Hrithik Roshan Says Doesnt do Being The Good Guy Actor Wants To Play zafar role from luck by chance Farhan Akhtar Film 'कितनी दुख की बात है...', 'अच्छा' बनते-बनते थक गए हैं ऋतिक रोशन, कहा- नहीं मिल रहा मनचाहा रोल, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

'कितनी दुख की बात है...', 'अच्छा' बनते-बनते थक गए हैं ऋतिक रोशन, कहा- नहीं मिल रहा मनचाहा रोल

आखिरी बार ऋतिक रोशन को 'वॉर 2' में देखा गया था। यह फिल्म बड़े पर्दे पर खास कमाल नहीं कर पाई थी। वह इन दिनों सुपरहीरो फिल्म 'कृष 4' पर काम कर रहे हैं। 'कृष 4' का निर्देशन भी ऋतिक कर रहे हैं।  

Fri, 5 June 2026 09:56 AMPriti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तान
share
'कितनी दुख की बात है...', 'अच्छा' बनते-बनते थक गए हैं ऋतिक रोशन, कहा- नहीं मिल रहा मनचाहा रोल

बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन उन स्टार्स में से हैं, जिन्होंने अपनी डेब्यू फिल्म से ही रातोंरात सुपरस्टार बन गए थे। इस फिल्म के बाद ऋतिक ने कई हिट फिल्में दी हैं। ऋतिक आखिरी बार 'वॉर 2' में नजर आए थे। ऐसे में अब ऋतिक ने अपनी एक दिली इच्छा जाहिर की है और बताया कि अब वह किस तरह के किरदार निभाना चाहते हैं।

डायरेक्टर सिर्फ 'अच्छे आदमी' का रोल ही दे रहे

ऋतिक रोशन पिछले 26 सालों से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। अपने करियर में एक्टर ने कई तरह के रोल्स को पर्दे पर जिया है। यही नहीं, ऋतिक ने हीरो के साथ पर्दे पर निगेटिव रोल भी निभाकर हर किसी को हैरान किया। ऐसे में ऋतिक ने हाल ही में सोशल मीडिया पर खुलासा कि वो वह किस तरह का रोल निभाना चाहते हैं। एक्टर ने पेरिस से अपनी एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह एफिल टावर के सामने पोज दे रहे हैं। इस पोस्ट के साथ उन्होंने बताया कि उन्हें डायरेक्टर सिर्फ 'अच्छे आदमी' का रोल ही दे रहे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:‘पेड्डी’ ने बिगाड़ा 'करुप्पू' का खेल, रिलीज होते लाखों में सिमटी कमाई

ऋतिक ने बताया कैसा रोल करना चाहते हैं वो?

इस तस्वीर को शेयर करने के साथ ही ऋतिक ने कैप्शन में लिखा, "अभी-अभी मुझसे पूछा गया कि मैं किस तरह का रोल करना चाहता हूं और जब मुझे इसका जवाब मिला तो मैं खुद हैरान रह गया। 'लक बाय चांस' का जफर याद है? बस, वही रोल।" ऋतिक ने लिखा कि अगर उन्हें ऐसा मौका मिले तो वह उसे तुरंत उसे लपक लूंगा। साफ है कि उन्हें जो रोल मिल रहे हैं, उनसे वह खुश नहीं हैं। एक्टर ने आगे कहा, "लेकिन डायरेक्टर मुझे सिर्फ अच्छे इंसान का रोल करते हुए देखना चाहते हैं।" उन्होंने इस बात को 'दुखद' बताया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ओपनिंग डे पर ही 'पेड्डी' ने लगाई दहाड़, 'धुरंधर' और 'गदर 2' को छोड़ा पीछे

क्या था जफर का किरदार

ऋतिक रोशन के करियर के सबसे यादगार कैमियो में से जफर है। फरहान अख्तर की 2009 की फिल्म 'लक बाय चांस' में, ऋतिक ने जफर का रोल किया था, जो एक बहुत सफल बॉलीवुड सुपरस्टार था, जिसका घमंड उसके टैलेंट पर हावी हो गया था। यह कैरेक्टर खुद में खोया हुआ। एक समय पर, जफर अचानक एक बड़े प्रोजेक्ट से बाहर हो जाते हैं, जिससे फिल्म के प्रोड्यूसर्स के लिए अफरा-तफरी मच जाती है और उन्हें प्रोडक्शन बचाने के लिए जूझना पड़ता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:'पेड्डी' रिलीज के बाद क्या रहा 'दृश्यम 3' का हाल, जानें- गुरुवार की कमाई

ऋतिक रोशन की अपकमिंग फिल्में

आखिरी बार ऋतिक रोशन को 'वॉर 2' में देखा गया था। यह फिल्म बड़े पर्दे पर खास कमाल नहीं कर पाई थी। वह इन दिनों सुपरहीरो फिल्म 'कृष 4' पर काम कर रहे हैं। 'कृष 4' का निर्देशन भी ऋतिक कर रहे हैं। ऋतिक रोशन की एक और फिल्म स्टोर्म (Storm) है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।