dhurandhar actor babu dakait teaches acting in shahrukh khan NSD, wrote these popular play Dhurandhar: शाहरुख के एक्टिंग स्कूल में पढ़ाता है रहमान डकैत का दुश्मन बाबू डकैत, हुई कसाईनुमा मौत, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

Dhurandhar: शाहरुख के एक्टिंग स्कूल में पढ़ाता है रहमान डकैत का दुश्मन बाबू डकैत, हुई कसाईनुमा मौत

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर में रहमान डकैत के नाजायज पिता और सबसे बड़े दुश्मन बाबू डकैत का किरदार निभाने वाला ये एक्टर बड़ा नाम है। कला के क्षेत्र में वो मुकाम हासिल कर चुके हैं जहां तक पहुंचना मुश्किल है।

Tue, 23 Dec 2025 04:03 PMUsha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share
Dhurandhar: शाहरुख के एक्टिंग स्कूल में पढ़ाता है रहमान डकैत का दुश्मन बाबू डकैत, हुई कसाईनुमा मौत

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर में कई एक्टर्स अपने किरदारों के लिए मशहूर हो रहे हैं। सपोर्टिंग एक्टर्स के काम की तारीफ हो रही है, ऐसी कास्ट को एक फिल्म में लाना आदित्य धर को खास बना रहा है। अक्षय खन्ना की जानदार परफॉरमेंस ने सोशल मीडिया पर आंधी ला दी है। इस बीच फिल्म का एक और सपोर्टिंग एक्टर है, जिसके चर्चे तो कम हो रहे हैं लेकिन फिल्म में छोटे रोल में ही शानदार काम कर दिया। इस फिल्म में रहमान डकैत के दुश्मन बाबू डकैत का किरदार निभाने वाले एक्टर आसिफ अली हैदर खान के बारे में जानकारी कम मिल रही है। लेकिन एक्टर असल में बड़े कलाकार हैं।

बाबू डकैत असल में कौन है?

धुरंधर की शुरुआत में रहमान डकैत के दुश्मन बाबू डकैत का किरदार छा जाता है। एक ऐसा गुंडा जिसने रहमान की गैंग की नाक में दम किया हुआ है। रिश्ते से रहमान डकैत का नाजायज बाप। ये किरदार एक्टर आसिफ अली हैदर खान ने निभाया है। असल जिंदगी में आसिफ साहब बड़े नाम है। सालों से एक्टिंग पेशे से जुड़े हुए हैं और दिल्ली के उसी इंस्टीट्यूट में एक्टिंग पढ़ाते हैं जहां से शाहरुख खान निकले हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:धुरंधर के डोंगा ने रणबीर की इस फिल्म में भी किया था काम, अब बदल गई पर्सनालिटी
ये भी पढ़ें:धुरंधर के इस सीन में दर्द में डूब गई थीं सौम्या टंडन, अक्षय खन्ना को सच में जड़ द

कला क्षेत्र के धुरंधर

आसिफ अली हैदर खान उर्फ धुरंधर के बाबू डकैत बिहार में जन्में और पटना यूनिवर्सिटी से पढ़ाई करने के बाद एक्टिंग को अपना करियर बनाने चल दिए। एक्टिंग की पढ़ाई की और अब खुद नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में मॉडर्न ड्रामा पढ़ा रहे हैं। आसिफ कला के क्षेत्र में कई सुपरस्टार्स से आगे हैं। उन्होंने खुद से 15 से ज्यादा ओरिजिनल कहानी वाले नाटक लिखे हैं। उनके नाम कला क्षेत्र के सबसे मशहूर नाटक हैं। आसिफ अली हैदर खान ने 'कलाकारी', 'एक अदाये', 'गुलाब', 'बाक', 'एकाधिकार', 'संस्कृति', 'सहज', 'प्रतिकार', 'डाक', 'कश्मीर', 'असंघर्ष ', 'सुबह ना पहले' और 'टुकड़े शहर और मनुष्या' जैसे पसंद किए गए नाटकों को लिखा और कईयों का डायरेक्शन भी किया है। नाटक की दुनिया के सबसे बड़े गुरुओं में से एक आसिफ ने कई बड़े अवॉर्ड भी अपने नाम किए हैं।

धुरंधर में ऐसे हुई मौत

अब आसिफ फिल्म धुरंधर में बाबू डकैत बने नजर आ रहे हैं जो अपने नाजायज बेटे रहमान डकैत के बेटे को गोली मरवा देते हैं। फिल्म में इनकी मौत का इतना भयानक सीन है जिसे आप खुली आंखों से देख नहीं पाओगे। रहमान की कसाईनुमा मौत का निशाना बाबू डकैत ही बने थे। फिल्म में अपनी छोटी लेकिन शानदार परफॉरमेंस के लिए तारीफ बटोर रहे हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।