2014 में छोड़ दिए थे सूखे नशे, इसे शरीर से निकलने में 8 साल लग गए; ड्रग्स की लत पर बोले हनी सिंह
हनी सिंह ने अपने ड्रग अडिक्शन पर बात की और बताया कि नशे को उनके सिस्टम से निकलने में 8 साल लग गए थे। वह अपने मां-बाप से दूर हो गए थे और शोहरत दिमाग पर चढ़ी थी।

हनी सिंह अपने ड्रग अडिक्शन पर कई बार बता कर चुके हैं। उनका कहना है कि किसी दुश्मन को भी ये लत ना लगे। हनी सिंह ने एक रीसेंट इंटरव्यू में अपने बुरे समय को फिर से याद किया। बताया कि नशा छोड़ने के 8 साल बाद तक यह उनके सिस्टम से नहीं निकला था। वह नहीं चाहते कि किसी दुश्मन के साथ भी वो सब हो जो उन्होंने झेला।
हनी सिंह का हुआ काफी नुकसान
हनी सिंह एनडीटीवी से बात कर रहे थे। उन्होंने अपना बीता कठिन वक्त याद किया। उन्होंने बताया कि ड्रग्स को अपने सिस्टम से बाहर करने में कितनी मुश्किल आई। हनी सिंह बोले, 'हनी सिंह 15-20 साल पहले बहुत इंटेलिजेंट और महत्वाकांक्षी था लेकिन उसने एक गलती कर दी वो थी ड्रग्स लेना। वह ड्रग्स के प्रभाव में आ गया। इससे मुझे बहुत नुकसान हुआ। आज मैं अपने छोटे भाई-बहनों से कहता हूं कि उन्हें खासतौर पर ड्रग्स से दूर रहना चाहिए क्योंकि यह बहुत नुकसान कर देती है। धीरे-धीरे और आपको पता भी नहीं चलता। सूखे नशे मैंने 2014 में छोड़ दिए थे। फिर भी ठीक होने में 8 साल लग गए। यह मेरे सिस्टम से निकल ही नहीं रहा था। मैं कभी नहीं चाहता कि ऐसा दोबारा हो, किसी दुश्मन को भी उससे ना गुजरना पड़े जिससे मैं गुजरा हूं।'
पेरेंट्स से हो गए थे दूर
हनी सिंह ने बताया कि वह अपने करियर की पीक पर नशे के आदी हो गए थे। वह बोले, '2012-14 में अपने पीक के समय मैं अपने पेरेंट्स से सिर्फ 4-5 बार मिला क्योंकि पैसा और शोहरत मेरे दिमाग पर चढ़ा था। मैं दुनिया घूम रहा था और उनको भूल गया था। मैंने उनसे दूरी इसलिए भी बना ली थी क्योंकि लग रहा था कि उन्हें मेरी लत के बारे में पता चल जाएगा।'
मुश्किल से छूटा नशा
हनी सिंह को 2012 में अपने करियर के टॉप पर थे। नशे की लत के बाद उनका डाउनफॉल होना शुरू हुआ। देसी कलाकार गाना आने के बाद उन्हें बाइपोलर डिसऑर्डर हो गया। हनी सिंह ड्रग्स, शराब और स्मोकिंग में डूब गए थे। इसके बाद हालत बिगड़ी तो उन्होंने म्यूजिक और नशा सब छोड़ने का फैसला लिया। उन्होंने दुनियाभर के डॉक्टर्स और थेरपिस्ट की मदद ली। इसके बाद 2023 में कमबैक किया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन