arjun Kapoor trolling how it started memes his recent letter to mother industry support comparison to Sushant singh Raj अर्जुन कपूर पर बने मीम्स के आपने भी मजे लिए तो आपको ये आर्टिकल जरूर पढ़ना चाहिए, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

अर्जुन कपूर पर बने मीम्स के आपने भी मजे लिए तो आपको ये आर्टिकल जरूर पढ़ना चाहिए

अर्जुन कपूर की ट्रोलिंग पर आपने खूब मीम्स देखे होंगे, हो सकता है खुद भी मजाक उड़ाया हो। उनके रीसेंट पोस्ट ने एक बार फिर से सोचने पर मजबूर कर दिया है कि हम किस दुनिया में रह रहे हैं!

Fri, 6 Feb 2026 08:26 PMKajal Sharma लाइव हिन्दुस्तान
share
अर्जुन कपूर पर बने मीम्स के आपने भी मजे लिए तो आपको ये आर्टिकल जरूर पढ़ना चाहिए

अर्जुन कपूर चर्चा में हैं। इस बार वजह उनकी एक्टिंग की आलोचना या मीम नहीं बल्कि एक इमोशनल पोस्ट है। अर्जुन कपूर ने यह पोस्ट रीसेंटली अपनी दिवंगत मां के जन्मदिन पर किया था। अर्जुन ने इसमें जो कुछ लिखा वो उन्हें कई साल से ट्रोल करने वालों के मुंह पर तमाचा है। अर्जुन के इमोशनल पोस्ट पर पूरी इंडस्ट्री उनके साथ आकर खड़ी हो गई। उनका मजाक उड़ाने वाले कई लोगों ने उनसे माफी मांगी है। कुछ लोग उनकी मानसिक हालत की तुलना सुशांत सिंह राजपूत से करने लगे हैं। अगर आप भी अर्जुन कपूर के ट्रोलिंग मीम्स पर हंसते आए हैं या उनका मजाक उड़ाया है तो आपको यह पूरा आर्टिकल जरूर पढ़ना चाहिए।

अर्जुन की वो घूरने वाली क्लिप…

हो अंडरवर्ल्ड में जिकरा यारा के नाम का...इस गाने की लिरिक्स कानों में पड़ते ही ज्यादातर लोगों के सामने अर्जुन कपूर का चेहरा आ जाता है। हैरानी की बात है कि सॉन्ग से उनका दूर-दूर तक लेना नहीं। अर्जुन कपूर की एक जर्नलिस्ट को घूरती हुई क्लिप, इस पर ये गाना लगाकर पचासों मीम्स बनाई गई हैं। बात यहीं खत्म नहीं होती, आप अर्जुन कपूर के इंस्टाग्राम पोस्ट का कमेंट सेक्शन चेक करेंगे तो अर्जुन के एक्सप्रेशंस का मजाक उड़ाने वाले ट्रोल्स का असली चेहरा दिखेगा।

अर्जुन कपूर

कैसे-कैसे घटिया कमेंट्स

अर्जुन कपूर का 31 दिसंबर का ही पोस्ट ले लें। उन्होंने कुछ फोटोज डाले हैं और लिखा है कि साल का आखिर इससे अच्छा नहीं हो सकता था। इस पर लोगों के कमेंट्स हैं, ईश्वर आपको सफलता से बचाए। एक और कमेंट, सफलता पीछा कर रही थी लेकिन अर्जुन कपूर तेज दौड़ रहा था। फोटो में अर्जुन आइने के सामने फोन से सेल्फी ले रहे हैं। इस पर लिखा है, क्या फोटो आई है आईने की। एक और ने लिखा है, आईफोन कहां से चुराया? मुझे आपकी वो फिल्म पसंद है जिसमें आप नहीं हो। एक ने लिखा है, सर आप मर क्यों नहीं जाते? ऐसे हजारों कमेंट्स अर्जुन के इंस्टाग्राम पर देखे जा सकते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अर्जुन कपूर हैं मलाइका की लाइफ का अहम हिस्सा, नए लिंक-अप पर बोलीं- मां मुझे…

कहां से शुरू हुई अर्जुन की ट्रोलिंग

अर्जुन कपूर की ट्रोलिंग किसी एक घटना से नहीं, बल्कि पिछले की साल से उन्हें अलग-अलग वजहों से निशाने पर लिया जा रहा है। अर्जुन की पहली फिल्म इशकजादे को ठीक-ठाक रिस्पॉन्स मिला था। 2 स्टेट्स, गुंडे, की-का और हाफ गर्लफ्रेंड भी हिट रहीं। अर्जुन की फिल्में फ्लॉप होने लगीं और लोगों ने उन पर नेपो किड जैसे कमेंट करने शुरू कर दिए। ट्रोल्स यह कहकर नेगेटिव कमेंट्स करते कि अर्जुन फ्लॉप हैं लेकिन पिता बोनी कपूर हैं इसलिए उन्हें बड़ी फिल्में मिल रही हैं। लोगों की नाराजगी इस बात पर थी कि डिजर्विंग लोग स्ट्रगल कर रहे हैं और अर्जुन फायदा उठा रहे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:विनोद खन्ना पर भड़कीं थीं अर्जुन कपूर की नानी, कर दी थी ब्लैक लिस्ट करने की मांग

