धुरंधर 2 होगी सबसे बड़ी मल्टी-स्टारर, राम गोपाल वर्मा ने की क्या भविष्यवाणी?
धुरंधर भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक बन गई है। अब फैंस को फिल्म के पार्ट 2 का इंतजार है। पार्ट 2 की रिलीज से पहले राम गोपाल वर्मा ने कहा कि धुरंधर 2 सिनेमा के इतिहास में सबसे बड़ी मल्टी-स्टारर होगी।

साल 2025 में रिलीज हुई रणवीर सिंह की धुरंधर ने बहुत सी बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े हैं। फिल्म को रिलीज हुए एक महीने से ज्यादा का वक्त हो गया है, लेकिन फिल्म की कमाई अब भी जारी है। धुरंधर साल 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है। अब फैंस को फिल्म के दूसरे पार्ट का इंतजार है। दूसरे पार्ट से भी फैंस को काफी उम्मीदें हैं। पार्ट 2 की रिलीज से पहले फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा ने फिल्म को लेकर भविष्यवाणी की है। उन्होंने कहा कि धुरंधर 2 सिनेमा के इतिहास की सबसे बड़ी मल्टी-स्टारर होगी।
धुरंधर 2 को लेकर क्या है राम गोपाल वर्मा की भविष्यवाणी?
शनिवार को राम गोपाल वर्मा ने अपने एक्स हैंडल पर धुरंधर 2 को लेकर भविष्यवाणी की।उन्होंने कहा कि धुरंधर 2 सिनेमा के इतिहास में सबसे बड़ी मल्टी स्टारर फिल्म होगी क्योंकि धुरंधर पार्ट 1 का हर एक किरदार दर्शकों के मन में बहुत बड़ा बन गया है।
राम गोपाल वर्मा ने आगे लिखा कि पहले पार्ट में किरदार बड़े और छोटे हो सकते थे, लेकिन अब वो सारे बड़े सुपरस्टार्स बन गए हैं इसलिए धुरंधर पार्ट 2 सबसे बड़ी मल्टी स्टारर फिल्म होगी।
कब रिलीज होगा धुरंधर का पार्ट 2?
धुरंधर पार्ट 2 की बात करें तो फिल्म 19 मार्च, 2026 को रिलीज होगी। आदित्य धर की धुरंधर पार्ट 2 में रणवीर सिंह के किरदार हमजा की बैक स्टोरी देखने को मिलेगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अक्षय खन्ना के किरदार रहमान डकैत की भी बैक स्टोरी फिल्म में देखने को मिलेगी।
राम गोपाल वर्मा के पोस्ट पर क्या है लोगों का रिएक्शन
राम गोपाल वर्मा के एक्स पोस्ट की बात करें तो सोशल मीडिया यूजर्स ने भी इसपर अपना रिएक्शन दिया है। एक यूजर ने लिखा- धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस को हिला देगी। एक दूसरे यूजर ने लिखा- धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर आग लगा देगी। एक ने लिखा- इस ब्लॉकबस्टर सीक्वल का बेसब्री से इंतजार है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन