dhurandhar actor donga aka naveen kaushik did a role in ranbir kapoor s film read धुरंधर के डोंगा ने रणबीर कपूर की इस फिल्म में भी किया था काम, इतने सालों में बदल गई पर्सनालिटी, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

धुरंधर के डोंगा ने रणबीर कपूर की इस फिल्म में भी किया था काम, इतने सालों में बदल गई पर्सनालिटी

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर में रहमान डकैत के लिए अपने सीने पर गोली खाने वाले एक्टर डोंगा यानी एक्टर नवीन कौशिक को अपने इन फिल्मों और सीरीज में देखा होगा। रणबीर कपूर की इस शानदार फिल्म में किया है काम।

Mon, 22 Dec 2025 11:02 PMUsha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share
धुरंधर के डोंगा ने रणबीर कपूर की इस फिल्म में भी किया था काम, इतने सालों में बदल गई पर्सनालिटी

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर कमाई के मामले में सभी फिल्मों को पीछे छोड़ रही है। एक्टर्स की दमदार परफॉरमेंस की तारीफ में सेलेब्रिटीज पोस्ट शेयर कर रहे हैं। फिल्म की कास्टिंग मुकेश छाबड़ा ने की है। जबरदस्त एक्टर्स को एक फिल्म में कास्ट करने के लिए मेकर्स की तारीफ हो रही है। लीड एक्टर्स के अलावा सपोर्टिंग एक्टर्स ने अपने कम स्क्रीन टाइम वाले किरदार से छाप छोड़ दी है। धुरंधर में रहमान डकैत की टीम में नजर आए डोंगा तो आपको याद होंगे। एक्टर नवीन कौशिक ने ये किरदार निभाया था। लेकिन क्या आप जानते हैं अपने लंबे एक्टिंग करियर में एक्टर ने दो बड़ी फिल्मों में काम कर छाप छोड़ दी।

रणबीर की फिल्म के थे खडूस बॉस

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर में डोंगा का रहमान डकैत की गैंग से डोंगा का किरदार जबरदस्त हिट हुआ है। नवीन कौशिक में नेगेटिव किरदार में भी अपने काम से ऑडियंस पर पॉजिटिव असर छोड़ा है। फिल्म के कई सीन में उनकी और रणवीर की जुगलबंदी पसंद की गई। रहमान डकैत और उनके परिवार को बचाते हुए गोली खा लेते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं डोंगा उर्फ नवीन फिल्म साल 2009 में आई फिल्म रॉकेट सिंह: सेल्समैन ऑफ द इयर में नजर आए थे। इस फिल्म में नवीन ने खडूस बॉस नितिन राठौर का किरदार निभाया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:धुरंधर के गाने शरारत से इसलिए निकाली गईं तमन्ना भाटिया
ये भी पढ़ें:मुश्किल से शूट हुआ धुरंधर का Fa9la सॉन्ग, शॉट के बाद अक्षय ने पहना ऑक्सीजन मास्क

एक्टिंग की ली है ट्रेनिंग

न का काम नवीन ने एक्टिंग की ट्रेनिंग ली हुई है और 1997 से थिएटर की दुनिया में एक्टिव हैं। एक्टर ने कई नाटकों में परफॉर्म किया किया है। पहली फिल्म रणबीर कपूर के साथ थी ‘रॉकेट सिंह: सेल्समैन ऑफ द’ इस फिल्म में उनके खडूस बॉक्स का किरदार खूब वायरल हुआ था। अब 16 साल बाद उनकी दूसरी फिल्म धुरंधर आई है। इस दौरान एक्टर ने कई शोज में काम किया। एक्टर को सिद्धांत चतुर्वेदी की सीरीज इनसाइड एज में देखा गया था।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।