Pavitra punia fiance jaskomal Singh reveals face Share Romantice Photos पवित्रा पुनिया ने फाइनली दिखाया मंगेतर का चेहरा, समंदर किनारे एक-दूसरे को KISS कर पहनाई अंगूठी, Tv Hindi News - Hindustan
More

पवित्रा पुनिया ने फाइनली दिखाया मंगेतर का चेहरा, समंदर किनारे एक-दूसरे को KISS कर पहनाई अंगूठी

एजाज के बाद अब पवित्रा को फिर से प्यार हो गया है। कुछ समय पहले पवित्रा ने अपने बॉयफ्रेंड की झलक दिखाई थी, लेकिन उनका चेहरा छुपाया हुआ था, लेकिन अब फाइनली एक्ट्रेस ने अपने पार्टनर का फेस रिवील कर दिया है।

Sun, 15 March 2026 01:11 PMPriti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तान
share
पवित्रा पुनिया ने फाइनली दिखाया मंगेतर का चेहरा, समंदर किनारे एक-दूसरे को KISS कर पहनाई अंगूठी

टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस और 'बिग बॉस' की कंटेस्टेंट रह चुकी पवित्रा पुनिया प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। बीते दिनों पवित्रा एजाज खान संग अपने ब्रेकअप को लेकर चर्चा में रहीं। एजाज के बाद अब उन्हें फिर से प्यार हो गया है। कुछ समय पहले पवित्रा ने अपने बॉयफ्रेंड की झलक दिखाई थी, लेकिन उनका चेहरा छुपाया हुआ था, लेकिन अब फाइनली एक्ट्रेस ने अपने पार्टनर का फेस रिवील कर दिया है। उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड संग कई रोमांटिक तस्वीरें शेयर की हैं। ये तस्वीरें इंटरनेट तेजी से वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों पर फैंस के जमकर रिएक्शन भी आ रहे हैं।

कौन है पवित्रा के मंगेतर

दरअसल, पिछले साल अक्टूबर में, पवित्रा पुनिया ने अमेरिका में रहने वाले एक व्यक्ति से सगाई की घोषणा की थी। एक्ट्रेस की इस बात ने उनके फैंस को चौंका दिया था। पवित्रा ने अपने मिस्ट्री मैन का नाम भी नहीं बताया था। ऐसे में अब 12 मार्च को पवित्रा के मंगेतर ने खुद अपने इंस्टाग्राम पर एक्ट्रेस संग कई रोमांटिक तस्वीरें शेयर की हैं। पवित्रा के मंगेतर का नाम जसकोमल सिंह है।

पवित्रा पुनिया ने दिखाया मंगेतर का चेहरा

पवित्रा के मंगेतर जसकोमल सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ रोमांटिक तस्वीरें शेयर करते हुए अपना अपना परिचय दिया। जसकोमल ने तस्वीरों के साथ एक इमोशनल कैप्शन लिखा, 'जैसे ही सूरज डूबा, हमारा हमेशा का सफर शुरू हुआ।' इन तस्वीरों जस में प्रपोजल के कई पल कैद हैं। शेयर की गई पहली फोटो में, दोनों समंदर किनारे एक-दूसरे को किस करते हुए नजर आ रहे हैं, जिसके बैकग्राउंड में सनसेट का खूबसूरत नजारा देखा जा सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:खेसारी लाल यादव के जन्मदिन पर आकांक्षा पुरी ने शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें मचा हंगाम

घुटनों पर बैठ किया प्रपोज

वहीं, एक तस्वीर में पवित्रा, जसकोमल का हाथ पकड़े घुटनों के बल बैठी हुई, उन्हें प्यार से देखती नजर आ रही हैं। एक तस्वीर में वो शैम्पेन की बोतल को ओपन करते तो दूसरी में एक्ट्रेस को रिंग पहनाते नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों में पवित्रा ने रेड कलर का गाउन पहना है और जसकोमल व्हाइट शर्ट और ब्लैक पैंट में बेहद हैंडसम लग रहे हैं। दोनों की ये तसवीरें फैंस के बीच काफी पसंद की जा रही हैं। बता दें कि जसकोमल एक बिजनेसमैन हैं। वहीं, सोशल मीडिया पर उनकी सिंगिंग के कई वीडियोज मौजूद हैं, जिससे साफ पता चलता है कि उन्हें म्यूजिक से काफी लगाव है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:‘वो फोटो नहीं लेंगे तो…’ अक्षय की एक फोटो के लिए पैप्स को मिलते हैं इतने पैसे

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।