Hindi Horror Movie With Good IMDb Rating on jiohotstar dies irae हिंदी में है ये हॉरर थ्रिलर फिल्म, 7 है इसकी IMDb रेटिंग, जियोहॉटस्टार पर देख सकते हैं आप, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

हिंदी में है ये हॉरर थ्रिलर फिल्म, 7 है इसकी IMDb रेटिंग, जियोहॉटस्टार पर देख सकते हैं आप

Horror Thriller Film: जियोहॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन है? हॉरर फिल्में देखना पसंद है? तो आपको ये हॉरर फिल्म जरूर पसंद आएगी। इस हॉरर फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 7 है।

Wed, 24 Dec 2025 05:09 PMVartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share
हिंदी में है ये हॉरर थ्रिलर फिल्म, 7 है इसकी IMDb रेटिंग, जियोहॉटस्टार पर देख सकते हैं आप

लॉन्ग वीकेंड आ गया है। आप भी वीकेंड पर बिंज वॉच करने के लिए फिल्मों की लिस्ट बना रहे हैं? परफेक्ट! हम आपके लिए एक ऐसी हॉरर फिल्म लेकर आए हैं जो हिंदी में है और जिसकी आईएमडीबी रेटिंग 7 है। खास बात ये है कि ये सिर्फ हॉरर नहीं, बल्कि थ्रिलर भी है। इसकी कहानी सस्पेंस और डर दोनों से भरी हुई है।

साल 2025 में ही हुई है रिलीज

ये फिल्म साल 2025 में ही ओटीटी पर रिलीज हुई है। लोग इस फिल्म की तारीफ कर रहे हैं और इसे अपने दोस्तों को रीकमंड कर रहे हैं। इस फिल्म का नाम डाइस इरा (Dies Irae) है। वैसे तो ये फिल्म मलायलम में बनी है, लेकिन जियोहॉटस्टार पर हिंदी में भी अवेलेबल है।

हॉरर फिल्म

फिल्म की कहानी

फिल्म की शुरुआत एक लड़की की आत्महत्या से होती है। लड़की कुए में कूदकर अपनी जान गंवा देती है। लड़की की आत्मा की शांति के लिए घर में पाठ रखा जाता है। पाठ में लड़की का एक्स बॉयफ्रेंड भी आता है। एक्स बॉयफ्रेंड गलती से उस लड़की की एक क्लिप अपने साथ ले जाता है। इसके बाद डर की दहशत का खेल शुरू होता है। एक्स बॉयफ्रेंड के पीछे एक भूत पड़ जाता है। पहले तो एक्स बॉयफ्रेंड को लगता है कि उसके पीछे उस लड़की की ही आत्मा पड़ी है, लेकिन कुछ समय बाद उसे पता चलता है कि उस पर हमला उस लड़की की आत्मा ने नहीं, बल्कि एक लड़के की आत्मा ने किया है। अब आगे क्या होता है ये जानने के लिए आपको फिल्म देखनी पड़ेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:साउथ की 6 बेस्ट मिस्ट्री थ्रिलर फिल्में, 8.1 है एक की आईएमडीबी रेटिंग
ये भी पढ़ें:क्राइम थ्रिलर फिल्म, 8.3 IMDb रेटिंग, वीकेंड पर देखने के लिए सेव कर लें ये लिंक

लीड रोल में मोहनलाल का बेटा

मलयालम सिनेमा के सुपरस्टार मोहनलाल के बेटे प्रणव मोहनलाल ने इस मूवी में लीड रोल प्ले किया है। आईएमडीबी (IMDb) की तरफ से डाइस इरा को 7.2/10 की रेटिंग मिली है। इतना ही नहीं अब ये जियो हॉटस्टार पर ट्रेडिंग में नंबर-1 बन गई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।