Govinda Wife Sunita Ahuja Hilarious Take On Marriage Says Shaadi Barbadi Hai गोविंदा की पत्नी सुनीता का फिर बेबाक बयान, बोलीं- शादी बर्बादी है, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

गोविंदा की पत्नी सुनीता का फिर बेबाक बयान, बोलीं- शादी बर्बादी है

सुनीता आहूजा पिछले कुछ दिनों से शादी को लेकर काफी बेबाक स्टेटमेंट्स दे रही हैं। वहीं अब तो उन्होंने शो के दौरान सबके सामने कहा कि शादी बर्बादी है।

Thu, 5 Feb 2026 02:56 PMSushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान
share
गोविंदा की पत्नी सुनीता का फिर बेबाक बयान, बोलीं- शादी बर्बादी है

गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा हमेशा अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहती हैं। पिछले कुछ दिनों से सुनीता ने गोविंदा पर कई शॉकिंग आरोप लगाए हैं जिसे सुनकर सब हैरान हैं। अब वहीं सुनीता ने एक शो में सबके सामने कह दिया कि शादी बर्बादी है। उन्होंने यह सब मास्टरशेफ इंडिया शो में कहा है।

सुनीता ने ऐसा क्यों कहा

दरअसल, शो की एक कंटेस्टेंट है साईश्री अपनी शादी को लेकर बात करती हैं। वह बोलती हैं कि वह पहले करियर पर फोकस करेंगी, अपना बिजनेस करेंगी और फिर शादी करेंगी। इस पर सुनीता, उनकी मां से बोलती हैं कि शादी-वादी बर्बादी है। शादी नहीं करने का, इसको बिजनेस करने दो। लड़की पै पर खड़ी होगी तो अच्छा लड़का मिलेगा।

सुनीता ने खींची शेफ विकास की टांग

इस पर शेफ विकास खन्ना बोलते हैं कि करियर जितना महत्वपूर्ण होता है, उतनी ही जरूरी शादी होती है। सुनीता फिर उनको बोलती हैं कि आपने क्यों नहीं किया? विकास फिर बोलते हैं कि पहचान ज्यादा जरूरी है मेरे लिए, शादी से। सुनीता फिर हंसते हुए उन्हें चिढ़ाती हैं और बोलती हैं कि पहचान तो है आपका, ओह अह आपके लिए लड़की मैं ढूंढूंगी। कैसी लड़की चाहिए बताइए? मेरी जैसी चाहिए या मेरे से और अच्छी चाहिए, या शरीफ चाहिए?

विकास भी फिर मस्ती करते हुए कहते हैं कि आपसे अच्छी कौन होगी?

नहीं चाहिए गोविंदा जैसा पति अगले जन्म में

बता दें कि सुनीता ने गोविंदा को लेकर कुछ दिनों पहले कहा था कि वह नहीं चाहतीं कि अगले जन्म में उन्हें गोविंदा बतौर पति मिलें। सुनीता ने कहा था, ‘मुझे नहीं चाहिए। मैंने तो पहले ही बता दिया था। गोविंदा काफी अच्छे बेटे हैं, वह अच्छे भाई हैं, लेकिन पति अच्छे नहीं हैं। अगले जन्म तू मेरा बेटा बनकर पैदा होना, पति तो तू नहीं चाहिए। सात जन्म तो भूल जाओ, ये जन्म ही काफी है।’

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गोविंदा संग था नीलम का अफेयर? एक्ट्रेस बोलीं- ‘वो अच्छे इंसान हैं मगर…’

वहीं एक इंटरव्यू में सुनीता ने कहा था कि गोविंदा ने कभी बेटे हर्षवर्धन की कोई मदद नहीं की। सुनीता ने कहा था कि मैंने गोविंदा से कहा था कि तू बाप है कि क्या है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।