Gaurav Gera Got Aalam Bhai Role in Dhurandhar after performing this scene in audition ऐसा था 'धुरंधर' के लिए गौरव गेरा का ऑडिशन, यह सीन करने के बाद मिला आलम भाई का रोल, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

ऐसा था 'धुरंधर' के लिए गौरव गेरा का ऑडिशन, यह सीन करने के बाद मिला आलम भाई का रोल

Dhurandhar 2 Movie: रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर हिट फिल्म धुरंधर-2 में आलम भाई का किरदार निभाने वाले एक्टर गौरव गेरा ने बताया है कि उन्हें ऑडिशन में कौन सा सीन परफॉर्म करने के बाद फिल्म के लिए फाइनल किया गया था।

Wed, 8 April 2026 02:36 PMPuneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
share
ऐसा था 'धुरंधर' के लिए गौरव गेरा का ऑडिशन, यह सीन करने के बाद मिला आलम भाई का रोल

ब्लॉकबस्टर हिट फिल्म 'धुरंधर' और 'धुरंधर-2' में आलम भाई का किरदार निभा चुके एक्टर गौरव गेरा ने एक इंटरव्यू में बताया कि इस फिल्म के लिए उनकी कास्टिंग किस तरह हुई थी। गौरव गेरा ने उस खास ऑडिशन के बारे में बताया जिसके बाद उन्हें फिल्म में इस खास किरदार के लिए फाइनली सिलेक्ट किया गया। गौरव ने बताया कि इस फ्रेंचाइजी का हिस्सा बनने के लिए उन्हें फिल्म का सबसे सीरियस और इमोशनल सीन परफॉर्म करने के लिए कहा गया था।

गौरव गेरा को ऑडिशन के लिए दिया यह सीन

गौरव गेरा इस फिल्म में मोहम्मद आलम नाम के एक भारतीय खुफिया एजेंट का किरदार निभाया है, जो कराची के ल्यारी में जूस बेचने की आड़ में अंडरकवर मिशन पर है। HT को दिए इंटरव्यू में गौरव ने बताया कि उनका सिलेक्शन ही इस भारी-भरकम सीन के बेस पर हुआ था। गौरव गेरा ने बताया कि उन्हें कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा के ऑफिस बुलाया गया और वह इंटेंस सीन करने को कहा गया जो दर्शकों को फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' में दिखाया गया है। इस सीन में आलम भाई, हमजा को इस बात के लिए मनाते हैं कि वह पिंडा की मौत का इल्जाम वह खुद पर ले लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:LIVE: धुरंधर 2 का डे 21 का कलेक्शन, पढ़िए रणवीर सिंह की फिल्म ने कितनी कमाई की है

पहले भी एक बार कास्टिंग के लिए हुई मीटिंग

गौरव ने कहा, 'मुझे सिर्फ उसी मुश्किल और सीरियस सीन के लिए ऑडिशन देना था।' गौरव गेरा के लिए यह रोल मिलना किसी झटके जैसा नहीं था क्योंकि वह जानते थे कि यह एक स्पेशल किरदार है, जो पाकिस्तान के ल्यारी में हमजा का एकमात्र सपोर्ट है। उन्होंने बताया कि इससे पहले वह निर्देशक आदित्य धर के एक प्रोजेक्ट के लिए भी मुकेश छाबड़ा से मिले थे, लेकिन तब बात नहीं बन पाई थी। इस बार उनकी मेहनत रंग लाई और उन्हें अपनी एक्टिंग पर पूरा भरोसा था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दीपिका ने ट्रोल को दिया जवाब, लिखा- मैंने ‘धुरंधर 2’ तुम सबसे पहले देख ली थी

रातो रात वायरल हो गया आलम भाई का डायलॉग

फिल्म रिलीज होने के बाद आलम भाई का किरदार फैंस का फेवरिट बन गया। उनके बोलने के अंदाज और गहराई ने लोगों का दिल जीत लिया है। उनका डायलॉग 'डार्लिंग, डार्लिंग दिल क्यों तोड़ा...' सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ। गौरव ने बताया कि इस रोल की इमोशनल डेप्थ ने उन्हें शुरू से ही प्रभावित किया था। एक जूस बेचने वाले के रूप में खुफिया एजेंट की बारीकियों को उन्होंने बहुत बारीकी से पकड़ा। बात फिल्म के रिस्पॉन्स की करें तो कमाई के मामले में 'धुरंधर 2' ने एस. एस. राजामौली की 'बाहुबली 2: द कंक्लूजन' के भारत में लाइफटाइम कलेक्शन (1030.42 करोड़ रुपये) को पीछे छोड़ दिया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:धुरंधर 2 की बड़ी सफलता के बाद नैशनल अवॉर्ड के लिए तैयार हैं आदित्य धर?

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।