Hema Malini Remembers Dharmendra Reacts To BAFTA Honouring Him Says When Will I Meet Dharam Ji Again धर्मेंद्र को हर मिनट याद करती हैं हेमा मालिनी, बोलीं- कब धर्म जी से दोबारा मिलूंगी, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

धर्मेंद्र को हर मिनट याद करती हैं हेमा मालिनी, बोलीं- कब धर्म जी से दोबारा मिलूंगी

धर्मेंद्र के निधन को 2 महीने हो गए हैं। अब हेमा ने हाल ही में धर्मेंद्र को लेकर बात की और कहा कि वह उन्हें हर मिनट मिस करती हैं। इसके अलावा उन्होंने एक्टर को लेकर क्या कहा बताते हैं।

Tue, 24 Feb 2026 09:17 PMSushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान
share
धर्मेंद्र को हर मिनट याद करती हैं हेमा मालिनी, बोलीं- कब धर्म जी से दोबारा मिलूंगी

बाफ्ता में दिवंगत इंडियन सुपरस्टार धर्मेंद्र को सम्मानित किया गया था मेमोरियम स्केशन में। इससे ना सिर्फ परिवार वाले बल्कि एक्टर के फैंस भी काफी खुश हुए। अब हेमा मालिनी ने इस पर अपने दिल की बात शेयर की है। हेमा ने बताया कि वह उन्हें काफी मिस करती हैं।

हेमा ने क्या कहा

वैरायटी इंडिया कि रिपोर्ट के मुताबिक धर्मेंद्र को बाफ्ता में सम्मानित करने पर हेमा मालिनी ने कहा, ‘वह ऐसे हैं जिनका प्रेजेंस बॉर्डर से परे है। दुनिया के हर कोने में उनके फैंस हैं। विदेशी देशो में जिस तरह उन्हें भीड़ पकड़ती थी। हमने साथ में कम ट्रैवल किया है, शूटिंग के अलावा हम कम साथ में टाइम स्पेंड करते थे। हम फिर कई फिल्मों को साथ में साइन करते थे ताकि इसके जरिए ही साथ टाइम स्पेंड करें।’

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:धर्मेंद्र को पद्म विभूषण, हेमा मालिनी ने किया यह पोस्ट, लोग बोले- दशकों पहले...

हर मिनट करती हूं मिस

हेमा ने आगे कहा, ‘मैं उन्हें हर मिनट मिस करती हूं। मैं खुदसे पूछती रहती हूं कि क्या वह सच में चले गए हैं? कब मैं उन्हें दोबारा मिलूंगी?’

हेमा और धर्मेंद्र की फिल्में

बता दें कि हेमा और धर्मेंद्र साथ में कई फिल्मों में काम कर चुके हैं जिसमें ब्लॉकबस्टर सीता और गीता, शोले, ड्रीम गर्ल शामिल है। धर्मेंद्र की कौनसी फिल्म उनकी फेवरेट है तो इस पर हेमा ने कहा, मुझे चुपके-चुपके बहुत पसंद है और शोले भी क्योंकि हमने साथ में शूट के दौरान काफी समय साथ बिताया। मैंने उनकी सारी फिल्में नहीं देखी बैं। मैं एक-एक करके उनकी मूवी देखूंगी जब भी समय मिलेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म इक्कीस, जानें कब और कहां देखें फ्री में

कब मिले थे धर्मेंद्र और हेमा

हेमा और धर्मेंद्र पहली बार साथ में 1970 में मिले थे। साथ काम करते-करते दोनों को प्यार हो गया। धर्मेंद्र जो पहले से प्रकाश कौर संग शादीशुदा थे, उन्होंने 1980 में हेमा से शादी की।

हेमा ने दिया था धर्मेंद्र को ट्रिब्यूट

बता दें कि पिछले साल 24 नवंबर को धर्मेंद्र का निधन हो गया। धर्मेंद्र के निधन के बाद हेमा ने उन्हें ट्रिब्यूट देते हुए लिखा था, धर्म जी, वह मेरे लिए काफी कुछ थे। प्यारे पति, हमारी बेटियों के अच्छे पिता, ईशा और अहाना के दोस्त, गाइड और मेरे गो टू पर्सन। वह मेरे सब कुछ थे और अच्छे या बुरे समय में मेरे साथ रहे हैं। एक पब्लिक पर्सनैलिटी के मुताबिक उनका टैलेंट, उनका नेक दिल हमेशा पॉपुलर रहा है। उन्होंने जो मेरी लाइफ में जगह खाली छोड़ी है, वो हमेशा खाली रहेगी। इतने साल साथ रहने के बाद, मैं सिर्फ कुछ यादों के साथ जी रही हूं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।