dhurandhar donga aka naveen kaushik talks about rehman dakait character shown in the film धुरंधर में इसलिए दिखाई गई पाकिस्तान में बदनाम रहमान डकैत की जिंदगी, डोंगा भाई खुलकर बोले, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

धुरंधर में इसलिए दिखाई गई पाकिस्तान में बदनाम रहमान डकैत की जिंदगी, डोंगा भाई खुलकर बोले

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर में डोंगा का किरदार निभाने वाले एक्टर नवीन कौशिक ने बताया आखिर क्यों दिखाई गई रहमान डकैत की जिंदगी। पाकिस्तान में बदनाम रहमान की  कहानी दिखाने के पीछे ये था मकसद।

Wed, 24 Dec 2025 03:08 PMUsha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share
धुरंधर में इसलिए दिखाई गई पाकिस्तान में बदनाम रहमान डकैत की जिंदगी, डोंगा भाई खुलकर बोले

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर इस समय की सबसे चर्चित फिल्म बनी हुई है। एक्टर्स की जबरदस्त परफॉरमेंस और शानदार कहानी को देखने ऑडियंस थिएटर तक पहुंच रहे हैं। डायरेक्टर आदित्य धर ने फिल्म के हर कलाकार को उनके हिस्से का स्क्रीन स्पेस दिया है। लाइव हिंदुस्तान के साथ खास बातचीत में फिल्म में डोंगा का किरदार निभाने वाले एक्टर नवीन कौशिक में फिल्म के बारे में बात की। एक्टर ने बताया की फिल्म में रहमान डकैत के किरदार और उनकी जिंदगी को फिल्म का मुख्य आधार क्यों बनाया गया है।

रहमान डकैत की जिंदगी इसलिए दिखाई गई

सोशल मीडिया पर पाकिस्तान के लोगों ने कमेंट कर धुरंधर को लेकर सवाल किया था। कई यूजर्स का ये कहना था कि धुरंधर में रहमान डकैत के किरदार को ग्लोरिफाई किया गया है। ये सवाल जब हमने धुरंधर के डोंगा, एक्टर नवीन कौशिक से पूछा तो उन्होंने कहा कि रहमान का जैसा किरदार असल में था वही दिखाया गया है। नवीन कौशिक ने कहा, “मेरे हिसाब से उसको ग्लोरिफाई इतना नहीं किया गया है। एक किरदार का बनाना ताकि हम दिखा सके कि हमारा हीरो जो हमजा किरदार है जो हमारा स्पाई है हम वो किन लोगों के बीच में गया है। किन लोगों के बीच में रहकर इतने सालों तक अपना मिशन पूरा कर रहा है। रहमान डकैत का जो किरदार है जहां पर कभी आपको लगता है कि यह इसके साथ दया करते हैं जब उनका बेटा मर जाता है या कभी आपको लगता है कि ये इससे ज्यादा खूबसूरत किरदार हो नहीं सकता वो दिखाना बड़ा जरूरी ताकि हम उसके पीछे जो गंदगी है हम वो दिखा सके।”

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बुराई करने वाला खुद…आदित्य धर ने ध्रुव राठी को दिया तगड़ा जवाब?
ये भी पढ़ें:शाहरुख के एक्टिंग स्कूल में पढ़ाते हैं रहमान डकैत के नाजायज पिता बाबू डकैत

जनता जागरूक हो गई है

नवीन ने आगे कहा, "हमने वर्ल्ड सिनेमा देख लिया है इन इंडिया के हर ऑडियंस मेंबर के पास वर्ल्ड सिनेमा के किरदारों उनकी कहानियां सब मौजूद है तो अब थोड़ी जनता ना और जागरूक हो गई है। मैं ये नहीं कहूंगा कि अब जाके इंटेलिजेंट होगी क्योंकि वो हमेशा से ऑडियंस इंटेलिजेंट रही है। लेकिन अब उनको जागरूकता ज्यादा होगी किरदारों की और कहानियों की। हर किरदार वाइट नहीं है। हर किरदार ब्लैक नहीं है। अधिकतर किरदार ग्रे होते हैं। अब वो उस ग्रे के अंदर किस चीज की तरफ ज्यादा अट्रैक्ट होते हैं।”

दोस्ती और वफादारी के लिए पसंद किए जा रहे हैं डोंगा

बता दें, नवीन कौशिक ने फिल्म धुरंधर में डोंगा का किरदार निभाया है। डोंगा एक ऐसा विलेन है जिसके लिए रहमान डकैत भगवान है। रहमान को बचाने के लिए सीन पर गोली खा ली। और जब हमजा और उजैर से दोस्ती निभाई तो ऑडियंस ऐसे विलेन से भी खुश हो गई।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।