Govinda Manager Clarifies Actor Is Not Bankrupt गोविंदा का नहीं हुआ दिवालिया, इस वजह से स्कूल इवेंट्स में किया था डांस, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

गोविंदा का नहीं हुआ दिवालिया, इस वजह से स्कूल इवेंट्स में किया था डांस

गोविंदा को लेकर कुछ दिनों से ऐसी अफवाह आ रही थी कि एक्टर का दिवालिया हो गया है। उन्हें मजबूरी में छोटे इवेंट्स पर परफॉर्म करना पड़ा है। अब उनके मैनेजर ने सच बताया है।

Thu, 5 Feb 2026 11:37 PMSushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान
share
गोविंदा का नहीं हुआ दिवालिया, इस वजह से स्कूल इवेंट्स में किया था डांस

गोविंदा पिछले कुछ समय से काफी चर्चाओं में हैं। कभी बंदूक से गोली चलने पर तो कभी फाइनेंशियल वजहों से उनको लेकर तरह-तरह की खबरें आती रहती हैं। कुछ दिनों पहले ऐसी खबरें आ रही थी कि गोविंदा का दिवालिया हो गया है। अब गोविंदा के मैनेजर ने इन खबरों का सच बताया है।

क्या बोले गोविंदा के मैनेजर

गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा ने कहा कि कई साल से बॉक्स ऑफिस पर हिट फिल्म न देने के बाद भी गोविंदा को इंडस्ट्री के बड़े नामों से फिल्मों के ऑफर मिल रहे हैं। जल्द ही वे एक बड़े प्रोजेक्ट के बारे में ऐलान करेंगे।

गोविंदा को नहीं पैसों की दिक्कत

एक्टर को लेकर सोशल मीडिया में अटकलें लग रही थीं कि उनकी फाइनेंशियल हालत अच्छी नहीं है और वे दिवालिया हो गए। इन बातों को और हवा तब मिली जब वे टैक्सी से एयरपोर्ट जाते हुए दिखे। इस पर उनके मैनेजर ने एएनआई से बात करते हुए सफाई दी कि गोविंदा के पास सिर्फ एक कार नहीं, बल्कि कई गाड़ियां हैं। इसका पैसों की दिक्कत से कोई लेना-देना नहीं है।

शशि का कहना है कि यह बात बिल्कुल गलत है कि गोविंदा दिवालिया हो गए हैं। दरअसल, एयरपोर्ट के अंदर प्राइवेट कारों को जाना अलाऊ नहीं है।

इस वजह से किया स्कूल या प्राइवेट इवेंट में परफॉर्म

शशि सिन्हा ने उन खबरों को भी गलत बताया जिसमें दावा किया गया था कि गोविंदा स्कूल और प्राइवेट इवेंट्स में पैसों की कमी की वजह से परफॉर्म कर रहे हैं। इस पर शशि ने कहा, 'वह अपने प्रोफेशन की वजह से ऐसा कर रहे। इसका यह मतलब नहीं है कि वे दिवालिया हो गए। वह अगर अपने परिवार की देखभाल नहीं करेंगे तो कौन करेगा। वह अभी भी अपने बच्चों और पत्नी की केयर करते हैं।'

गोविंदा ने करोड़ों के काम को किया मना

उन्होंने कहा कि मैं जानता हूं कि गोविंदा ने करोड़ों के काम को मना कर दिया, क्योंकि उन्हें स्क्रिप्ट और बाकी चीजें नहीं पसंद आईं। वह पहले ऐसे एक्टर हैं, जिनकी फिल्में हिट नहीं हुईं, लेकिन फिर भी बड़े प्रोड्यूसर और एक्टर्स उनके पीछे पड़े हैं। इसका यह मतलब नहीं है कि उन्होंने काम करना छोड़ दिया है। आप बहुत जल्द ही कुछ बड़ा सुनेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गोविंदा पर हुआ था हमला, एक्टर के मैनेजर ने कहा- जान से मारने की आती थी धमकियां

जब गोविंदा को घर गिरवी रखना पड़ा था

उन्होंने यह भी बताया कि एक्टर को एक बार आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ा था। शशि ने कहा, 'एक समय था, जब उन्हें अपनी एफडी निकलवानी पड़ी थी और उसमें कुछ और पैसे मिलाए और उससे दूसरे लोगों की मदद की। बाद में बात यहां तक पहुंच गई कि उन्हें अपना घर तक गिरवी रखना पड़ा। इसके बाद उन्होंने लोन को चुकाने के लिए इवेंट्स अटैंड किए और डांस किया। हमने उस बारे में कभी बात नहीं की और उन्होंने किसी से पैसे भी नहीं मांगे। तब उनकी किसने मदद की? यह सच है कि उगते सूरज को सब नमस्कार करते हैं।'

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।