do you know who wrote govinda song aapke aa jane se? gave song to shahrukh khan and salman khan too read आपके आ जाने से…क्या आप जानते हैं किस गीतकार ने लिखा था गोविंदा का ये हिट गाना? सलमान-शाहरुख के लिए लिखे गीत, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

आपके आ जाने से…क्या आप जानते हैं किस गीतकार ने लिखा था गोविंदा का ये हिट गाना? सलमान-शाहरुख के लिए लिखे गीत

क्या आप जानते हैं गोविंदा का गाना ‘आपके आ जाने से’ सलमान-शाहरुख खान पर फिल्माया ‘ये बंधन तो प्यार का बंधन है, सुनील शेट्टी का गाना ‘ना कजरे की धार’ किस गीतकार की कलम से निकले हैं? एक ऐसा गीतकार जिसके लिखे एक गाने ने सुसाइड रोक दी।

Tue, 24 March 2026 10:17 AMUsha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share
आपके आ जाने से…क्या आप जानते हैं किस गीतकार ने लिखा था गोविंदा का ये हिट गाना? सलमान-शाहरुख के लिए लिखे गीत

1987 में गोविंदा और नीलम की फिल्म खुदगर्ज आई थी। इस फिल्म की कहानी और एक्टर्स की परफॉरमेंस को ऑडियंस ने खूब पसंद किया था। लेकिन इसका म्यूजिक ज्यादा हिट रहा है। इसी फिल्म का वो गाना था 'आपके आ जाने से' से कुछ साल पहले खूब वायरल हुआ था। ऋतिक रोशन के चाचा राजेश रोशन का म्यूजिक था। लेकिन क्या आप जानते हैं इस खूबसूरत गाने को लिखा किस गीतकार ने था? और जिस सिंगर ने आवाज दी उसे तो भुला दिया गया। लेकिन गाने जबरदस्त हिट हुए जो आज की ऑडियंस के लिए भी खास हैं।

इंदीवर की जर्नी

1950 से लेकर 90 के दशक तक फिल्म इंडस्ट्री पर जिस गीतकार का जादू चल रहा था उसका नाम था इंदीवर। उत्तर प्रदेश के बरुआ सागर में पैदा हुए इंदीवर का असली नाम श्यामलाल बाबू राय था। जबरन हुई शादी के बाद 40 के दशक में इंदीवर मुंबई आए और लंबे इंतजार, स्ट्रगल के बाद इंडस्ट्री में अपना पैर जमाया। 1949 में आई फिल्म मल्हार का गाना 'बड़े अरमानों से रखा है' बहुत पसंद किया गया और इसके बाद उनकी गाड़ी चल पड़ी। इंदीवर ने अपने करियर में शानदार गाने लिखे। एक तो ऐसा भी गाना था जिसने उस जमाने में हो रही आत्महत्याओं पर जैसे रोक लगा दी थी। उस गाने को सुनने के बाद लोगों का मन बदलने लगा था। वो गाना था फिल्म सरस्वती चंद्र का 'छोड़ दे सारी दुनिया किसी के लिए, ये मुनासिब नहीं आदमी के लिए'। गाना नूतन पर फिल्माया गया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जब प्यार किया तो डरना क्या…जैसे गीत लिखने वाले मुस्लिम गीतकार ने लिखे भजन
indeevar

इंदीवर के गानों ने दी एक्टर्स को पहचान

इंदीवर के नाम कई हिट गाने रहे। एक्टर गोविंदा के लिए इंदीवर ने फिल्म खुदगर्ज का गाना ‘आपके आ जाने से’ लिखा था। इस गाने को आवाज मोहम्मद अजीज ने गाया था जिसे इंडस्ट्री ने वो पहचान नहीं दी जिसके वो हक़दार थे। इंदीवर ने सलमान खान और शाहरुख खान की फिल्म करण अर्जुन के सभी गाने ‘'ये बंधन प्यार का बंधन है', ममता कुलकर्णी पर फिल्माया 'एक मुंडा मेरी उम्र का', 'गुप चुप गुप चुप', 'जाती हूं मैं' जैसे गाने लिखे। इसके अलावा 'दुश्मन ना करे दोस्त ने जो काम किया है', 'मेरी प्यारी बहनिया बनेगी दुल्हनिया', 'ना कजरे की धार', 'होठों से छू लो तुम' जैसे गाने अपनी कलम से लिखे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तुमसा कोई प्यारा…इस मशहूर शायर ने लिखा है गोविंदा का ये गाना

40 साल के लंबे करियर में मिला एक ही अवॉर्ड

इंदीवर और राजेश रोशन की जोड़ी ने अधिकतर हिट गाने ही बनाए। राकेश रोशन की लगभग सभी फिल्मों में इस जोड़ी ने काम किया और एक दूसरे को इंडस्ट्री में अलग पहचान दिलाई। सभी फिल्मों का म्यूजिक जबरदस्त हिट हुआ। इंदीवर ने शानदार, ब्लॉकबस्टर गाने लिखे लेकिन उन्हें सिर्फ 5 गानों के लिए फिल्मफेयर नॉमिनेशन मिला और एक बार फिल्म अमानुष के गाने 'दिल ऐसा किसी ने मेरा तोड़ा' के लिए अवॉर्ड। ऐसा कहा जाता है कि इंदीवर ने अपनी 300 फिल्मों के लिए करीब 1000 गाने लिखे थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ऐसे थे किशोर कुमार के अंतिम पल, मौत से पहले कही बात निकली सच

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।