Explainer Why North American Box Office Important Indian Films Dhurandhar 2 beats Bahubali top 10 highest-grossing इंडियन फिल्मों के लिए क्यों जरूरी नॉर्थ अमेरिका बॉक्स ऑफिस? ये हैं टॉप 10 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मूवीज, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

इंडियन फिल्मों के लिए क्यों जरूरी नॉर्थ अमेरिका बॉक्स ऑफिस? ये हैं टॉप 10 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मूवीज

Top 10 Highest Grossing Indian Films in North America: धुरंधर 2 नॉर्थ अमेरिका में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली इंडियन फिल्म बन गई है। रणवीर सिंह की फिल्म ने सिर्फ 10 दिन में ये रिकॉर्ड बनाया है। आइए जानते हैं नॉर्थ अमेरिका में टॉप 10 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली इंडियन फिल्मों के नाम। 

Sun, 29 March 2026 04:24 PMHarshita Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
इंडियन फिल्मों के लिए क्यों जरूरी नॉर्थ अमेरिका बॉक्स ऑफिस? ये हैं टॉप 10 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मूवीज

रणवीर सिंह की धुरंधर 2 गल्फ देशों को छोड़कर दुनियाभर में रिलीज हुई है। फिल्म वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा प्रदर्शन कर रही है। खासकर नॉर्थ अमेरिका में धुरंधर: द रिवेंज 10 दिन में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली इंडियन फिल्म बन गई है। धुरंधर 2 ने बाहुबली 2 का नौ साल पुराना रिकॉर्ड ब्रेक किया है। बॉहुबली 2 अब नॉर्थ अमेरिका में दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली इंडियन फिल्म बन गई है।

इंडियन फिल्मों के लिए क्यों जरूरी नॉर्थ अमेरिका बॉक्स ऑफिस?

नॉर्थ अमेरिका (USA और कनाडा) इंडियन बॉक्स ऑफिस के लिए इसलिए जरूरी है है क्योंकि यह विदेशी (Overseas) कमाई का सबसे बड़ा सोर्स है। यहां के टिकट महंगे होने के कारण, फिल्में वहां करोड़ों की कमाई करती हैं, जो फिल्म के कुल वैश्विक कलेक्शन और प्रॉफिट को बढ़ाने में मदद करता है। अमेरिका और कनाडा जैसे देशों में भारत के मुकाबले सिनेमा टिकटों की कीमत बहुत ज्यादा होती है, जिससे कम दर्शक होने पर भी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (USD में) बहुत ज्यादा होता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:'धुरंधर 2' में जमील मेरा पहला फेमस किरदार नहीं, राकेश ने किया इस फिल्म का जिक्र

धुरंधर 2 ने 10 दिन में तोड़ा 9 साल पुराना रिकॉर्ड

आदित्य धर की धुरंधर 2 ने 10 दिन में बाहुबली 2 का 9 साल पुराना रिकॉर्ड ब्रेक कर दिया है। धुरंधर 2 अब नॉर्थ अमेरिका में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली इंडियन फिल्म बन गई है। koimoi.com के मुताबिक, धुरंधर 2 ने 10 में $22.01 मिलियन की कमाई कर ली है।

दूसरे नंबर पर बाहुबली 2

पिछले 9 साल से प्रभास की बाहुबली 2 नंबर 1 पर थी। अब वो रिकॉर्ड धुरंधर 2 ने तोड़ दियाहै और बाहुबली 2 अब दूसरे नंबर पर आ गई है। बाहुबली 2 का नॉर्थ अमेरिका में लाइफटाइम कलेक्शन $22 मिलियन है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:'धुरंधर 2' की सक्सेस के बीच वायरल हुआ 'कुर्बानी' मूवी का वीडियो, जानें क्या है?

तीसरे पर धुरंधर

लिस्ट में तीसरे नंबर पर रणवीर सिंह की पिछले साल रिलीज हुई फिल्म धुरंधर है। धुरंधर का लाइफटाइम कलेक्शन $20.65 मिलियन है। धुरंधर पिछले साल 5 दिसंबर को रिलीज हुई थी। धुरंधर 2 और धुरंधर दोनों ही आदित्य धर ने डायरेक्ट की हैं।

चौथे नंबर पर कल्कि 2898 एडी

लिस्ट में चौथे नंबर पर प्रभास की साल 2024 में रिलीज हुई फिल्म कल्कि 2898 एडी है। फिल्म को नाग अश्विन ने डायरेक्ट किया है। कल्कि 2898 एडी में दीपिका पादुकोण, अमिताभ बच्चन और कमल हासन जैसे कलाकार नजर आए थे। नॉर्थ अमेरिकन बॉक्स ऑफिस पर कल्कि 2898 एडी का लाइफटाइम कलेक्शन $18.57 मिलियन है।

पांचवे नंबर पर पठान

लिस्ट में 5वें नंबर पर शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म पठान है। फिल्म साल 2023 में रिलीज हुई थी। नॉर्थ अमेरिका बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का टोटल कलेक्शन $17.49 मिलियन है।

नॉर्थ अमेरिकन बॉक्स ऑफिस पर टॉप 5 फिल्में

छठे नंबर पर आरआरआर

लिस्ट में छठे नंबर पर राम चरण और एनटी रामाराव जूनियर की फिल्म आरआरआर है। फिल्म का नॉर्थ अमेरिका बॉक्स ऑफिस कलेक्शन $15.34 मिलियन है। फिल्म साल 2022 में रिलीज हुई थी।

7वें नंबर पर जवान

लिस्ट में 7वें नंबर पर शाहरुख खान, नयनतारा, रिद्धि डोगरा, गिरिजा ओक और विजयसेतुपति की फिल्म जवान है। फिल्म साल 2023 में रिलीज हुई थी। फिल्म का बॉक्स ऑफिस (नॉर्थ अमेरिका) पर टोटल कलेक्शन $15.23 मिलियन है।

8वें नंबर पर पुष्पा 2

लिस्ट में 8वें नंबर पर अल्लु अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 है। फिल्म साल 2024 में रिलीज हुई थी। फिल्म का नॉर्थ अमेरिकन बॉक्स ऑफिस पर लाइफटाइम कलेक्शन $15.26 मिलियन है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यामी गौतम थिएटर में छिपकर देख रही थीं धुरंधर 2, अपना ही सीन देख शरमाईं

9वें नंबर पर एनिमल

लिस्ट में 9वें नंबर पर रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल है। फिल्म साल 2023 में रिलीजड हुई थी। फिल्म में रश्मिका मंदाना और अनिल कपूर जैसे कलाकार नजर आए थे। फिल्म का नॉर्थ अमेरिकन बॉक्स ऑफिस पर लाइफटाइम कलेक्शन $15.01 मिलियन है।

10वें नंबर पर दंगल

लिस्ट में 10वें नंबर पर आमिर खान की फिल्म दंगल है। फिल्म साल 2016 में रिलीज हुई थी। फिल्म का नॉर्थ अमेरिकन बॉक्स ऑफिस पर लाइफटाइम कलेक्शन $12.19 मिलियन है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।