Diljit Dosanjh Gets Emotional Reveals He Did Not Have Money To Watch Border Little Did I Know I Will Work In Border 2 बॉर्डर 2 की सक्सेस के बीच इमोशनल हुए दिलजीत दोसांझ, बोले- नहीं पता था कि कभी…, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

बॉर्डर 2 की सक्सेस के बीच इमोशनल हुए दिलजीत दोसांझ, बोले- नहीं पता था कि कभी…

दिलजीत दोसांझ की खुशी का ठिकाना नहीं है क्योंकि उनकी फिल्म बॉर्डर 2 को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। लेकिन इसी के साथ उन्होंने एक इमोशनल किस्सा भी शेयर किया है फैंस के साथ।

Sun, 25 Jan 2026 07:54 AMSushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान
share
बॉर्डर 2 की सक्सेस के बीच इमोशनल हुए दिलजीत दोसांझ, बोले- नहीं पता था कि कभी…

बॉर्डर 2 का धमाल थिएटर्स में दिख रहा है। फिल्म को लेकर जितना बज और एक्साइटमेंट था वो फिल्म को मिल रहे जबरदस्त रिस्पॉन्स से पता चल रहा है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी कमाल कर रही है। फिल्म में सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी की परफॉर्मेंसेस को भी पसंद किया जा रहा है। मूवी रिलीज के बाद अब दिलजीत दोसांझ ने बॉर्डर से जुड़ी अपनी एक पर्सनल याद शेयर की है।

बॉर्डर देखने के नहीं थे पैसे

दिलजीत ने कहा, ‘मुझे याद है कि जब पहली बॉर्डर आई थी, कई लोग इस फिल्म को देखने गए थे, लेकिन मैं नहीं जा पाया क्योंकि मेरे पास पैसे नहीं थे। मेरे परिवार ने मुझे पैसे नहीं दिए क्योंकि उनके पास भी ज्यादा पैसे नहीं थे। मेरा बहुत मन था फिल्म देखने का, लेकिन मुझे क्या पता था कि एक दिन मुझे चांस मिलेगा इसी फिल्म में काम करने का।’

अपने किरदार को लेकर बोले

दिलजीत ने इस दौरान अपने किरदार परम वीर चक्र से नवाजे गए फ्लाइंग ऑफिसर निर्मलजीत सिंह सेखों को लेकर भी बात की। उन्होंने कहा, ‘निर्मलजीत सिंह सेखों किरदार निभाना कितना शानदार था। अगर आपने उनके बारे में नहीं पढ़ा है तो जरूर पढ़ना चाहिए और उनकी लाइफ को समझना चाहिए।’

दिलजीत को फिल्म से हटाने की हुई थी मांग

बता दें कि पिछले साल दिलजीत की कास्टिंग को लेकर ही काफी विवाद हुआ था। दरअसल, पिछले साल दिलजीत की फिल्म सरदार जी 3 रिलीज हुई थी जिसमें पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर भी थीं। पहलगाम हमले के बाद से पाकिस्तानी आर्टिस्ट संग काम करना बैन था। मूवी भारत में छोड़कर बाकी कई देश में रिलीज हुई। इसके बाद से लोगों ने दिलजीत को ट्रोल करना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं कुछ ने डिमांड की थी कि दिलजीत को बॉर्डर 2 से ड्रॉप कर दिया जाए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:26 जनवरी पर कितने करोड़ कमाएगी बॉर्डर-2? विशेषज्ञों ने बताया यह हैरतअंगेज आंकड़ा

इसके बाद नहीं करेंगे भूषण, दिलजीत संग काम

हालांकि टी सीरीज के चीफ और प्रोड्यूसर भूषण कुमाप ने फिर सफाई दी कि दिलजीत इस फिल्म का हिस्सा हैं, लेकिन इसके बाद कभी उनके साथ दोबारा काम नहीं करेंगे।

बॉर्डर 2 की बात करें तो अनुराग सिंह द्वारा निर्देशित इस फिल्म में मेल लीड के अलावा सोनम बाजवा, मोना सिंह, मेधा राणा और अन्या सिंह भी हैं।

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो बॉर्डर 2 ने पहले दिन 30 करोड़ और दूसरे दिन 36.7 करोड़ कमाए हैं। इस हिसाब से मूवी ने 2 दिन में टोटल 66.7 करोड़ कमा लिए हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।