nargis dutt condition before her death was terrible, doctors used tape for stop bleeding ऑपरेशन थिएटर पर ही मर सकती थीं नरगिस दत्त, खून रोकने के लिए लगानी पड़ती थी टेप
More
Hindi Newsफोटोमनोरंजनऑपरेशन थिएटर पर ही मर सकती थीं नरगिस दत्त, खून रोकने के लिए लगानी पड़ती थी टेप

ऑपरेशन थिएटर पर ही मर सकती थीं नरगिस दत्त, खून रोकने के लिए लगानी पड़ती थी टेप

बॉलीवुड एक्ट्रेस नरगिस दत्त के निधन से पहले उन्हें ट्रीटमेंट के दौरान कई सर्जरी से गुजरना पड़ा था। एक बार तो उनके शरीर पर इतने टांके लग चुके थे कि नए टांके लगाने की जगह नहीं थी। ऐसे में डॉक्टर्स टेप के जरिए खून को रोकने की कोशिश करते थे। ऑपरेशन थिएटर पर मर सकती थीं नरगिस।

Usha ShrivasSat, 21 June 2025 10:48 AM
1/9

सबसे महान एक्ट्रेस में से एक

बॉलीवुड एक्ट्रेस नरगिस दत्त आज होतीं तो उनकी उम्र 96 साल की होती। एक्ट्रेस ने अपने फिल्मी करियर में कई शानदार फिल्में की और यादगार किरदार ने उन्हें इंडस्ट्री की सबसे महान एक्ट्रेसेज में से एक बना दिया।

2/9

सुनील दत्त से शादी

नरगिस दत्त ने अपनी फिल्म ।मदर इंडिया की शूटिंग के दौरान एक्टर सुनील दत्त से शादी की। ये साल था मार्च 1958। शादीशुदा जिंदगी में सब कुछ ठीक ही चल रहा था। तीन प्यारे बच्चे हुए संजय दत्त, प्रिया दत्त और नम्रता दत्त।

3/9

कैंसर

लेकिन शादी के करीब 20 या 21 साल बाद नरगिस दत्त को पता चलता है कि वो पैंक्रियाटिक कैंसर की चपेट में आ गई हैं। ये एक गंभीर समस्या थी। उस दौर में इसका इलाज भी कम था। ऐसे में एक्ट्रेस को अमेरिका में इलाज के लिए ले जाया गया।

4/9

दर्द में थीं नरगिस

एक्ट्रेस की बेटी प्रिया दत्त ने विक्की लालवानी को दिए अपने इंटरव्यू में अपनी मां के निधन के उस दौर के बारे में बताया जब वो शारीरिक पीढ़ा से मर रही थीं। उन्होंने कहा उनकी मां की एक हफ्ते में कई सर्जरी होती थीं। एक बार तो डॉक्टर ने और सर्जरी करने से मना कर दिया था।

5/9

जीना चाहती थीं नरगिस

प्रिया ने बताया कि डॉक्टर ने कहा था कि अब इनकी और सर्जरी करना ठीक नहीं है। इन्हें ऐसे ही रहने दीजिए। सर्जरी के साथ रिस्क था। नरगिस दत्त अपने तीनों बच्चों के लिए लिए जीना चाहती थीं।

6/9

सुनील दत्त ने दी सर्जरी को मंजूरी

सुनील दत्त ने अपने तीनों बच्चों के साथ फैसला लिया कि वो नरगिस को ऐसी हालत में नहीं छोड़ सकते। सभी ने एक और सर्जरी के लिए मंजूरी दी। डॉक्टर के मुताबिक नरगिस ऑपरेशन थिएटर पर मर सकती थीं।

7/9

खून रोकने के लिए लगानी पड़ी टेप

प्रिया के मुताबिक उनकी मां की सर्जरी के बाद खून का बहाव इतना होता था कि डॉक्टर्स को टेप लगाकर खून रोकना पड़ रहा था। उस जगह अब और टांके नहीं लगाए जा सकते थे। नरगिस दर्द में थीं। उनका चेहरा बदल गया था। उनका रंग काला पड़ गया था। लेकिन इसके बाद भी वो सर्जरी में जीत गई।

8/9

हालत बिगड़ गई

एक हफ्ते बाद नरगिस दत्त ने जिद की वो वापस भारत अपने घर जाना चाहती थीं। डॉक्टर्स उनके इस फैसले के समर्थन में नहीं थे। नरगिस घर आई और एक हफ्ते बाद फिर उनकी हालत बिगड़ गई। उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में एडमिट किया गया।

9/9

निधन

कुछ समय बाद एक्ट्रेस ने हॉस्पिटल में दम तोड़ दिया। सुनील दत्त उस समय शिरडी के साईं बाबा के दरबार में प्रार्थना कर के लौटे थे। उन्हें तुरंत हॉस्पिटल बुलाया गया। एक्ट्रेस ने 3 मई 1981 को दुनिया को अलविदा कहा।