dhurandhar movie is hamza yalina story real nadia gabol ppp leader nabil connection धुरंधर में दिखाई गई यलीना और हमजा की असली लव स्टोरी? जानें पाकिस्तान की नादिया गबोल का पूरा सच!, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

धुरंधर में दिखाई गई यलीना और हमजा की असली लव स्टोरी? जानें पाकिस्तान की नादिया गबोल का पूरा सच!

Dhurandhar Movie Real Characters: धुरंधर में यलीना जमाली का कैरेक्टर किस असली इंसान पर बेस्ड है, इसकी तगड़ी खोज चल रही है। अब सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल है नबील गबोल की बेटी बताया जा रहा है, जानें इसका क्या सच है।

Tue, 23 Dec 2025 09:24 AMKajal Sharma लाइव हिन्दुस्तान
share
धुरंधर में दिखाई गई यलीना और हमजा की असली लव स्टोरी? जानें पाकिस्तान की नादिया गबोल का पूरा सच!

धुरंधर फिल्म के कई किरदार पाकिस्तान के असली लोगों की जिंदगी पर बेस्ड हैं। इस बीच सबसे ज्यादा खोज यलीना जमाली की चल रही है। धुरंधर में यलीना पाकिस्तानी लीडर जमील जमाली की बेटी हैं जिसे भारत के एजेंट हमजा से मोहब्बत हो जाती है। ये पता चलने के बाद कि जमील जमाली का रोल पाकिस्तानी नेता नबील गबोल से इंस्पायर्ड है, लोग उनकी बेटी सर्च कर रहे हैं। इस बीच नादिया गबोल की तस्वीरें और वीडियोज वायरल होने लगी हैं। लोग कमेंट्स में उन्हें हमजा की बंदी तक लिख रहे हैं। जानें कौन हैं नादिया और उनका नबील गबोल से क्या कनेक्शन है।

नबील गबोल के कितने बच्चे?

धुरंधर फिल्म भारत से पाकिस्तान तक हॉट टॉपिक बनी हुई है। इस बीच इसके कैरेक्टर्स औऱ कहानी को लेकर कई इंट्रेस्टिंग बातें सामने आ रही हैं। मूवी में सारा अर्जुन ने रणवीर सिंह की गर्लफ्रेंड और बीवी का रोल निभाया है। वह पाकिस्तानी नेता जमील जमाली की बेटी बनी हैं। धुरंधर की कई घटनाएं रियल स्टोरीज पर बेस्ड हैं तो लोग यह भी जानने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या यह लव स्टोरी भी किसी सच्ची घटना पर आधारित है। इस बीच लोग नबील गबोल की बेटी को भी खोज रहे हैं। इंटरनेट पर नबील के बच्चों की सटीक जानकारी मौजूद नहीं है। सिर्फ उनके दो बेटों के नाम नादिर खान गबोल और असद खान गबोल बताए जा रहे हैं, बेटी का कहीं जिक्र नहीं है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:धुरंधर पर बौखलाए पाकिस्तान के असली 'जमील जमाली' नबील गबोल, देखें क्या बोले
नादिया गबोल

कौन है नादिया गबोल

इस बीच पीपीपी कार्यकर्ता नादिया गबोल की तस्वीरें वायरल हैं और लोग उन्हें नबील की बेटी समझ रहे हैं। हालांकि नादिया नबील गबोल की बेटी नहीं बड़े भाई की बेटी यानी भतीजी हैं। नादिया पॉलिटिक्स और सोशल वर्क में सक्रिय हैं। उनके सोशल मीडिया प्रोफाइल के मुताबिक वह डाई हार्ड पीपी वर्कर और साइकोलॉजिस्ट थेरपिस्ट हैं। धुरंधर के डायरेक्टर आदित्य धर कई बार बता चुके हैं फिल्म कुछ सच्ची घटनाओं से प्रेरित है और फिक्शन स्टोरी है। मूवी में हमजा और यलीना की जो कहानी दिखाई गई है वह किसी फैक्ट पर बेस्ड नहीं है बल्कि को ड्रामैटिक बनाने के लिए है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रहमान डकैत के असली बेटे ने बताया अब्बू की मौत के बाद क्या हुआ था मां का हाल

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।