Farah Khan cook Dilip often uses her expensive BMW car to travel She Is Surprice फराह खान के कुक दिलीप उनसे छिपकर चलाते हैं उनकी महंगी BMW कार, ड्राइवर भी है शामिल, सच जान हैरान हुईं कोरियोग्राफर, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

फराह खान के कुक दिलीप उनसे छिपकर चलाते हैं उनकी महंगी BMW कार, ड्राइवर भी है शामिल, सच जान हैरान हुईं कोरियोग्राफर

फराह के व्लॉग्स में उनसे कहीं ज्यादा उनका कुक दिलीप सुर्खियों में बना रहता है। हर कोई दिलीप को काफी पसंद करता है। देखते ही देखते कुछ ही वक्त में दिलीप एक फेमस चेहरा बन गया है। नए एपिसोड में, फराह और दिलीप 'बिग बॉस 19' के कंटेस्टेंट प्रणित मोरे के मुंबई वाले घर पहुंचे।

Sun, 18 Jan 2026 12:37 PMPriti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तान
share
फराह खान के कुक दिलीप उनसे छिपकर चलाते हैं उनकी महंगी BMW कार, ड्राइवर भी है शामिल, सच जान हैरान हुईं कोरियोग्राफर

बॉलीवुड फिल्ममेकर और कोरियोग्राफर फराह खान इन दिनों अपने यूट्यूब व्लॉग्स को लेकर काफी सुर्खियों में बनी हुई हैं। फराह खान अपने व्लाग में स्टार्स के घर जाती हैं और कुकिंग के साथ ढेर सारी मस्ती करती हैं। लेकिन फराह के व्लॉग्स में उनसे कहीं ज्यादा उनका कुक दिलीप सुर्खियों में बना रहता है। हर कोई दिलीप को काफी पसंद करता है। देखते ही देखते कुछ ही वक्त में दिलीप एक फेमस चेहरा बन गया है। नए एपिसोड में, फराह और दिलीप 'बिग बॉस 19' के कंटेस्टेंट प्रणित मोरे के मुंबई वाले घर पहुंचे। इस दौरान दिलीप को लेकर जो खुलासा हुआ उसे सुनकर खुद फराह भी शॉक्ड रह गईं।

फरहा की BMW चलाते हैं दिलीप

दरअसल, फराह खान और उनके कुक दिलीप 'बिग बॉस 19' फेम प्रणित मोरे के घर पहुंचे। जहां मोरे परिवार ने उनका दिल से स्वागत किया। इस दौरान का व्लॉग फराह ने अपने यूट्यूब पर शेयर किया है। एपिसोड के दौरान, प्रणित के पिता ने फराह से पूछा कि क्या दिलीप ने कोई बड़ी कार खरीदी है जो उनके एक वीडियो में दिखी थी। फराह ने मजाक में कहा कि नहीं, दिलीप अभी भी टू-व्हीलर इस्तेमाल करता है। फिर फराह ने दिलीप से पूछा कि क्या उसने सच में अपने लिए कार खरीदी है, जिस पर दिलीप ने जवाब दिया, "आपकी BMW वाली है ना!"

दिलीप के साथ ड्राइवर भी शामिल

इस पर प्रणित ने मजाक में कहा कि दिलीप को अपने गांव में सबको बताना चाहिए कि BMW उसकी अपनी कार है! जब प्रणित के पिता ने कहा कि उन्होंने दिलीप को कार में ड्राइवर के साथ देखा था, तो फराह हैरान रह गईं। "ड्राइवर भी था? उबेद और ये दोनों कहां घूम रहे थे लोनावला में?" दिलीप इस जवाब पर हंसा, लेकिन उसने और कुछ नहीं कहा।

इतनी थी पहली सैलरी

बता दें कि दिलीप ने इससे पहले एक व्लॉग में अपनी पहली सैलरी बताई थी। दिलीप ने कहा था कि उन्हें दिल्ली में सिर्फ 300 रुपये में काम करना शुरू किया था, लेकिन फराह के घर में उनकी शुरुआती सैलरी 20,000 रुपये थी। फराह ने बताया कि हालांकि उन्होंने बीस हजार से शुरू किया था, लेकिन अब उनकी सैलरी काफी बढ़ गई है। उन्होंने यह भी बताया कि दिलीप को उनके YouTube व्लॉग्स से होने वाली कमाई का एक्स्ट्रा पेमेंट या हिस्सा मिलता है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।