जेल में कोई काम करने को दिया था?, फराह खान के इस सवाल का राजपाल यादव ने दिया जवाब
फराह खान और उनके कुक दिलीप हाल ही में अपने कुकिंग व्लॉग का अगला एपिसोड शूट करने राजपाल यादव के पास गए। उन्होंने उनसे उनके तिहाड़ जेल के एक्सपीरियंस के बारे में बात की।

Farah Khan Vlog: राजपाल यादव तिहाड़ जेल से रिहा होने के बाद अब अपनी अपकमिंग फिल्म ‘भूत बंगला’ प्रमोट कर रहे हैं। ऐसे में फराह खान अपने कुकिंग व्लॉग का अगला एपिसोड शूट करने राजपाल यादव के पास गईं। राजपाल यादव ने उन्हें जेल में बिताए समय के बारे में बताया और उन लोगों का शुक्रिया अदा किया जिन्होंने मुश्किल वक्त में उनका साथ दिया।
फराह ने ऐसे दिया राजपाल यादव का इंट्रो
फराह ने अपने कुक दिलीप को बताया कि वह सबसे टैलेंटेड, बेहद मजेदार और इंडस्ट्री के सबसे अनुभवी एक्टर्स में से एक राजपाल यादव के पास जा रहे हैं। इसके बाद फराह, राजपाल यादव से मिलने उनके मैनेजर और करीबी दोस्त, साकेत साहनी के घर पहुंचीं।
फराह ने राजपाल यादव से क्या कहा?
फराह ने राजपाल यादव काे गले लगाया और दिलीप से कहा, ‘देखो, ये रहा सबसे बड़ा स्टार।’ इसके बाद दिलीप ने राजपाल यादव के पैर छूए। फराह ने राजपाल यादव से पूछा, ‘तुम कैसे हो? मैं तुमसे सालों बाद मिल रही हूं।’ बातचीत के दौरान, राजपाल ने बताया कि उन्होंने फराह के लिए कुछ स्वादिष्ट खाने का इंतजाम किया है, जिस पर फराह बोलीं, ‘तुम्हें आजाद घूमता देख मुझे खुशी हो रही है।’ दरअसल, राजपाल यादव हाल ही में चेक बाउंस केस में तिहाड़ जेल गए थे।
जेल के दिन
फराह ने राजपाल यादव से पूछा, ‘क्या अब सब ठीक है? अब जब तुम उस जेल से बाहर आ गए हो। वहां तुम्हारे साथ कैसा बर्ताव हुआ था? किसी आम आदमी की तरह रह रहे थे या अपनी स्टारडम की वजह से तुम्हें कोई खास ट्रीटमेंट मिला? क्या वहां भी तुम्हारे फैंस थे?’
राजपाल यादव का जवाब
राजपाल ने जवाब दिया, ‘मैं ये तो नहीं कहूंगा कि वहां फैंस थे या नहीं, लेकिन उस जगह के लिए जो अनुशासन और कानूनी नियम बनाए गए हैं, उनका पूरी तरह से पालन किया गया।’
फराह ने की राजपाल यादव की तारीफ
फराह ने कहा, ‘तुम इसे कितने पॉजिटिव अंदाज में ले रहे हो। तुम्हारे अंदर कोई कड़वाहट नहीं दिख रही। तुम्हारा रवैया ऐसा है कि मुझे जाना था, मैं गया; मुझे जो करना था, मैंने किया; और अब मैं उस जगह से बाहर आ गया हूं। जैसे यह सब कर्मों का खेल है और तुम इससे बच नहीं सकते। क्या इन सब से तुम्हें कोई निराशा या गुस्सा महसूस हुआ?’
राजपाल यादव का जवाब
राजपाल यादव ने कहा, ‘नहीं, मैंने हर तरह के हालात में जीना सीख लिया है।’ फराह खान ने उनकी बात से सहमति जताते हुए कहा, ‘हां, यह तो है। तुम तो हमेशा हंसते-मुस्कुराते रहते हो। और हमेशा हर एक्टर को कड़ी टक्कर देते हो।’
जेल में क्या किया?
फराह खान ने फिर पूछा, ‘मुझे एक बात बताइए राजपाल, जब आप जेल में थे, तो क्या आपको किचन में कोई काम या कोई और काम दिया गया था?’ राजपाल ने साफ किया, ‘बिल्कुल भी नहीं। खुशकिस्मती से, बात वहां तक नहीं पहुंची। लेकिन, उन्होंने मुझे पूरे अनुशासन में रखा, नियमों का पालन करवाया और एक कैदी की तरह रखा।’ फराह बोलीं, ‘तो जब आप बाहर आए, तो क्या आपने देखा कि कितने लोग आपके समर्थन में खड़े थे?’ राजपाल बोले, 'पूरी दुनिया मेरे साथ खड़ी थी।'
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन