hera pheri 3 actor fees after controversy know akshay kumar paresh rawal or suniel Shetty how much they will earn report हेरा फेरी 3 के लिए सुनील शेट्टी की फीस सबसे कम, जानें अक्षय कुमार और परेश रावल ले रहे कितना पैसा, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

हेरा फेरी 3 के लिए सुनील शेट्टी की फीस सबसे कम, जानें अक्षय कुमार और परेश रावल ले रहे कितना पैसा

हेरा-फेरी 3 कॉन्ट्रोवर्सी हुई तो परेश रावल का साइनिंग अमाउंट 11 करोड़ सामने आया था। अब रिपोर्ट्स में तीनों एक्टर्स की अलग-अलग फीस सामने आई है। यहां जानें किसको मिली सबसे ज्यादा फीस

Tue, 1 July 2025 02:27 PMKajal Sharma लाइव हिन्दुस्तान
share
हेरा फेरी 3 के लिए सुनील शेट्टी की फीस सबसे कम, जानें अक्षय कुमार और परेश रावल ले रहे कितना पैसा

हेरा फेरी 3 में परेश रावल की वापसी के बाद दर्शक काफी खुश हैं। परेश रावल के फिल्म छोड़ने वाली कॉन्ट्रोवर्सी से हेरा फेरी 3 को काफी लाइमलाइट मिल चुका है। इस बीच खबर आई थी कि परेश रावल ने अक्षय कुमार को 11 करोड़ रुपये साइनिंग अमाउंट वापस कर दिया था। अब पूरी हेरा-फेरी 3 टीम की फीस के चर्चे हैं। यहां जानें अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल में किसको सबसे कम पैसा दिया गया।

मेकर्स को बंपर कमाई की उम्मीद

हेरा फेरी 3 से दर्शकों के साथ मेकर्स को भी काफी उम्मीद है। लंबे वक्त से फैन्स इसकी फ्रैंचाइजी लाने की मांग कर रहे थे। डिमांड को देखते हुए माना जा रहा है कि मेकर्स इस फ्रैंचाइजी की तीसरी इंस्टॉलमेंट से बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई कर लेंगे। बताया जा रहा है कि तीनों लीड एक्टर्स ने भी अपनी फीस काफी बढ़ा दी है।

परेश रावल की फीस

बात करें परेश रावल की तो रिपोर्ट्स हैं कि बाबू भैया को हेरा-फेरी 3 के लिए 15 करोड़ रुपये दिए जा रहे हैं। फिल्म की कॉन्ट्रोवर्सी से पहले 11 करोड़ रुपये मिलने की खबर आ चुकी है जो कि उन्होंने अक्षय कुमार को वापस कर दिए थे।

सुनील शेट्टी को मिला ये अमाउंट

सुनील शेट्टी की फीस की नहीं पता चल पाई है। हालांकि टाइम्स नाऊ के मुताबिक उन्हें 2 करोड़ से 5 करोड़ के बीच रुपये मिले हैं।

अक्षय कुमार की फीस

अक्षय कुमार की फीस सबसे ज्यादा है। रिपोर्ट्स हैं कि उन्हें 20 करोड़ रुपये मिले हैं। इसके अलावा उनका हिस्सा प्रॉफिट में भी होगा। इन सबको मिला लिया जाए तो उनको 60 से 145 करोड़ के बीच रुपये मिल जाएंगे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।