले जानें मुकेश छाबड़ा ने क्या रिव्यू दिया है।

Tue, 30 Dec 2025 10:46 AMSushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान
share
इक्कीस का पहला रिव्यू आउट, जयदीप अहलावत ने किया हैरान; धर्मेंद्र की गहराई जीत लेगी दिल

फिल्म इक्कीस की 29 दिसंबर को स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई जिसमें इंडस्ट्री के कई लोग आए। फिल्म में अगस्त्य नंदा और सिमर भाटिया लीड रोल में हैं। वहीं धर्मेंद्र की भी यह आखिरी फिल्म है। अब कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश थाबड़ा ने फिल्म देखने के बाद अपना रिव्यू दिया है।

क्या दिया मुकेश छाबड़ा ने रिव्यू

उन्होंने एक्स(ट्विटर) पर लिखा, 'इक्कीस देखी...ऐसी फिल्म जिसे पूरे दिल से बनाई है। अच्छी और सच्चाई के साथ स्टोरी बताई गई है जो आपके साथ एंड तक रहती है। धर्मेंद्र सर...क्या गहराई थी...यह आपकी लास्ट फिल्म है, इससे ही दिल टूट जाता है। आपने हमें एक गहराई और महत्वपूर्णता के साथ छोड़ दिया है। आपकी बहुत याद आएगी सर।'

जयदीप को लेकर बोले- ऐसी उम्मीद नहीं थी

उन्होंने आगे लिखा, 'जयदीप अहलावत शानदार। मैंने इसकी सच में उम्मीद नहीं की थी और मैं सरप्राइज होकर खुश हूं। अगस्त्य नंदा और सिमर भाटिया का स्वागत है। दोनों स्क्रीन पर बहुत प्यारे लग रहे थे। दोनों की आंखों में चमक दिखी और दोनों की प्यारी कैमिस्ट्री थी। अगस्त्य की मासूमियत चमकती दिखी।'

डायरेक्टर को बताया मास्टर

आखिर में मुकेश ने लिखा, "विवान शाह और सिकंदर खेर को स्पेशल मेंशन। दोनों ने अच्छा काम किया है और सबसे ऊपर श्रीराम राघवन। द मैन...द मास्टर...एक बार फिर सर...एक बार फिर। सिनेमा जो पर्सनल महसूस हुआ।'

इक्कीस के बारे में जानें

फिल्म इक्कीस की बात करें तो यह एक वॉर ड्रामा फिल्म है जो सेकेंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल की लाइफ पर आधारित है। फिल्म में अगस्त्य नंदा, अरुण खेत्रपाल का किरदार निभा रहे हैं। वहीं इक्कीस को डायरेक्ट श्रीराम राघवन ने किया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रेखा ने इक्कीस की स्क्रीनिंग पर अमिताभ के नाती अगस्त्य की तस्वीर चूम ली

इस फिल्म के जरिए अगस्त्य नंदा और अक्षय कुमार की भांजी सिमर भाटिया थिएटर डेब्यू कर रहे हैं। पहले फिल्म 25 दिसंबर को रिलीज होने वाली थी, लेकिन फिर इसे आगे बढ़ाकर 1 जनवरी 2026 किया गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।