धर्मेंद्र पूरी नहीं देख पाए थे अपनी आखिरी फिल्म, डायरेक्टर बोले- उन्होंने फर्स्ट हाफ देख लिया था और...
धर्मेंद्र फिल्म इक्कीस को लेकर सुपर एक्साइटेड थे, लेकिन क्या आप जानते हैं कि वो अपनी आखिरी फिल्म पूरी नहीं देख पाए थे। उन्होंने इस फिल्म का सिर्फ फर्स्ट हाफ देखा था।

Dharmendra Ikkis: बॉलीवुड के लीजेंडरी एक्टर 'धर्मेंद्र' ने पिछली महीने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म 'इक्कीस' सिनेमाघरों में एक जनवरी को रिलीज होने जा रही है। फिल्म को लेकर अच्छा-खासा बज बना हुआ है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि धर्मेंद्र खुद इस फिल्म को पूरा नहीं देख सके थे। उन्होंने फिल्म का पहला पार्ट देख लिया था, लेकिन दूसरा पार्ट देख पाने से पहले ही उनका निधन हो गया। फिल्म के डायरेक्टर श्रीराम राघवन ने एक इंटरव्यू में इस बारे में बताया।
फिल्म का फर्स्ट हाफ देख चुके थे...
उन्होंने बताया कि अक्टूबर में जब फिल्म की फाइनल डबिंग चल रही थी, तभी धर्मेंद्र की तबीयत नासाज होने लगी थी। श्रीराम राघवन ने समाचार एजेंसी एएनआई के साथ बातचीत में कहा, “मैं उनसे अक्टूबर में मिला था, और तब वो ठीक थे। लेकिन उनकी तबीयत बहुत ज्यादा अच्छी भी नहीं थी। उन्होंने फिल्म का फर्स्ट हाफ देख लिया था और सेकंड हाफ का इंतजार कर रहे थे। मैं चाहता था कि वो पूरी फिल्म एक साथ देखें। आज वह अपने किए काम को देखने और उसे एन्जॉय करने के लिए नहीं हैं, और लोगों की तारीफ करने के लिए। हमें बस इसी एक बात का अफसोस है।”
उर्दू में लिखा करते थे अपने डायलॉग
धर्मेंद्र को याद करते हुए डायरेक्टर श्रीराम ने बताया कि वो अपने डायलॉग्स उर्दू में लिखा करते थे। उन्होंने कहा, "वह पुराने जमाने के थे। उसी अंदाज में जिया करते थे। वह अपने डायलॉग्स उर्दू में लिखा करते थे। वह मुख्य कलाकारों के डायलॉग्स भी नोट किया करते थे। वह अच्छी तरह से अपने सीन की तैयारी करते थे।" मालूम हो कि 24 नवंबर को धर्मेंद्र की बढ़ती उम्र के चलते होने वाली तकलीफों से मौत हो गई थी। वह अपने पीछे अपनी पत्नी हेमा मालिनी और बेटियों ईशा और अहाना को छोड़ गए हैं। पहली पत्नी से धर्मेंद्र के बच्चे सनी देओल और बॉबी देओल हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन