Dhurandhar: इस लिस्ट में चौथे नंबर पर पहुंची 'धुरंधर', बिना खान्स के ऐसा कर पाने वाली पहली फिल्म
Dhurandhar Worldwide Collection: रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर की रफ्तार धीमी जरूर पड़ी है, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर यह आए दिन नए रिकॉर्ड बनाती और पुराने तोड़ती चली जा रही है।

आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म 'धुरंधर' बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ का आंकड़ा पार करने के बाद अब थोड़ी धीमी पड़ती नजर आ रही है। पहले की तुलना में कमाई की रफ्तार धीमी जरूर है, लेकिन धुरंधर धीरे-धीरे अभी भी आगे बढ़ रही है और अब इसके निशाने पर हैं 'पठान' और 'कल्कि 2898 एडी' जैसी ब्लॉकबस्टर हिट फिल्में। रणवीर सिंह की यह फिल्म अब इन फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन का रिकॉर्ड तोड़ सकती है।
ऐसा कर पाने वाली चौथी फिल्म
जियो स्टूडियोज ने गुरुवार को दावा किया कि फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है, जबकि ट्रेड विशेषज्ञों का कहना था कि धुरंधर ने यह नंबर शुक्रवार को टच किया है। धुरंधर अब तक इस मुकाम तक पहुंचने वाली 9वीं भारतीय फिल्म और चौथी बॉलीवुड फिल्म बन गई है। बॉलीवुड फिल्मों के लिहाज से यह रिकॉर्ड भी अहम है, कि यह एक हजार करोड़ क्लब में शामिल होने वाली इकलौती ऐसी फिल्म है जिसमें खान तिकड़ी से कोई शामिल नहीं हैं।
किन फिल्मों का तोड़ चुकी रिकॉर्ड?
धुरंधर ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 648.50 करोड़ रुपये (कुल 778 करोड़) की कमाई कर ली है। इसके साथ ही यह फिल्म भारत में अब तक की सबसे अधिक कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्म बन गई है, जिसने जवान (640 करोड़) का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। बात वर्ल्डवाइड कलेक्शन की करें तो यह आंकड़ा 1003 करोड़ पहुंच गया है, जबकि मेकर्स का दावा है कि फिल्म का कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1020 करोड़ रुपये हो चुका है।
अब तोड़ेगी इन फिल्मों का रिकॉर्ड
बात लाइफटाइम कलेक्शन की चल ही रही है तो आपको यह भी बता दें कि धुरंधर के रविवार तक कल्कि 2898 एडी (1042 करोड़) और पठान (1056 करोड़) का रिकॉर्ड तोड़कर सातवीं सबसे ज्यादा ग्रॉस कलेक्शन करने वाली फिल्म बन सकती है। इसके बाद इसका निशाना जवान होगी जिसका कुल लाइफटाइम कलेक्शन (1160 करोड़) रहा था। जिन दो फिल्मों से धुरंधर इसके बाद भी पीछे रह जाएगी वो हैं केजीएफ चैप्टर 2 और RRR, इन दोनों ही फिल्मों ने 1200 करोड़ का कलेक्शन किया था।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन