Govinda Manager Alleged Attack On Actor Says An FIR Was Filed गोविंदा पर हुआ था हमला, एक्टर के मैनेजर ने कहा- जान से मारने की आती थी धमकियां, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

गोविंदा पर हुआ था हमला, एक्टर के मैनेजर ने कहा- जान से मारने की आती थी धमकियां

गोविंदा के मैनेजर का दावा है कि एक्टर पर एक दिन कुछ लोगों ने हमला करने की कोशिश की थी, लेकिन अच्छी बात यह है कि उस वक्त एक्टर के पास बंदूक थी।

Thu, 5 Feb 2026 05:17 PMSushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान
share
गोविंदा पर हुआ था हमला, एक्टर के मैनेजर ने कहा- जान से मारने की आती थी धमकियां

गोविंदा की पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ काफी सुर्खियों में रहती है। अब गोविंदा के मैनेजर ने एक्टर की लाइफ को लेकर काफी खुलासे किए हैं और उन्होंने बताया कि कैसे गोविंदा पर हमला करने की कोशिश की गई थी और कैसे एक्टर ने खुद को बचाया।

दरअसल, गोविंदा के मैनेजर ने दावा किया है कि एक्टर को जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं। उन्होंने हाल में हुई घटना को याद करते हुए कहा कि एक्टर पर कुछ अनजान लोगों ने हमला करने की कोशिश की थी, लेकिन वह अपनी बंदूक और फोन के बदौलत बच गए।

क्या हुआ था गोविंदा के साथ

न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा ने कहा, 'उन्हें धमकियों भरे फोन कॉल आते रहते हैं। थैंक गॉड उस दिन जब उन पर हमला हुआ तब, उनके पास बंदूक थी। उन्होंने सबको भगा दिया, नहीं तो भगवान जाने कि उनके साथ क्या होता। मैं उनके पास सुबह चार बजे पहुंचा। हमने एफआईआर दर्ज करवाई।'

हालांकि, शशि ने यह नहीं बताया कि वह किस घटना के बारे में बात कर रहे थे, लेकिन उन्होंने कहा कि गोविंदा सेल्फ डिफेंस में चोटिल भी हो गए।

जब गोविंदा पर घर पर चल गई थी गोली

बता दें कि अक्टूबर, 2024 में गोविंदा को मुंबई के एक अस्पताल में तब भर्ती करवाया गया था, जब कथित तौर पर बंदूक साफ करते हुए गोली चल गई थी। पुलिस का कहना था कि वह घर से एयरपोर्ट जाने वाले थे, जब यह घटना हुई।

शशि ने इस घटना को याद करते हुए कहा कि वह एयरपोर्ट के लिए घर से सुबह 4.45 पर निकलने वाले थे। उनकी सुबह छह बजे की कोलकाता की फ्लाइट थी, लेकिन तभी जब वह अलमारी में लाइसेंसी रिवॉल्वर रख रहे थे, तभी वह चल गई और उनके पैर में गोली लग गई थी। इसके बाद एक्टर को अस्पताल में एडमिट करवाया गया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गोविंदा की पत्नी सुनीता का फिर बेबाक बयान, बोलीं- शादी बर्बादी है

पुलिस ने बताया था कि इस मामले में एक्टर की ओर से कोई भी शिकायत दर्ज नहीं करवाई गई थी। इसके बाद एक्टर ने बयान जारी करते हुए खुद के ठीक होने की बात कही थी। उन्होंने कहा था कि अस्पताल के डॉक्टर ने उनके शरीर में लगी गोली को निकाल दिया है और एक्टर ने अपने फैंस को धन्यवाद किया था।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।