फिल्मों से लेकर पर्सनल लाइफ तक अटैक

अर्जुन को अक्सर एक्सप्रेशनलेस कहकर उनका मजाक उड़ाया जाता था। पानीपत में वह एक मराठा योद्धा बने हैं। लोगों ने उनकी तुलना रणवीर सिंह के बाजीराव मस्तानी वाले अभिनय से की और मजाक उड़ाया। हाफ गर्लफ्रेंड और नमस्ते इंग्लैंड जैसी फिल्मों के उनके सीन्स पर अर्जुन के कई मीम्स बने। उनका एक पुराना वीडियो जो शायद साल 2017 का था, उसे फिर से वायरल किया गया। यह हाफ गर्लफ्रेंड की प्रेस कॉन्फ्रेंस का था। इसमें अर्जुन रिपोर्टर को घूरते हैं। साल 2024-25 के आसपास ने उनके एक्प्रेशंस पर 'अंडरवर्ल्ड में जिकरा' गाना लगाकर कई मीम्स बनाए। इसके बाद अर्जुन के इंस्टा पर ट्रोलिंग ने इतना घटिया रूप लिया कि उन्हें कमेंट सेक्शन तक बंद करना पड़ा। अर्जुन का अफेयर उनकी उम्र से काफी बड़ी मलाइका से था इस पर भी लोगों ने उनकी पर्सनल लाइफ पर खूब ट्रोलिंग की। वह इस मुद्दे पर कई बार खुलकर बोले भी।

पोस्ट ने किया सोचने पर मजबूर

3 फरवरी को अर्जुन ने अपनी दिवंगत मां को एक पोस्ट लिखा, हैपी बर्थडे मां, आज के दिन मैं आपको बहुत याद करता हूं। कुछ वक्त से जिंदगी मेरे ऊपर काफी निर्दयी रही है लेकिन ठीक है... मैंने पहले भी ऐसे आघात लिए हैं और फिर से लूंगा और उठ खड़ा होऊंगा...क्योंकि आपने मुझे सिखाया है कि कैसे लड़ना है और जिंदगी को आगे देखते हुए उठकर खड़े होना और हमेशा डिग्निटी के साथ रहना है। हम इस मुश्किल से मिलकर पार पाएंगे, मैं और आप साथ में। मैं आपसे जल्द ही मिलूंगा और किसी दिन हम साथ में आपका बर्थडे मनाएंगे। आपका प्यार बेटा अर्जुन।

अर्जुन के साथ खड़ी हुई इंडस्ट्री

अर्जुन कपूर के इस पोस्ट को तीन दिनों में साढ़े पांच लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। 26.4K कमेंट्स हैं। जिसमें कटरीना कैफ, रितिक रोशन, जैक्लिन, भूमि पेडनेकर, फरदीन खान, जेनेलिया डिसूजा सहित इंडस्ट्री के कई लोगों ने उनको प्यार भेजा है। उनके कई ट्रोल्स और ट्रोल्स के कमेंट पर हंसने वालों ने माफी भी मांगी है।

अर्जुन के सपोर्ट में कमेंट्स

कई लोगों ने मांगी माफी

एक शख्स ने लिखा है, किस हद तक सोशल मीडिया किसी को डिप्रेस कर सकता है। एक ने लिखा बुली करना तब तक ही अच्छा लगता है जब तक खुद के साथ ना हो। एक ने लिखा है, सॉरी अर्जुन कपूर। एक ने लिखा है, सुशांत के डिप्रेशन का कारण इंडस्ट्री को बताया था अब अर्जुन के तनाव का कारण कौन है। हम सभी आपसे हाथ जोड़कर निवेदन करते हैं कि किसी के बारे में अच्छा नहीं बोल सकते तो बुरा मत बोलिए। वह भी इंसान है, उसकी भी सहने की क्षमता है। एक ने लिखा है, भाई आपको कभी ट्रोल नहीं किया फिर भी सॉरी।

अर्जुन कपूर इंस्टाग्राम पोस्ट

क्या इससे कुछ बदला?

नहीं... कुछ नहीं बदला। अर्जुन के इस इमोशनल पोस्ट पर भी लोगों ने घटिया कमेंट्स करने बंद नहीं किए। यकीन करना मुश्किल है लेकिन खुद देखिए...

नहीं सुधरे लोग

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।