धर्मेंद्र को पद्म विभूषण, हेमा मालिनी ने किया यह ट्वीट, पब्लिक बोली- दशकों पहले मिल जाना चाहिए था
दिवंगत लीजेंडरी एक्टर धर्मेंद्र को पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया है। वहीं अल्का याग्निक और आर माधवन को भी पद्म पुरुस्कार से सम्मानित किया गया है। धर्मेंद्र को पद्म विभूषण मिलने पर एक्ट्रेस-राजनेता हेमा मालिनी ने एक पोस्ट करके अपनी प्रतिक्रिया दी है।

बॉलीवुड के हीमैन कहे जाने वाले लीजेंडरी दिवंगत एक्टर धर्मेंद्र को परणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया जाएगा। धर्मेंद्र को यह सम्मान दिए जाने को लेकर उनकी पत्नी हेमा मालिनी ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में अपनी भावनाएं व्यक्ति कीं और साथ ही धर्मेंद्र के ढेरों फैंस ने भी अपना रिएक्शन दिया है। धर्मेंद्र के अलावा साउथ फिल्मों के एक्टर ममूटी और मशहूर प्लेबैक सिंगर अलका याग्निक को 'पद्म भूषण' के लिए चुना गया है। वहीं आर माधवन और प्रसेनजीत चटर्जी को इस साल 'पद्मश्री' से नवाजा जाएगा।
धर्मेंद्र को सम्मान पर हेमा मालिनी का रिएक्शन
धर्मेंद्र को पद्म पुरुस्कार का ऐलान किए जाने पर हेमा मालिनी ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में खुशी जाहिर करते हुए लिखा, "मुझे बहुत फक्र है कि सरकार ने फिल्म इंडस्ट्री में धरम जी के अपार योगदान को मान्यता देते हुए उन्हें प्रतिष्ठित पद्म विभूषण पुरस्कार से सम्मानित किया है।" बात पब्लिक के रिएक्शन की करें तो लोगों ने धर्मेंद्र को यह सम्मान मिलने पर खुशी जाहिर की है, लेकिन साथ ही साथ कुछ लोगों ने इस पर मायूसी भी जाहिर की है। एक फॉलोअर ने लिखा कि उन्हें यह सम्मान बहुत देरी से मिला।
लोग बोले- बहुत देर से मिला डिजर्विंग अवॉर्ड
कमेंट सेक्शन में यूजर ने लिखा, "धर्मेंद्र किसी और से दशकों पहले यह अवॉर्ड डिजर्व करते थे।" वहीं दूसरे ने लिखा, "धर्मेंद्र जी इंडस्ट्री के असली हीरो हैं। कोई उनके आसपास भी नहीं है। वह असली जेंटलमैन थे।" एक यूजर ने यह दावा किया कि वह पाकिस्तान से यह कमेंट कर रहा है और लिखा कि धरम जी का भारतीय होना पीढ़ियों के लिए फक्र की बात है। इसी तरह के ढेरों कमेंट लोगों ने किए हैं और धर्मेंद्र को यह सम्मान दिए जाने पर खुशी जाहिर की है। मालूम हो कि धरम जी ने 24 नवंबर 2025 को 89 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। धरम जी बढ़ती उम्र के चलते होने वाली दिक्कतों से परेशान थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन