Bollywood Actor Abhishek Bachchan vs Actress Aishwarya Rai Bachchan Know About their education qualification अभिषेक बच्चन या ऐश्वर्या राय, किसने की है ज्यादा पढ़ाई? एक आर्किटेक्चर में बनाना चाहता था करियर, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

अभिषेक बच्चन या ऐश्वर्या राय, किसने की है ज्यादा पढ़ाई? एक आर्किटेक्चर में बनाना चाहता था करियर

अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय के बारे में तो आप बहुत कुछ जानते हैं। आपको पता है कि उन्होंने कब डेब्यू किया था, किन-किन फिल्मों में साथ काम किया था, लेकिन क्या आपको पता है कि उन्होंने कितनी पढ़ाई की है? 

Tue, 6 Jan 2026 08:38 AMVartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share
अभिषेक बच्चन या ऐश्वर्या राय, किसने की है ज्यादा पढ़ाई? एक आर्किटेक्चर में बनाना चाहता था करियर

बॉलीवुड कपल अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय हमेशा चर्चा में बने रहते हैं। दोनों प्रोफेशनल लाइफ की वजह से कम, पर्सनल लाइफ की वजह से ज्यादा लाइमलाइट में रहते हैं। हालांकि, बहुत कम लोग ही जानते हैं कि दोनों में से ज्यादा पढ़ाई-लिखाई किसने की है। आइए हम आपको बताते हैं कि अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय ने कहां तक और कहां से पढ़ाई की है।

ऐश्वर्या राय बच्चन

ऐश्वर्या राय बच्चन

ऐश्वर्या ने मुंबई (बॉम्बे) के आर्य विद्या मंदिर हाई स्कूल से पढ़ाई की है। 10वीं खत्म करने के बाद में उन्होंने जय हिंद कॉलेज से इंटरमीडिएट की पढ़ाई पूरी की। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, ऐश्वर्या मॉडल या एक्टर नहीं, आर्किटेक्ट बनना चाहती थीं। यही कारण था कि उन्होंने रचना संसद एकेडमी ऑफ आर्किटेक्चर में एडमिशन लिया था, लेकिन धीरे-धीरे मॉडलिंग और एक्टिंग में उनका इंट्रस्ट बढ़ता गया और फिर उन्होंने पढ़ाई को बीच में ही छोड़कर मॉडलिंग में करियर बनाने का फैसला लिया। बता दें, ऐश्वर्या ने भरतनाट्यम में ट्रेनिंग भी ली है।

अभिषेक बच्चन

अभिषेक बच्चन

अभिषेक बच्चन ने जमनाबाई नरसी स्कूल और दिल्ली के मॉडर्न स्कूल से पढ़ाई करने के बाद मुंबई के बॉम्बे स्कॉटिश स्कूल में एडमिशन लिया। फिर वह स्विट्जरलैंड चले गए। उन्होंने वहां के आइग्लॉन कॉलेज से पढ़ाई की। वह पढ़ाई में अच्छे थे और अमिताभ बच्चन की कंपनी को संभालना चाहते थे इसलिए उन्होंने अमेरिका के बोस्टन यूनिवर्सिटी से बिजनेस की पढ़ाई की। हालांकि एक्टिंग में करियर बनाने के लिए उन्होंने पढ़ाई छोड़ दी और वापस इंडिया आ गए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आलिया भट्ट की 2026 में आएंगी ये फिल्में, लिस्ट में एक सीक्वल का नाम भी
ये भी पढ़ें:क्रिकेटर विराट कोहली या बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा, किसने की है ज्यादा पढ़ाई?

अपकमिंग फिल्में

अभिषेक की तीन फिल्में साल 2026 में रिलीज होने वाली हैं। पहली ‘राजा शिवाजी’ है। ये फिल्म 01 मई के दिन सिनेमाघरों में आएगी। दूसरी और तीसरी फिल्म, ‘किंग’ और ‘बच्चन सिंह’ अंडर प्रोडक्शन है। इनकी रिलीज डेट अभी तक अनाउंस नहीं हुई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।