गोविंदा संग था नीलम का अफेयर? एक्ट्रेस बोलीं- ‘वो अच्छे इंसान हैं मगर…’
90 के दशक में गोविंदा और नीलम कोठारी के अफेयर की अफवाहें थीं। अब नीलम कोठारी ने उन अफवाहों के बारे में बात की है। उन्होंने कहा कि इन खबरों में कोई सच्चाई नहीं थी। वो सब बस गॉसिप थीं।

एक्टर गोविंदा और एक्ट्रेस नीलम कोठारी ने कुछ फिल्मों में साथ काम किया है। 80 के दशक में दोनों के अफेयर की भी चर्चा थी। गोविंदा ने एक पुराने इंटरव्यू में इस बात को माना भी था कि उन्हें नीलम अच्छी लगती थीं। अब नीलम कोठारी ने उन अफवाहों के बारे में बात की है। उन्होंने कहा कि इन खबरों में कोई सच्चाई नहीं है। उन्होंने कहा कि गोविंदा अच्छे इंसान हैं, लेकिन अफेयर की बात सच नहीं है।
गोविंदा और अपने अफेयर की खबरों पर क्या बोलीं नीलम
उषा काकडे प्रोडक्शन्स से खास बातचीत में होस्ट ने नीलम से गोविंदा के प्रति आकर्षण की अफवाहों को लेकर बात की है। इस सवाल सुनते ही नीलम ने कहा, “ओ तेरी, ये किसने कहा? गोविंदा जी बहुत ही अच्छे इंसान हैं, मगर ये जो सवाल है, ये सच नहीं है।”
नीलम बोलीं- गोविंदा अच्छे इंसान हैं, मगर…
हम साथ साथ हैं एक्ट्रेस ने कहा, वो (गोविंदा) बहुच अच्छे इंसान हैं और हमने कुछ हिट फिल्म्स साथ में की हैं, ये सच नहीं है। सॉरी, सॉरी, लेकिन ये बिल्कुल भी सच नहीं है। हमारे बीच में कुछ भी नहीं है। साल 2024 के एक इंटरव्यू में भी नीलम से गोविंदा संग अफेयर्स की खबरों को गलत बताया था।
उन्होंने कहा, “लोगों का जो मन आया उन्होंने प्रिंट किया, और सच कहूं तो उन दिनों हम प्रेस से डरते थे। क्योंकि पेन की ताकत थी, और वो उसी का हिस्सा थी। अगर आपने दो-तीन फिल्में साथ में की हैं, तो लोग समझते थे कि...(आप दोनों साथ में ही होंगे)।”
गोविंदा ने तोड़ दी थी सगाई
1990 में एक इंटरव्यू में गोविंदा ने माना था कि नीलम के साथ कुछ फिल्में करने के बाद वो दोनों दोस्त बन गए थे। बाद में उन्हें (गोविंदा) नीलम से प्यार हो गया। उस वक्त गोविंदा और सुनीता की शादी नहीं हुई थी, लेकिन गोविंदा और सुनीता की सगाई हो चुकी थी। गोविंदा ने बताया था कि उन्होंने सुनीता से कह दिया था कि वो उन्हें छोड़ दें। उन्होंने कहा था कि अगर पांच दिन बाद सुनीता उन्हें फोन नहीं करतीं और उन्हें समझाती नहीं तो शायद उनकी शादी नीलम से होती।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन