Dhurandhar Box Office Collection Day 11 Live Update Ranveer Singh Film reached near dangal defeat jailer Dhurandhar: ‘धुरंधर’ का 11वें दिन का कलेक्शन, कमाई के मामले में अभी इन 17 फिल्मों से है पीछे, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

Dhurandhar: ‘धुरंधर’ का 11वें दिन का कलेक्शन, कमाई के मामले में अभी इन 17 फिल्मों से है पीछे

Dhurandhar Box Office Report: टॉप 20 फिल्मों की लिस्ट में रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ 18वें नंबर पर है। वह अभी भी कमाई के मामले में 17 फिल्मों से पीछे है। यहां देखिए इन 17 फिल्मों के नाम।

Mon, 15 Dec 2025 09:54 PMVartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share
Dhurandhar: ‘धुरंधर’ का 11वें दिन का कलेक्शन, कमाई के मामले में अभी इन 17 फिल्मों से है पीछे

‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। फिल्म ने 11 दिनों में ही इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 350 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। इतना ही नहीं, फिल्म ने अहान पांडे और अनीत पड्डा की फिल्म ‘सैयारा’ को पीछे छोड़ दिया है। मतलब अब ये साल 2025 की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। बता दें, पहले नंबर पर विकी कौशल की फिल्म ‘छावा’ है।

अक्षय की धुरंधर

11वें दिन का कलेक्शन

‘सैयारा’ ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 329.2 करोड़ रुपये की कमाई की थी। Sacnilk की शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक, 11वें दिन ‘धुरंधर’ ने 22.82 करोड़ का कारोबार किया है और उसका कुल कलेक्शन 373.57 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। वहीं विकी कौशल की फिल्म ‘छावा’ ने 601.54 करोड़ रुपये की कमाई की थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:धुरंधर के रहमान डकैत की पत्नी सौम्या के रियल लाइफ पति, उम्र में है 10 साल छोटे
धुरंधर

‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट

दिन 1 [पहला शुक्रवार] - 28 करोड़

दिन 2 [पहला शनिवार] - 32 करोड़

दिन 3 [पहला रविवार] - 43 करोड़

दिन 4 [पहला सोमवार] - 23.25 करोड़

दिन 5 [पहला मंगलवार] - 27 करोड़

दिन 6 [पहला बुधवार] - 27 करोड़

दिन 7 [पहला गुरुवार] - 27 करोड़

दिन 8 [दूसरा शुक्रवार] - 32.5 करोड़

दिन 9 [दूसरा शनिवार] - 53 करोड़

दिन 10 [दूसरा रविवार] - 58 करोड़

दिन 11 [दूसरा सोमवार] - 22.82 करोड़

कुल - 373.57 करोड़

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:धुरंधर की ताबड़तोड़ कमाई के बीच कश्मीर के पुलवामा और शोपियां में थिएटर्स हाउसफुल
धुरंधर बॉक्स ऑफिस

सबसे ज्यादा कमाई करने वालीं टॉप 20 फिल्में

Sacnilk ने एक लिस्ट बनाई है जिसमें भारतीय बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाई करने वालीं टॉप 20 फिल्मों के नाम दिए हैं। इस लिस्ट में ‘धुरंधर’ 18वें नंबर पर है।

टॉप 20 फिल्मों की लिस्ट

1. पुष्पा: द रूल - पार्ट 2 (2024) - 1234.1

2. बाहुबली 2 द कन्क्लूजन (2017) - 1030.42

3. केजीएफ चैप्टर 2 (2022) - 859.7

4. आरआरआर (2022) - 782.2

5. कल्कि 2898 ई. (2024) - 646.31

6. जवान (2023)- 640.25

7. कंतारा: ए लेजेंड चैप्टर-1 (2025) - 622.36

8. छावा (2025) - 601.54

9. स्त्री 2 (2024) - 597.99

10. एनिमल (2023) - 553.87

11.पठान (2023) - 543.09

12. गदर 2 (2023) - 525.7

13. बाहुबली (2015) - 650

14. 2.0 (2018) - 407.05

15. सालार: सीज फायर - पार्ट 1 (2023) - 406.45

16. अवतार: जल का मार्ग (2022) - 391.4

17. दंगल (2016) - 387.38

18. धुरंधर (2025) - 373.57

19. एवेंजर्स एंड गेम (2019) - 373.05

20. जेलर (2023) - 348.55

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।