dhurandhar box office trends reaches top 3 position india nett worldwide needs apx 400 cr to beat pushpa 2 धुरंधर को टॉपर बनने के लिए लगाना होगा कितना जोर? पुष्पा 2 से 400 करोड़ तो बाहुबली 2 से इतनी पीछे, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

धुरंधर को टॉपर बनने के लिए लगाना होगा कितना जोर? पुष्पा 2 से 400 करोड़ तो बाहुबली 2 से इतनी पीछे

Dhurandhar Mid January Trends: धुरंधर मूवी टॉपर फिल्मों की रेस में तेजी से आगे बढ़ रही है। वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस पर यह चौथी पोजिशन पर है वहीं इंडिया नेट कलेक्शन पर टॉप पर पहुंचने के लिए इसे बहस दो फिल्मों को पीछे करना है।

Mon, 19 Jan 2026 11:51 AMKajal Sharma लाइव हिन्दुस्तान
share
धुरंधर को टॉपर बनने के लिए लगाना होगा कितना जोर? पुष्पा 2 से 400 करोड़ तो बाहुबली 2 से इतनी पीछे

धुरंधर फिल्म रविवार 18 जनवरी को थिएटर्स में 45 दिन पूरे कर चुकी है। इस बीच कमाई के कई रिकॉर्ड्स टूटे और कुछ अभी बाकी हैं। हिंदी सिने दर्शक अब धुरंधर के ओटीटी पर आने और इसके पार्ट 2 का इंतजार कर रहे हैं। वर्ल्डवाइड और इंडियन बॉक्स ऑफिस पर धुरंधर ने तगड़ी कमाई कर ली है। इंडिया बॉक्स धुरंधर 875 करोड़ रुपये पार कर चुकी है। नंबर वन पर पहुंचने के लिए यह सिर्फ दो फिल्मों से पीछे है। वहीं वर्ल्डवाइड कमाई की बात करें तो धुरंधर अभी चौथे नंबर पर हैं। यहां चेक करें टॉपर बनने के लिए धुरंधर को अभी कितने और कलेक्शन की जरूरत है।

बॉक्स ऑफिस पर डटी है धुरंधर

रणवीर सिंह स्टारर स्पाई थ्रिलर साल 2025 को काफी अच्छी विदाई दी। नए साल में भी इसका जलवा कायम है। इंट्रेस्टिंग बात है कि 45 दिन और यानी 7 हफ्ते बीत जाने के बाद भी मूवी की बॉक्स ऑफिस पर कमाई थमने का नाम नहीं ले रही है। धुरंधर ने अब तक वर्ल्ड वाइड 1333 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। टॉपर फिल्मों की लिस्ट में यह चौथे नंबर पर है। पुष्पा 2 को पछाड़ने के लिए इसे करीब 400 करोड़ रुपये और कमाने होंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:धुरंधर 2 होगी सबसे बड़ी मल्टी-स्टारर, राम गोपाल वर्मा ने की क्या भविष्यवाणी?



वर्ल्ड वाइड कलेक्शन में कौन धुरंधर से आगे

फिल्मवर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
दंगल2070 करोड़ रुपये
बाहुबली 21810.60 करोड़ रुपये
पुष्पा 21742 करोड़ रुपये
धुरंधर1333 करोड़ रुपये (जारी)
,

(कमाई अप्रॉक्स वैल्यू)

इंडिया कलेक्शन में कौन धुरंधर से आगे

बात करें इंडिया कलेक्शन की तो यहां धुरंधर तीसरी पोजिशन पर है। नंबर 2 पर पहुंचने के लिए इसे करीब 156 करोड़ रुपये कमाने होंगे जो थोड़ा मुश्किल लग रहा है।

फिल्मइंडिया नेट कलेक्शन
पुष्पा 21234 करोड़
बाहुबली 21030.42 करोड़
धुरंधर875 करोड़ (जारी)
,

कम होने के बाद फिर बढ़ा कलेक्शन

धुरंधर काक अब तक का सबसे कम कलेक्शन 43वें दिन का था। मूवी ने इस दिन डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस पर 1.75 करोड़ रुपये कमाए थे। हालांकि अगले दो दिन वीकेंड पर फिर कलेक्शन में उछाल दिखा। 44वें दिन धुरंधर ने 3 करोड़ कमाए फिर 45वें दिन इसकी कमाई 3.75 करोड़ रुपये पहुंच गई।

डिसक्लेमर: इस आर्टिकल में दिए गए सभी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और आंकड़े ट्रेड रिपोर्ट्स और इस्टीमेट पर आधारित हैं। लाइव हिंदुस्तान इन आंकड़ों की 100% सटीकता का दावा नहीं करता है, क्योंकि अंतिम थियेट्रिकल रिपोर्टिंग के आधार पर इनमें उतार-चढ़ाव हो सकता है। इस जानकारी का उपयोग केवल सांकेतिक उद्देश्यों के लिए करें।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।