Shahid Kapoor O Romeo Trailer 10 January Shocks Fans as Farida Jalal Abuses in teaser netizens says sapne mein nhi socha ओ रोमियो का टीजर देख हैरान हुए फैंस, बोले- फरीदा जी से गाली बकवा दी, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

ओ रोमियो का टीजर देख हैरान हुए फैंस, बोले- फरीदा जी से गाली बकवा दी

शाहिद कपूर की फिल्म ओ रोमियो का टीजर रिलीज हो गया है। शाहिद कपूर ने टीजर में एक बार फिर फैंस को इम्प्रेस किया है, लेकिन टीजर में फरीदा जलाल ने लोगों को हैरान कर दिया है। 

Sat, 10 Jan 2026 08:43 PMHarshita Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
ओ रोमियो का टीजर देख हैरान हुए फैंस, बोले- फरीदा जी से गाली बकवा दी

शाहिद कपूर की फिल्म ओ रोमियो का टीजर रिलीज हो चुका है। इस टीजर के सामने आने के बाद फैंस स्टार कास्ट से काफी इम्प्रेस हैं और शाहिद कपूर की तारीफ कर रहे हैं। टीजर में एक सीन की बहुत ज्यादा चर्चा हो रही है। लोग ये सीन देखकर हैरान है। दरअसल, टीजर में फरीदा जलाल एक जगह गाली देती नजर आ रही हैं। लोग कह रहे हैं कि कभी सपने में नहीं सोचा था कि फरीदा जलाल गाली देंगी।

क्या है फरीदा जलाल का डायलोग?

टीजर में फरीदा जलाल का डायलोग है जिसे सुनकर सोशल मीडिया हैरान है। फरीदा जलाल कहती हैं- ‘इश्क में आशिक तर जाए तो रोमियो, मर जाए तो चू*** (गाली)।’

टीजर देखें

क्या बोल रहे सोशल मीडिया यूजर्स

टीजर में दिखाए इस डायलोग की बहुत चर्चा हो रही है। यूट्यूब पर टीजर के नीचे एक यूजर ने लिखा- इन्होंने फरीदा जलाल से गाली बुलवा दी…पिक्चर तो देखने वाली होगी। एक दूसरे यूजर ने लिखा- फरीदा मैम का डायलोग थोड़ा कैजुअल है। वहीं, एक्स यूजर्स ने भी इस डायलोग पर हैरानी जताई है।

एक एक्स यूजर ने लिखा- फरीदा जलाल को गाली देते देखना मेरी 2026 की लिस्ट में नहीं था। एक दूसरे यूजर ने लिखा- भारद्वाज जी ने फरीदा जलाल से गाली बकवा दी। वाह। एक ने लिखा- कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि फरीदा जलाल गाली देंगी।

फैंस को पसंद है शाहिद कपूर और विशाल भारद्वाज की जोड़ी

शाहिद कपूर की ओ रोमियो टीजर की बात करें तो लोग कह रहे हैं कि ये फिल्म शाहिद कपूर का कमबैक फिल्म होगी। फिल्म को विशाल भारद्वाज ने डायरेक्ट किया है। विशाल भारद्वाज और शाहिद कपूर की जोड़ी की बात करें तो ये जोड़ी जब भी फिल्म लेकर आती है, फिल्म कमाल करती है। फिल्म फैंस को पसंद भी आती है। विशाल भारद्वाज की फिल्मों में शाहिद कपूर का एक अलग ही अंदाज नजर आता है। इसलिए भी फैंस ओ रोमियो को लेकर काफी उत्साहित हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।